States News
AAP का नया सियासी दांव: रघुविंदर शौकीन को मंत्री पद
Authored By: सतीश झा
Published On: Monday, November 18, 2024
Last Updated On: Monday, November 18, 2024
आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने जातिगत समीकरण साधने के लिए बड़ा कदम उठाया है। खबर है कि कैलाश गहलोत की जगह नांगलोई जाट से विधायक रघुविंदर शौकीन को मंत्री पद दिया जाएगा। यह फैसला पार्टी द्वारा बाहरी दिल्ली के जाट वोटबैंक को मजबूत करने और चुनावी समीकरण को साधने के लिए लिया गया है।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Monday, November 18, 2024
दिल्ली के नांगलोई जाट क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रघुविंदर शौकीन ( Raghuvinder Shokeen) दिल्ली की आतिशी सरकार में नए कैबिनेट मंत्री होंगे। यह जानकारी सोमवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने पत्रकाराें काे दी।
सूत्रों के अनुसार, AAP यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसी भी समुदाय को नज़रअंदाज़ करने का संदेश न जाए। पार्टी को लगता है कि जाट समुदाय के समर्थन से वह बाहरी दिल्ली में अपने राजनीतिक आधार को और मजबूत कर सकती है। ऐसे में रघुविंदर शौकीन, जो दो बार विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में लोकप्रिय हैं, को मंत्री पद देकर जाट समुदाय को साधने का प्रयास किया गया है।
चुनाव से पहले इस कदम को पार्टी की “नो रिस्क” रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी चाहती है कि सभी जातियों और समुदायों का समर्थन सुनिश्चित हो, ताकि चुनावों में उसे किसी भी तरह की चुनौती का सामना न करना पड़े।
ये भी पढे: रीत वही पुरानी ! पार्टी छोड़ते ही AAP को कहा भला-बुरा कैलाश गहलोत
पत्रकार वार्ता में सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक रघुविंदर शौकीन को आतिशी सरकार में दिल्ली कैबिनेट में शामिल किया गया है। शौकीन बाहरी दिल्ली से जाट नेता हैं। उन्होंने कहा कि रघुविंदर शौकीन ने शिक्षा जगत के लिए भी कई अच्छे काम किए हैं। वह खुद सिविल इंजीनियर रहे हैं। दो बार निगम पार्षद रह चुके हैं और दो बार के विधायक हैं। वह बाहरी दिल्ली के नांगलोई जाट सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस माैके पर रघुविंदर शौकीन ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के चौतरफा विकास का प्रयास करेंगे और प्रदेश की जनता और आआपा के शीर्ष नेताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।














