Sports News
IND-W vs PAK-W Pitch Report: एकतरफा रहा है मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Saturday, October 4, 2025
Last Updated On: Saturday, October 4, 2025
IND-W vs PAK-W Pitch Report, Weather report: ICC Women’s World Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान महिला टीम (India Women vs Pakistan Women) के बीच 6th मैच 5 अक्टूबर को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट का हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा. जानें India vs Pakistan Women का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, IND-W vs PAK-W Weather & Pitch Report.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Saturday, October 4, 2025
IND-W vs PAK-W Pitch Report,Weather report: क्रिकेट की दुनिया में जब भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, रोमांच चरम पर होता है. महिला क्रिकेट में भी भारत ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा बनाए रखा है. ICC Women’s World Cup 2025 के इस 6th मैच में दोनों टीमों की भिड़ंत रविवार, 5 अक्टूबर को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होगी. भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा और टॉस 2:30 बजे होगा. अब आइए जानते हैं इस बड़े मुकाबले से पहले पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मौसम का हाल.
Match Venue & Timing
| Match Details | Information |
|---|---|
| Venue | R. Premadasa Stadium, Colombo |
| Date | Sunday, October 05, 2025 |
| Time | 3:00 PM IST |
| Match | IND-W vs PAK-W, 6th Match, ICC Women’s World Cup 2025 |
IND-W vs PAK-W Pitch Report: कोलंबो पिच रिपोर्ट
R. Premadasa Stadium की पिच एशियाई उपमहाद्वीप की पारंपरिक पिचों की तरह स्पिनरों को मदद देती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभाते हैं. बल्लेबाजों के लिए यहां टिककर खेलने पर रन बनाना आसान रहता है, लेकिन बड़े शॉट खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. अगर पिच सूखी रही तो स्पिनरों का बोलबाला रहेगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी ताकि बड़े स्कोर का दबाव डाला जा सके. दूसरी पारी में पिच थोड़ी धीमी और टर्निंग हो सकती है.
IND-W vs PAK-W Weather Report: कोलंबो का मौसम
5 अक्टूबर को कोलंबो में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा. हालांकि, बारिश की थोड़ी संभावना बनी हुई है. शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन मैच बाधित होने की संभावना बहुत कम है. ओस का असर खासकर रात के समय गेंदबाजी को प्रभावित कर सकता है.
- मौसम: आंशिक बादल, हल्की बारिश की संभावना
- अधिकतम तापमान: 31 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस
IND-W vs PAK-W Head to Head stats: हेड-टू-हेड आंकड़े
भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अब तक खेले गए ODI मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है. 2005 से 2022 तक दोनों टीमों ने 11 ODI मुकाबले खेले. सभी 11 मैचों में भारत महिला टीम विजेता रही. पाकिस्तान महिला टीम भारत के खिलाफ अब तक एक भी ODI मैच नहीं जीत पाई.
| टीम | मैच | भारत जीता | पाकिस्तान जीता | कोई परिणाम नहीं |
|---|---|---|---|---|
| IND-W vs PAK-W | 11 | 11 | 0 | 0 |
यह भी पढ़ें :- SL-W vs AUS-W 2025 Pitch Report: श्रीलंका का सामना ऑस्ट्रेलिया से, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेंंदर रिपोर्ट















