States News
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में अमित शाह ने विपक्षियों पर ऐसे किया प्रहार
Authored By: सतीश झा
Published On: Tuesday, July 16, 2024
Last Updated On: Saturday, July 27, 2024
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित ओबीसी सम्मान सम्मेलन (OBC Honor Conference) के माध्यम से अमित शाह ने अहीरवाल और पिछड़ा वर्ग के लोगों के समर्थन को मजबूत करने का प्रयास किया। भाजपा का यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह राज्य की राजनीति में उनके प्रभाव को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Saturday, July 27, 2024
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिणी हरियाणा की अहीरवाल को साधने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा में ओबीसी (OBC) के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया है, जो इस समुदाय के लिए गर्व की बात है।
अमित शाह ने कांग्रेस के ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने राज्य के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और विकास के लिए काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ‘कॉमन मैन’ (आम आदमी) बताया, जो सामान्य जनता की जरूरतों और समस्याओं को समझते हैं और उनके लिए काम करते हैं।
अपने संबोधन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home and Cooperation Minister Amit Shah) ने कहा कि कांग्रेस ने जातिवाद और भ्रष्टाचार के सिवाय हरियाणा को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस की सरकारें बनती थी, तो एक सरकार के आने पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचती था, दूसरी सरकार आती थी तो गुंडागर्दी चरम सीमा पर पहुंचती थी। एक सरकार एक जिले का विकास करती थी और दूसरी सरकार दूसरे क्षेत्र का विकास करती थी। जबकि भाजपा ने संपूर्ण हरियाणा का विकास करने वाली सरकार देने का काम किया है।
कनार्टक का जिक्र करते हुए कही ये बात
कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़े वर्ग का रिजर्वेशन छीनकर मुसलमानों को देने का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि अगर ये यहां भी आ गए तो यहां पर भी यही करेंगे। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हरियाणा में किसी भी हालत में मुस्लिम रिजर्वेशन लागू नहीं होने देंगे। कांग्रेस हमेशा से पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है। 1957 में OBC रिजर्वेशन के लिए काका कालेलकर कमीशन बना, लेकिन कांग्रेस ने सालों तक इसे लागू नहीं किया। 1980 में इंदिरा गांधी जी ने मंडल कमीशन को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 1990 में जब लाया गया, तब राजीव गांधी ने 2 घंटे 43 मिनट तक भाषण करके OBC के रिजर्वेशन का विरोध किया।
हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने दिया लोगों को यह तोहफा
महेन्द्रगढ़ की रैली में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह हरियाणा सरकार के निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक पंचायतों में जो रिजर्वेशन था, उसको भी बदलने का फैसला लिया गया है। पंचायतों में अब तक 8% रिजर्वेशन ग्रुप A के लिए था, उसके साथ 5% रिजर्वेशन ग्रुप B के लिए भी आज से शुरू हो जाएगा। इससे हरियाणा की जनता के एक बहुत बड़े हिस्से को आरक्षण का फायदा मिलेगा। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 8 प्रतिशत आरक्षण जस का तस रहेगा और ग्रुप B को 5% आरक्षण ज्यादा मिलेगा। ये तीनों निर्णय प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों को लागू करने वाले हैं।
अमित शाह ने कहा कि नायब सिंह जी की कैबिनेट ने तीन निर्णय लिए हैं – क्रीमी लेयर की लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर दी गई है। इन 8 लाख में तनख्वाह और कृषि की आय भी नहीं गिनी जाएगी। अब हर बच्चे को OBC का फायदा मिलेगा।













