Tech News
Tata Harrier EV का नया Stealth Edition लॉन्च, शुरुआती कीमत 28.24 लाख रुपये
Tata Harrier EV का नया Stealth Edition लॉन्च, शुरुआती कीमत 28.24 लाख रुपये
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Saturday, June 28, 2025
Last Updated On: Saturday, June 28, 2025
Tata Harrier EV Stealth Edition उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो परफॉर्मेंस के साथ-साथ डार्क और प्रीमियम लुक को भी प्राथमिकता देते हैं।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Saturday, June 28, 2025
Tata Motors ने Harrier EV की कीमत की घोषणा के तुरंत बाद ही इसका Stealth Edition भी बाजार में उतार दिया है। इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती कीमत ₹28.24 लाख (एक्स-शोरूम) है। Tata Harrier EV Stealth Edition को केवल 75 kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है, लेकिन यह 4 अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इन वेरिएंट्स के नाम हैं- Empowered 75 Stealth, Empowered 75 Stealth ACFC, Empowered 75 QWD Stealth और Empowered 75 QWD Stealth ACFC।
डिजाइन में क्या है खास
Stealth Edition को इसके एक्स्ट्रा प्राइस के बदले कई एक्सक्लूसिव फीचर्स और विजुअल अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है। इसमें खास ‘Matte Stealth Black’ एक्सटीरियर पेंट, 19-इंच Piano Black अलॉय व्हील्स (एयरो इंसर्ट्स के साथ), ‘Carbon Noir’ लैदर सीट्स और Carbon Noir इंटीरियर थीम शामिल हैं। SUV के बाकी फीचर्स और परफॉर्मेंस विकल्प वेरिएंट पर निर्भर करते हैं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वेरिएंट्स और कीमत
Tata Harrier EV Stealth Edition के वेरिएंट्स की कीमत इस प्रकार हैं:
- Empowered 75 Stealth: ₹28.24 लाख
- Empowered 75 Stealth ACFC : ₹28.73 लाख
- Empowered 75 QWD Stealth: ₹29.74 लाख
- Empowered 75 QWD Stealth ACFC : ₹30.23 लाख
(सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं)। ACFC वेरिएंट्स में एडवांस चार्जिंग विकल्प शामिल है।
परफॉर्मेंस और रेंज
Tata Harrier EV को कंपनी के नए Acti.ev Plus प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो इसे ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) की सुविधा देने वाला Tata Motors का पहला इलेक्ट्रिक वाहन बनाता है। इससे पहले Safari, Hexa और Aria जैसे मॉडलों में 4×4 सिस्टम देखा गया था।
Stealth Edition में इस्तेमाल किए गए 75 kWh बैटरी पैक के साथ दो ड्राइवट्रेन ऑप्शन मिलते हैं:
- RWD वेरिएंट: 235 bhp पावर और 315 Nm टॉर्क
- QWD वेरिएंट: 391 bhp पावर और 504 Nm टॉर्क
MIDC टेस्टिंग के मुताबिक, RWD वेरिएंट की रेंज 627 किमी. और QWD वेरिएंट की रेंज 622 किमी. है।
फीचर्स
Harrier EV Stealth Edition में कई प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं:
- 14.5-इंच Samsung Neo QLED टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जिसमें मैप्स प्रोजेक्शन की सुविधा है
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- नया रोटरी ड्राइव मोड डायल, जिसमें 6 टेरेन मोड दिए गए हैं- Normal, Sand, Mud Ruts, Snow/Grass, Rock Crawl और Custom
- डैशबोर्ड, सनरूफ, डोर और सेंटर कंसोल पर Multi-Mood Ambient Lighting
Tata Harrier EV Stealth Edition उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो परफॉर्मेंस के साथ-साथ डार्क और प्रीमियम लुक को भी प्राथमिकता देते हैं। इसमें जोड़े गए एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट्स, AWD टेक्नोलॉजी, शानदार रेंज और लेटेस्ट फीचर्स इसे इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक खास और अलग पहचान देते हैं। Mahindra XUV.e9 और अन्य इलेक्ट्रिक SUVs को कड़ी टक्कर देने के लिए Tata की यह पेशकश पूरी तरह तैयार है।