Lifestyle News
Vinayaka Chaturthi 2025: सकारात्मक ऊर्जा के साथ उपवास कर, करें श्रीगणेश जी के प्रिय मंत्र का जाप
Authored By: स्मिता
Published On: Thursday, January 2, 2025
Last Updated On: Thursday, January 2, 2025
मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन श्रीगणेशजी का जन्म हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष पौष महीने में विनायक चतुर्थी 3 जनवरी 2025 को है। इस दिन (Vinayaka Chaturthi 2025) गणेशजी के प्रिय मंत्र का जाप करने से बुद्धि, विद्या और समृद्धि में वृद्धि होती है।
Authored By: स्मिता
Last Updated On: Thursday, January 2, 2025
विनायक चतुर्थी को गणेश चतुर्थी या विनायक कैविथि या विनयगर चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रीगणेशजी का जन्म हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, विनायक चतुर्थी हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को पड़ती है। इस वर्ष पौष महीने के दौरान विनायक चतुर्थी 3 जनवरी 2025 को है। यह दिन पूरी तरह से श्रीगणेश की पूजा करने के लिए समर्पित है। इस पवित्र दिन भगवान गणेश की पूजा भक्ति और पवित्रता के साथ की (Vinayaka Chaturthi 2025) जाती है।
कब है पौष माह की विनायक चतुर्थी (Paush Month Vinayaka Chaturthi 2025)
विनायक चतुर्थी का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। यह दिन भक्ति और पवित्रता के साथ भगवान गणेश की पूजा करने के लिए समर्पित है। विनायक चतुर्थी हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को पड़ती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, विनायक चतुर्थी पौष माह में 3 जनवरी, 2025 को पड़ेगी। विनायक चतुर्थी 3 जनवरी, 2025 को 01:08 बजे से 11:39 रात तक रहेगी।
विनायक चतुर्थी की महत्ता (Vinayaka Chaturthi Significance)
यह दिन पूरी तरह से भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। माना जाता है कि विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आने वाली कठिनाइयां और बाधा दूर होती है। गणेश जी को विघ्नहर्ता यानी जीवन से बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। भगवान गणेश भक्तों के जीवन में सौभाग्य और समृद्धि लाते हैं। ऐसा माना जाता है कि विनायक चतुर्थी पर व्रत रखने से आत्म-साक्षात्कार और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
कैसे करें पूजा (Ganesh Puja Rituals)
ज्योतिष और धर्म ज्ञाता डॉ. अनिल शास्त्री बताते हैं, ‘इस दिन सुबह जल्दी उठ कर पूजा कक्ष सहित अपने पूरे घर की सफाई कर लेनी चाहिए। इसके बाद पवित्र स्नान करना चाहिए। भक्तगण पूजा स्थल पर सभी भगवान के विग्रह को जल आदि से पवित्र कर लें। गणपति जी की मूर्ति के सामने दीया जला कर उनके प्रति सबसे पहले आभार प्रकट करें। फूल और प्रसाद चढ़ाकर मन से श्रीगणेश की प्रार्थना करें।’
मंत्र और स्तोत्र का पाठ (Mantra and Stotra Chanting)
डॉ. अनिल शास्त्री के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए विशेष मंत्र और स्तोत्र का पाठ किया जाता है। ये मंत्र हैं- ॐ श्री गणेशाय नमः..!! . ॐ गं गणपतये नमः..!! ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नं कुरुमाये देव सर्व कार्येषु सर्वदा..!! यह गणेश जी का प्रिय मंत्र है।
सकारात्मक विचारों की ऊर्जा के साथ उपवास (Positive Energy of Fast)
विनायक चतुर्थी के दिन भक्तगण व्रत और उपवास भी रख सकते हैं। उपवास करने से मन सकारात्मक विचारों की ऊर्जा से भरा रहता है और पूजा करने के दौरान मन नहीं भटक सकता है। यदि श्रद्धालु चाहें, तो शाम ढलने के बाद अन्न ग्रहण कर सकते हैं। यदि फल के साथ उपवास करना चाहते हैं, तो फलाहार पर भी रहां जा सकता है। शाम को भगवान गणेश की पूजा करने के बाद उपवास तोड़ा जा सकता है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या रोजमर्रा की कोई जरूरी चीज दान की जा सकती है।
यह भी पढ़ें :- दुनिया के सभी लोग परिवार का हिस्सा हैं : दलाई लामा














