Special Coverage
Padma Awards 2025: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों का एलान, यहां देखें दिग्गज हस्तियों के नाम
Padma Awards 2025: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों का एलान, यहां देखें दिग्गज हस्तियों के नाम
Authored By: JP Yadav
Published On: Sunday, January 26, 2025
Last Updated On: Tuesday, January 28, 2025
Padma Awards 2025: केंद्र सरकार की ओर से जारी सूची में सेवानिवृत्त न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, अभिनेता अजित कुमार और गायक पंकज उधास का भी नाम शामिल है.
Authored By: JP Yadav
Last Updated On: Tuesday, January 28, 2025
Padma Awards 2025: केंद्र सरकार ने शनिवार (25 जनवरी) को पद्म पुरस्कार 2025 (Padma Awards 2025) की घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण 19 और 113 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार दिए गए हैं. सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी, एमटी वासुदेवन नायर और गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया और लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम पद्म विभूषण प्रदान किया गया है. पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं और 13 को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है.
पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण
गजल गायक पंकज उधास, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया है. वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी (मरणोपरांत) और फिल्म निर्माता शेखर कपूर को पद्म भूषण प्रदान किया गया है.
पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण
तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और पूर्व हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, जबकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन को पद्म श्री मिला है. इसके अलावा, दिनामलार के प्रकाशक लक्ष्मीपति रामसुब्बायर को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है.
किन्हें मिला पद्म विभूषण
- दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
- न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर (सेवानिवृत्त)
- कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया
- लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम
- एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
- ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
- शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)
किन्हें मिला पद्म भूषण
- कैलाश नाथ दीक्षित
- मनोहर जोशी (मरणोपरांत)
- नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी
- नंदमुरी बालकृष्ण
- पीआर श्रीजेश
- पंकज पटेल
- पंकज उधास (मरणोपरांत)
- रामबहादुर राय
- साध्वी ऋतंभरा
- एस अजित कुमार
- शेखर कपूर
- शोभना चंद्रकुमार
- सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
- विनोद धाम
- ए सूर्य प्रकाश
- अनंत नाग
- बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत)
- जतिन गोस्वामी
- जोस चाको पेरियाप्पुरम
क्यों दिए जाते हैं ये पुरस्कार
लोक गायिका (दिवंगत) शारदा सिन्हा, पूर्व प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, सुजुकी के प्रमुख रहे (दिवंगत) ओसामु सुजुकी और पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन 139 प्रतिष्ठित लोगों में शामिल हैं, जिन्हें सम्मानित किया गया है. बता दें कि पद्म पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा जैसे विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में दिए जाते हैं. इसके अलावा, पद्म विभूषण, असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. गौरतलब है कि पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए जबकि पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है.