Sports News
CSK vs MI IPL 2025: किसने जीती बाज़ी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोर, मेजर प्लेयर्स और मैच रिव्यु
CSK vs MI IPL 2025: किसने जीती बाज़ी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोर, मेजर प्लेयर्स और मैच रिव्यु
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Published On: Saturday, March 22, 2025
Updated On: Monday, March 31, 2025
CSK vs MI IPL 2025: IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में CSK ने शानदार जीत दर्ज की. दोनों टीमें IPL इतिहास की सबसे सफल और चैंपियन टीमों में से एक हैं, लेकिन इस बार चेन्नई ने मुंबई को मात देकर बाज़ी मार ली. इस लेख में हम आपको मैच का पूरा विश्लेषण, CSK और MI के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोरकार्ड, मेजर प्लेयर्स के परफॉर्मेंस, और मुख्य हाईलाइट्स बताएंगे, जिससे आप जान सकें कि इस मुकाबले में किसने क्या कमाल किया.
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Updated On: Monday, March 31, 2025
CSK vs MI परिणाम (Result)
सी एस के (CSK) ने मुंबई को 4 विकेटों से हराया और जीत का ख़िताब अपने नाम दर्ज़ किया.
CSK vs MI टीम स्कोरकार्ड (Team Scorecard)
टीम (Team) | स्कोर (Score) |
---|---|
मुंबई इंडियंस (MI) | 155/9 (20 ओवर) |
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 158/6 (19.1 ओवर) |
बल्लेबाजी प्रदर्शन (Batting Performance)
MI बल्लेबाज (Batsman) | रन (Runs) | बॉल (Balls) |
---|---|---|
तिलक वर्मा | 31 (2 चौके, 2 छक्के) | 25 |
सूर्यकुमार यादव | 29 (2 चौके, 1 छक्का) | 26 |
दीपक चाहर | 28 (2 चौके, 2 छक्के) | 15 |
CSK बल्लेबाज (Batsman) | रन (Runs) | बॉल (Balls) |
---|---|---|
रचिन रवींद्र | 65 (2 चौके, 4 छक्के) | 45 |
रुतुराज गायकवाड़ | 53 (6 चौके, 3 छक्के) | 26 |
रवींद्र जडेजा | 17 (1 चौका, 0 छक्के) | 18 |
गेंदबाजी प्रदर्शन (Bowling Performance)
CSK गेंदबाज (Bowler) | विकेट/रन (Wickets/Runs) | ओवर (Overs) |
---|---|---|
नूर अहमद | 4/18 | 4 |
खलील अहमद | 3/29 | 4 |
रविचंद्रन अश्विन | 1/31 | 4 |
MI गेंदबाज (Bowler) | विकेट/रन (Wickets/Runs) | ओवर (Overs) |
---|---|---|
विग्नेश पुथुर | 3/32 | 4 |
दीपक चाहर | 1/18 | 2 |
विल जैक्स | 1/32 | 4 |
चेन्नई सुपर किंग्स में दिखा नया “नूर”, नूर अहमद का चेन्नई के लिए बेस्ट डेब्यू
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुए IPL 2025 के हालिया मुकाबले में CSK के लिए नूर अहमद ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा. अपने टीम डेब्यू मैच में नूर ने कसी हुई गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता से टीम को 4 विकेटे दिलाई और प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब भी अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्लेबाजी के खिलाफ उन्होंने किफायती स्पेल डालते हुए मैच का रुख चेन्नई की ओर मोड़ दिया. नूर अहमद का यह डेब्यू चेन्नई के लिए बेहद खास साबित हुआ और उनके प्रदर्शन ने यह दिखा दिया कि CSK को भविष्य के लिए एक नया ‘नूर’ मिल गया है.
आईपीएल में सबसे ज्यादा डक
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी (Player) | मैच (Matches) | डक (Ducks) |
---|---|---|---|
1 | ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) | 134 | 18 |
2 | दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) | 257 | 18 |
3 | रोहित शर्मा (Rohit Sharma) | 258 | 18 |
4 | पीयूष चावला (Piyush Chawla) | 192 | 16 |
CSK vs MI: Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
दिन (Date) | 23 मार्च 2025 |
समय (Time) | शाम 7:30 बजे (IST) |
Venue | एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (Chepauk), Chennai |
टीमें (Teams) | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) vs मुंबई इंडियंस (MI) |
कप्तान (Captain) CSK | ऋतुराज गायकवाड़ |
कप्तान (Captain) MI | सूर्यकुमार यादव |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) CSK | 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) MI | 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) CSK | ऋतुराज गायकवाड़ |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) MI | सूर्यकुमार यादव |
CSK vs MI: हैड टू हैड रिकार्ड्स (Head To Head Match Record)
IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हमेशा रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलते हैं. दोनों टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमों की लिस्ट में शामिल हैं, और उनके हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. नीचे दी गई लिस्ट में अब तक हुए सभी मैचों में दोनों टीमों की जीत-हार का विवरण दिया गया है.
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 37 |
CSK की जीत (CSK won) | 17 |
MI की जीत (MI won) | 20 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
CSK vs MI, एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram stadium)
एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम को एक हाई-स्कोरिंग मैदान माना जाता है, यहाँ बल्लेबाज़ खुले दिल से खेलते हैं और बड़े शॉट्स लगाने में आसानी महसूस करते हैं. छोटी बाउंड्री और सपाट पिच बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने में मदद करती है. लेकिन दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिल सकता है, CSK और MI के खिलाड़ी यहाँ अपने खेल से मैच का रुख कभी भी बदल सकते हैं.
एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At MA Chidambaram stadium)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 115 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 53 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 64 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 170 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Innings) | 184 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 235/2 By RCB vs MI |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 67 By KKR vs MI |
CSK vs MI, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाडी (Match Key Players)

- ऋतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर इस सीजन सभी की नजरें होंगी. पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 583 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल थे. कप्तानी में उनकी और धोनी की साझेदारी भी दिलचस्प होगी.
- रचिन रविंद्र: न्यूजीलैंड के इस प्रतिभाशाली ऑलराउंडर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक लगाए. आईपीएल में उन्होंने पिछले सीजन 10 पारियों में 222 रन बनाए थे. इस बार CSK ने उन्हें 4 करोड़ में खरीदा है, और सभी को उम्मीद है कि वह अपनी फॉर्म जारी रखेंगे.
- रविचंद्रन अश्विन: 10 साल बाद रविचंद्रन अश्विन की CSK में वापसी हुई है. अश्विन ने IPL में अब तक 180 विकेट लिए हैं.
- तिलक वर्मा: मुंबई इंडियंस के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पिछले सीजन 416 रन बनाए थे. उनकी तेज स्ट्राइक रेट (149) और क्लीन हिटिंग टीम के लिए अहम है.
- मिचेल सैंटनर: MI के इस ऑलराउंडर को पिछले सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले. हाल ही में सैंटनर ने न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए अपनी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल तक पहुंचाया है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
ऋतुराज गायकवाड़ | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | पिछले सीजन में 14 मैचों में 583 रन, 1 शतक, 4 अर्धशतक; इस सीजन टीम के कप्तान. |
रचिन रविंद्र | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 2 शतक; पिछले सीजन 10 पारियों में 222 रन; 4 करोड़ में खरीदे गए. |
रविचंद्रन अश्विन | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 10 साल बाद CSK में वापसी; IPL में अब तक 180 विकेट. |
तिलक वर्मा | मुंबई इंडियंस (MI) | पिछले सीजन 416 रन; स्ट्राइक रेट 149; मिडल ऑर्डर में अहम भूमिका. |
मिचेल सैंटनर | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | CSK के ऑलराउंडर; न्यूजीलैंड की कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचाया. |
CSK vs MI, IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
नमन धीर (MI) – नमन धीर के पास प्रतिभा तो है, लेकिन IPL जैसे बड़े मंच पर उनके पास अभी ज्यादा अनुभव नहीं है. ऐसे में उन पर भरोसा करना जोखिम भरा साबित हो सकता है.
दीपक हूडा (CSK) – दीपक हूडा एक आक्रामक बल्लेबाज हैं, लेकिन हाल के मैचों में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उनकीConsistency की कमी उन्हें Fantasy टीम या Playing XI में एक अनिश्चित विकल्प बना सकती है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
नमन धीर | मुंबई इंडियंस (MI) | इस स्तर पर अनुभवहीन. |
दीपक हूडा | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम. |
CSK संभावित प्लेइंग 11 (CSK Playing XIs Prediction)
क्रमांक (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) |
---|---|---|
1 | ऋतुराज गायकवाड़ (Captain) | ओपनर बल्लेबाज |
2 | रचिन रविंद्र | ऑलराउंडर |
3 | डेवोन कॉनवे | ओपनर बल्लेबाज |
4 | शिवम दुबे | मिडल ऑर्डर बल्लेबाज |
5 | रविंद्र जडेजा | ऑलराउंडर |
6 | रविचंद्रन अश्विन | स्पिन गेंदबाज |
7 | नूर अहमद | स्पिन गेंदबाज |
8 | सैम करन | ऑलराउंडर |
9 | एमएस धोनी | विकेटकीपर और बल्लेबाज |
10 | मथीशा पथिराना | तेज गेंदबाज |
11 | खलील अहमद | तेज गेंदबाज |
MI संभावित प्लेइंग 11 (MI Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) |
---|---|---|
1 | सूर्यकुमार यादव (कप्तान) | बल्लेबाज |
2 | तिलक वर्मा | बल्लेबाज |
3 | विल जैक्स | ऑलराउंडर |
4 | मिचेल सैंटनर | ऑलराउंडर |
5 | राज अंगद बावा | ऑलराउंडर |
6 | ट्रेंट बोल्ट | तेज गेंदबाज |
7 | कर्ण शर्मा | स्पिन गेंदबाज |
8 | दीपक चाहर | तेज गेंदबाज |
9 | अर्जुन तेंदुलकर | तेज गेंदबाज |
10 | मुईब-उर-रहमान | स्पिन गेंदबाज |
11 | नमन धीर | ऑलराउंडर |
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.