मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी बनी विधायक, जीत के बाद कही ये बात

मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी बनी विधायक, जीत के बाद कही ये बात

Authored By: सतीश झा

Published On: Saturday, July 13, 2024

kamlesh thakur wife of sukhwindar singh sikhu
kamlesh thakur wife of sukhwindar singh sikhu

देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज किया। खास बात यह है कि इस सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज की है।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Saturday, July 27, 2024

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अपना रसूख कायम रखा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने तमाम दायित्वों का निर्वहन करते हुए उपचुनाव में अपनी पत्नी को जीत दिलाने में सफल रहे हैं। इससे प्रदेश ही नहीं, दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व में भी उनकी स्थिति पहले से अच्छी होगी। खास बात यह रही कि देहरा में बीते 25 साल से कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पा रही थी। पार्टी ने सर्वे के आधार पर कमलेश ठाकुर को टिकट दिया और कांग्रेस जीत गई। कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने भाजपा के होशियार सिंह को 9399 मतों के अंतर से पराजित किया।

जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) ने कही ये बात

विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा, “मैं इसका पूरा श्रेय जनता को दूंगी कि उन्होंने हमारा इतना साथ दिया। मुख्यमंत्री का अपना काम है और देहरा के लोगों के प्रति मेरी अपनी जिम्मेदारी है, दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।”

बधाई देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने कही ये बात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा उपचुनाव पर कहा, “हिमाचल की जनता ने हमें 2022 में 40 सीटें दी थी, हमें फिर से जिताना जनता ने तय किया है। जिस प्रकार की खरीद-फरोक्त हिमाचल में हुई है उसका जवाब जनता ने दिया है… देहरा उपचुनाव में मैंने अपनी सरकार की साख दांव पर लगाई थी, 25 साल से कांग्रेस पार्टी वहां जीत नहीं पा रही थी। जब मुख्यमंत्री अपने परिवार के किसी व्यक्ति को मैदान में उतारता है तो उसकी साख भी दांव पर होती है, भाजपा ने पूरा जोर लगाया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ‘मैं देहरा की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने अपने विवेक का इस्तेमाल किया और कमलेश ठाकुर की एक अच्छी जीत हो रही है। मैं उन्हें बधाई देता हूं।’

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य राज्य खबरें