2024 Hero Xtreme 160R 4V बाइक 1.38 लाख रुपये में हुआ लॉन्च

2024 Hero Xtreme 160R 4V बाइक 1.38 लाख रुपये में हुआ लॉन्च

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, July 27, 2024

Last Updated On: Friday, April 25, 2025

2024 Hero Xtreme 160R 4V Bike
2024 Hero Xtreme 160R 4V Bike

हीरोमोटोकॉर्प ने Xtreme 160R 4V बाइक को कुछ कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट के साथ लॉन्च किया है। 2024 हीरो एक्सट्रीम 160R 4V की एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये है। यह बाइक तीन कलर में उपलब्ध है, जिसमें नया केवलर ब्राउन विकल्प भी शामिल है। आइए आपको बताते हैं नई Xtreme 160R 4V के बारे में विस्तार से...

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Friday, April 25, 2025

2024 Hero Xtreme 160R 4V फीचर-स्पेसिफिकेशंस

2024 Hero Xtreme 160R 4V बाइक को नई केवलर ब्राउन कलर विकल्प में पेश किया गया है। इसकी बॉडी ग्राफिक्स में कुछ अपडेट किया गया है, जो इस मोटरसाइकिल को स्पोर्टी लुक देता है। हालांकि इसके हार्डवेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें आपको पहले की तरह ही यूएसडी फोर्क्स, डुअल-चैनल एबीएस (सेगमेंट में पहला), एलईडी लाइटिंग और दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।

यह स्पोर्टी 160cc मोटरसाइकिल डिजाइन को बरकरार रखती है, हालांकि पीछे बैठने वालों के लिए सीट को थोड़ा आरामदायक बना दिया गया है। इसमें पुराने मॉडल के स्प्लिट सीट डिजाइन के बजाय इस बार इसमें सिंगल-पीस सीट दी गई है। इसके अलावा, रिवर्स एलसीडी डैश के साथ 17-इंच के पहिये हैं। इसमें ड्रैग रेस टाइमर के रूप में एक अतिरिक्त फीचर मिलते हैं, जो राइडर को एक्सीलरेशन को रिकॉर्ड करने की सुविधा देती है। अब इसमें यूजर को इमर्जेंसी ब्रेक की सुविधा भी मिलती है।

2024 हीरो एक्सट्रीम 160R 4V के इंजन में भी कोई बदलाव नहीं किया है, इसमें 163.2cc, सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स की मदद से 16.6bhp और 14.6Nm का टॉर्क पैदा करता है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य टेक खबरें