बिहार न्यूज़ (Bihar News)
Politics
Last Updated: March 29, 2025
बिहार में आगामी चुनावों को देखते हुए सियासी माहौल गरमाने लगा है. राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिशें तेज हो गई हैं. इस बीच, एक बार फिर "जंगलराज" की वापसी का मुद्दा चर्चा में है. सत्ता पक्ष लगातार मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि यदि विपक्ष सत्ता में आता है, तो बिहार में एक बार फिर अराजकता का दौर लौट सकता है.
Bihar News
Last Updated: March 27, 2025
बिहार की राजनीति में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजनीतिक गलियारों में उनकी सेहत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, जिससे विपक्ष भी सक्रिय हो गया है. हाल ही में मुख्यमंत्री की कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपस्थिति कम होने और उनके अस्वस्थ दिखने के कारण यह मुद्दा तूल पकड़ने लगा है.
Bihar News
Last Updated: March 25, 2025
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू यादव (Lalu Yadav) के परिवार के बीच सियासी तनातनी तेज होती जा रही है. हाल के दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भोजपुरी में लिखते हुए नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला— "अरे तू चुप्प रहअ न.. जादा मुँह मत फाड़अ।"
Bihar News
Last Updated: May 1, 2025
ईद के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गरीब मुस्लिम समुदाय को राहत देने के लिए ‘सौगात-ए-मोदी’ योजना शुरू करने की घोषणा की है. इस योजना के तहत देशभर में करीब 32 लाख गरीब मुसलमानों को उपहार दिए जाएंगे, जिसमें राशन, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल होंगी. इस पहल को बीजेपी की मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. खासतौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में, जहां मुस्लिम आबादी चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है.
Bihar News
Last Updated: March 24, 2025
Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर लालू प्रसाद यादव ने अपने ताजा बयान में ऐसा दावा किया है, जिससे सत्ता पक्ष में भी खलबली मचना तय है.
Bihar News
Last Updated: March 20, 2025
बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच सियासी तल्खी कोई नई बात नहीं है. लेकिन हाल के दिनों में दोनों नेताओं के बीच बढ़ती बयानबाजी से सियासी माहौल गरमा गया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इस राजनीतिक टकराव का आखिर क्या परिणाम होगा?
Bihar News
Last Updated: March 19, 2025
Bihar Congress President Rajesh Kumar profile : पिता दिलकेश्वर राम की राजनीतिक विरासत संभालने वाले कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजेश कुमार के सामने बिहार विधानसभा 2025 चुनाव बड़ी चुनौती है.
Bihar News
Last Updated: March 19, 2025
बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर (PK - Prashant Kishore) की सक्रियता फिर से चर्चा में है. इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी एंट्री से राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं. सवाल यह है कि PK की रणनीति से बिहार के मौजूदा दलों को कितना नुकसान होगा और कौन-सा गठबंधन इससे ज्यादा प्रभावित होगा?
Bihar News
Last Updated: March 19, 2025
बिहार कांग्रेस (Congress) में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है. पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह (Akhilesh Singh) को हटाकर उनकी जगह राजेश कुमार (Rajesh Kumar) को नया अध्यक्ष बनाया है. यह बदलाव सिर्फ एक पद का परिवर्तन नहीं बल्कि कांग्रेस की नई रणनीति का संकेत भी है. सवाल यह उठ रहा है कि क्या अखिलेश सिंह बिहार की जातिगत राजनीति और महागठबंधन की जटिल संरचना में फिट नहीं बैठ सके, जिसकी वजह से उन्हें हटाया गया?
Bihar News
Last Updated: March 18, 2025
बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आता दिख रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है. निशांत अब तक राजनीति से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन हाल ही में उनकी बढ़ती सार्वजनिक उपस्थिति और कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में भागीदारी ने कयासों को जन्म दे दिया है कि क्या वे नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हो रहे हैं?












