EVM पर विपक्ष कोई भी आरोप लगाए, लेकिन एलन मस्क ने इसलिए की है भारतीय मतगणना की तारीफ

EVM पर विपक्ष कोई भी आरोप लगाए, लेकिन एलन मस्क ने इसलिए की है भारतीय मतगणना की तारीफ

Authored By: सतीश झा

Published On: Monday, November 25, 2024

Last Updated On: Thursday, May 1, 2025

elon musk statement on evm
elon musk statement on evm

भारतीय चुनावी प्रक्रिया पर विपक्ष भले ही ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाए, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने भारतीय मतगणना की प्रशंसा करते हुए इसे 'तेज और प्रभावी' बताया है। मस्क ने खास तौर पर एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती पर टिप्पणी की और इसे 'दुनिया में सबसे प्रभावी प्रक्रिया' कहा।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Thursday, May 1, 2025

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने भारतीय चुनावी व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए इसे ‘दुनिया में सबसे प्रभावी और पारदर्शी प्रक्रिया’ करार दिया। उन्होंने भारतीय मतगणना की तेज़ी की तुलना अमेरिकी चुनावी प्रक्रिया से की, खासकर कैलिफोर्निया में मतगणना को लेकर टिप्पणी की।

मस्क ने क्यों की भारतीय मतगणना की तारीफ?

एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जवाब में लिखा, “भारत में एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती हुई और कैलिफोर्निया में अब भी गिनती जारी है।” मस्क ने इसे दुखद बताया और अमेरिकी चुनाव प्रणाली को भारतीय प्रणाली से सीखने की सलाह दी।

ईवीएम का योगदान

भारत में ईवीएम का इस्तेमाल पहली बार 1982 में किया गया था और अब यह देशव्यापी मतगणना का हिस्सा बन चुकी है। इसके जरिए मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो गई है। मस्क ने इसी तकनीक को भारतीय लोकतंत्र का मजबूत पक्ष बताया।

मस्क ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “भारत में एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती हुई और कैलिफोर्निया में अभी भी वोटों की गिनती जारी है।” उन्होंने इसे “दुखद और सुधार की आवश्यकता” बताया।

भारतीय चुनावी प्रक्रिया की खासियत

भारत में हाल ही में संपन्न हुए आम चुनाव में 91 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 70% से अधिक ने मतदान किया। इसके बाद, भारतीय चुनाव आयोग ने मात्र 24 घंटों में 64 करोड़ वोटों की गिनती पूरी कर दी। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) आधारित थी, जिससे परिणाम समय पर घोषित हो सके।

कैलिफोर्निया में मतगणना जारी

दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को विजेता घोषित किए जाने के बावजूद, कैलिफोर्निया में मतगणना अभी भी पूरी नहीं हुई है। कैलिफोर्निया में कुल 3.9 करोड़ निवासियों में से 1.6 करोड़ लोगों ने मतदान किया। इनमें से एक बड़ी संख्या ने मेल-इन बैलेट के जरिए मतदान किया। वर्तमान में लगभग तीन लाख बैलेट अभी गिनती के लिए बाकी हैं। साल 2020 के चुनाव में कैलिफोर्निया में मतगणना को पूरा होने में कई हफ्ते लग गए थे।

एलन मस्क का संकेत

एलन मस्क के इस बयान ने अमेरिकी चुनाव प्रणाली में सुधार की जरूरत को रेखांकित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि “भारत का चुनाव आयोग और उसकी तकनीक अन्य देशों के लिए प्रेरणा स्रोत है।”

गर्व का विषय

एलन मस्क की इस तारीफ से भारतीयों के लिए गर्व का एक और मौका मिला है। भारतीय चुनाव आयोग की कार्यक्षमता और त्वरित प्रक्रिया ने यह सिद्ध किया है कि भारत न केवल लोकतंत्र में बल्कि तकनीकी दक्षता में भी अग्रणी है।

(हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें