केरल कांग्रेस का नया नारा- लड़की हो, लड़ नहीं सकती हो

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Tuesday, September 3, 2024

congress leader priyanka gandhi and simi rosebell
congress leader priyanka gandhi and simi rosebell

प्रियंका केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उसी केरल में पार्टी की एक वरिष्ठ महिला नेता ने पार्टी पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाईं हैं। मगर प्रियंका गांधी इस पर अभी तक एक भी शब्द नहीं बोलीं हैं।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Last Updated On: Tuesday, September 3, 2024

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान चलाया था। चुनावी तौर पर देखें तो उनका यह अभियान असफल कहा जाता है। लेकिन चुनाव बाद भी उन्होंने कहा था कि महिलाओं को लेकर यह अभियान 2024 तक चलेगा।

प्रियंका केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उसी केरल में पार्टी की एक वरिष्ठ महिला नेता ने पार्टी पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाईं हैं। मगर प्रियंका गांधी इस पर अभी तक एक भी शब्द नहीं बोलीं हैं। उलटे आरोप लगाने वाली महिला नेत्री को बिना जांच के ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। आनुपातिक दृष्टि से अधिक महिला वाले इस राज्य में प्रियंका गांधी को चुनाव के दौरान बड़ी चुनौती आने वाली है।

केरल के दोनों बड़े दल पर महिलाओं का आरोप

केरल में सत्तासीन वामपंथी दलों या गठबंधन पर महिलाओं के शोषण का सीधा आरोप तो नहीं है लेकिन जस्टिस हेमा (Justice Hema) की रिपोर्ट से पूरे मलयालम फिल्म उद्योग में खलबली मची हुई है। कई बड़े एक्टर पर अभिनेत्रियों के शोषण का आरोप है। उसमें कुछ ऐसे अभिनेता आदि के नाम हैं, जो वामपंथी दल से जुड़े हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि वामपंथी गठबंधन की सरकार जस्टिस हेमा की रिपोर्ट में आरोपी को बचा रही है।

कांग्रेस (Congress) इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही थी कि अब उसी कांग्रेस पर महिला उत्पीड़न एवं शोषण का आरोप लगा है। यह आरोप पार्टी की एक महिला नेता ने लगाया है। उक्त महिला नेता ने एक साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस पार्टी में भी कास्टिंग काउच कल्चर है। कांग्रेस की महिला नेत्री के इस बयान से पार्टी के अंदर हंगामा मच गया।

महिला नेता का आरोप

आरोप लगाने वाली महिला कांग्रेस नेता और एर्णाकुलम की निवासी हैं। एक टीवी से बातचीत में कांग्रेस नेता सिमी रोजबेल जॉन (Congress leader Simi Rosebell John) ने बताया कि कांग्रेस में भी कास्टिंग काउच कल्चर है। कांग्रेस पार्टी में टैलेंट काम नहीं आता है। पार्टी में यदि आगे बढ़ना है तो पुरुष नेताओं को इंप्रेस करना पड़ता है। इसके लिए सभी चीजों से समझौता करना पड़ा है। वर्तमान में केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन पर भी रोजबेल ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

आरोप लगाने वाली महिला नेता पार्टी से बाहर

कांग्रेस नेता सिमी रोज़बेल जॉन द्वारा पार्टी नेताओं पर आरोप लगाने के कुछ ही घंटों में उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। केरल कांग्रेस बताया है कि अनुशासन तोड़ने के कारण सिमी रोजबेल की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी का रोजबेल पर आरोप है कि वह विरोधी दलों के इशारे पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की छवि खराब कर रहीं हैं।

क्या कहती हैं रोजबेल

कांग्रेस से निष्कासित सिमी रोजवेल ने दावा किया है कि उनके पास कई सबूत हैं, जिसे सही समय पर सामने लाया जाएगा। उनके आरोप के कुछ ही घंटों में महिला कांग्रेस ने रोजबेल के खिलाफ शिकायत दे दी। केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी (केपीसीसी) अध्यक्ष के सुधाकरम ने भी उनकी प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी और उनके खिलाफ ही जांच बैठा दी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

कार्रवाई के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सिमी रोज़बेल जॉन के आरोप निराधार हैं और केपीसीसी महिला कांग्रेस की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत की जांच करेगी।

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें