बिहार न्यूज़ (Bihar News)
Bihar News
Last Updated: March 17, 2025
बिहार की राजनीति में सुशासन बनाम कुशासन की बहस एक बार फिर तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल को "कुशासन और जंगलराज" करार देते हुए कहा कि वर्ष 2000 से पहले का बिहार अराजकता और भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका था. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके शासनकाल में राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है.
Bihar News
Last Updated: March 17, 2025
बिहार की राजनीति में चुनावी गणित जातीय समीकरणों के बिना अधूरा माना जाता है. राज्य में हर चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपनी रणनीति जाति आधारित वोट बैंक को ध्यान में रखकर बनाते हैं. चाहे 2005, 2010, 2015 या 2020 का विधानसभा चुनाव हो, जातीय समीकरणों ने हमेशा निर्णायक भूमिका निभाई है.
Bihar News
Last Updated: March 7, 2025
बीते कुछ दिनों से राजनीति में एक बड़ा सवाल घूम रहा था. बिहार का अगला मुख्यमंत्री (CM of Bihar) कौन होगा ? क्या बहुमत मिलने के बाद भी एनडीए (NDA) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को ही मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपेगी ? इन सवालों को लेकर राजद जैसी विपक्षी पार्टियों ने भी नैरेटिव बनाना शुरू कर दिया था. लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने इसे साफ कर दिया और कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) तो एनडीए के लाडले मुख्यमंत्री हैं. उसके बाद प्रदेश भाजपा के सभी नेता इसी सुर में बोलने लगे. मगर, राजनीतिक विश्लेषकों के जेहन में सवाल ज्यों का त्यों बना हुआ है.
Bihar News
Last Updated: March 3, 2025
एक मार्च, 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) 74 साल के हो गए. इसी साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. जदयू के अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार काफी लंबा पारी खेल चुके हैं. अब अपने बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाना चाहते हैं. इसके संकेत मिलने से ही बिहार की राजनीति में सियासी उछाल आ गया है. मुख्य विपक्षी दल राजद और लालू परिवार की ओर से बयानों का दौर जारी है. जदयू की ओर से भी उसका सियासी जवाब दिया जा रहा है.
Bihar News
Last Updated: February 27, 2025
केवल 8 महीने के लिए बिहार कैबिनेट में फेरबदल किया गया है. इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है. नीतीश कुमार इस बार भी मुख्यमंत्री पद के लिए एनडीए का चेहरा होंगे या नहीं, इसको लेकर बहसों का दौर शुरू हो चुका है. जिस प्रकार से महाशिवरात्रि के दिन बिहार कैबिनेट का विस्तार किया गया और भाजपा के नेताओं को इसमें हिस्सेदारी मिली है, उसके कई मायने निकाले जा रहे हैं.
Bihar News
Last Updated: February 25, 2025
कभी परिवारवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले नीतीश कुमार यदि परिवार को ही आगे कर दें, तो चौंकिएगा नहीं! यह राजनीति है. यहां अपने बनाए नियम अपनों के लिए ही तोड़े जाते हैं. वैसे भी राजनीति की प्रयोगशाला बिहार रही है. ऐसे में जदयू के तमाम नेता न चाहते हुए भी यदि आइए निशांत कुमार कहें, तो अचरज नहीं होना चाहिए.
Bihar News
Last Updated: February 24, 2025
बीते चार महीने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दूसरी बार बिहार में दिखे. इसके बीच में कई केंद्रीय मंत्रियों ने बिहार का दौरा किया. भाजपा अध्यक्ष भी बिहार जाकर कई घोषणा कर चुके हैं. ऐसे में बरबस ही सवाल उठ रहा है कि करीब 10 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है ? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित विपक्षी दलों की रणनीति कब शुरू होगी ?
Bihar News
Last Updated: February 23, 2025
दशकों तक केंद्र सरकार बिहार के मिथिला क्षेत्र को साइड करती रही. अचानक से अब केंद्र सरकार के नेताओं-मंत्रियों का मिथिला प्रेम जागता हुआ दिखाई दे रहा है. रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मिथिला मखाना बोर्ड (Mithila Makhana Board) पर विशेष बात करने की तैयारी में है. मिथिला के प्रमुख केंद्र दरभंगा जाकर नई घोषणाओं के क्या मायने हैं ? कुछ महीने पहले स्वयं प्रधानमंत्री का दरभंगा जाना, उसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अब केंद्रीय कृषि मंत्री ? कहीं विधानसभा चुनाव के मोड में तो नहीं आ रही है बिहार ?
Bihar News
Last Updated: February 22, 2025
बिहार की राजनीति में एक बड़ा सवाल उभरकर सामने आ रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) क्या एक बार फिर पाला बदलने को बेताब हैं ? यह सवाल हाल के दिनों में कई बयानों और घटनाओं की जद में लोगों के मन में उठ रहा है.
Politics
Last Updated: February 20, 2025
19 फरवरी के दिन भाजपा ने दिल्ली के साथ ही बिहार में कई संकेत देने की कोशिश की है. दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया. अरसे बाद वो ऐसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते दिखे. ऐसे मे पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को लंबे समय बाद एक बार फिर सक्रिय भूमिका मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं. कारण, इसी वर्ष के आखिर में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है.












