2.4 लाख से ज्यादा की धमाकेदार बुकिंग्स के साथ Xiaomi YU7 SUV ग्लोबली लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

2.4 लाख से ज्यादा की धमाकेदार बुकिंग्स के साथ Xiaomi YU7 SUV ग्लोबली लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, June 28, 2025

Last Updated On: Saturday, June 28, 2025

Xiaomi YU7 SUV
Xiaomi YU7 SUV

Xiaomi YU7 न सिर्फ डिजाइन और परफॉर्मेंस में जबरदस्त है, बल्कि इसमें इतने एडवांस टेक्नोलॉजी और कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं कि यह Tesla Model Y और अन्य EVs को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय बाजार में इसकी एंट्री को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर आती है, तो EV सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Saturday, June 28, 2025

Xiaomi ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को और विस्तार देते हुए अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi YU7 को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस कार की शुरुआती कीमत RMB 2,53,000 (लगभग ₹30.26 लाख) है। यह Xiaomi की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है, जो SU7 सेडान की सफलता के बाद बाजार में आई है। लॉन्च के पहले ही 18 घंटों में Xiaomi YU7 को 2,40,000 से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिले हैं, जो कंपनी के ईवी सेगमेंट में बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हैं। खास बात यह है कि यह SUV कीमत के मामले में Tesla Model Y से लगभग 4 प्रतिशत सस्ती है।

Xiaomi YU7: वेरिएंट और परफॉर्मेंस

Xiaomi YU7 को तीन वेरिएंट्स में पेश किए गए हैं

  • Standard (RWD)
  • Pro (AWD)
  • Max (AWD + High Performance)

Max वेरिएंट में Xiaomi का HyperEngine V6s Plus लगा है, जो सिलिकॉन कार्बाइड-बेस्ड पावरट्रेन के साथ 690 bhp की ताकत और 253 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देता है।

स्टैंडर्ड वेरिएंट 315 bhp की पावर और 835 किमी की क्लेम्ड रेंज (CLTC) के साथ आता है, जबकि Pro वेरिएंट में 489 bhp पावर और 770 किमी की रेंज मिलती है। Max वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 2.98 सेकंड में पकड़ सकता है।

सभी वेरिएंट्स अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। 10% से 80% तक चार्ज सिर्फ 12 मिनट में या 15 मिनट में 620 किमी की रेंज मिल सकती है।

Xiaomi YU7: डिजाइन और कलर ऑप्शन

YU7 एक लो-स्लंग और स्पोर्टी SUV है जिसमें चौड़ा बॉडी डिजाइन और मस्क्युलर रियर दिया गया है। कार 9 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जिनमें Basalt Grey, Emerald Green, Dusk Purple और Dawn Pink शामिल हैं।

व्हील ऑप्शन्स में 19-इंच लॉन्ग रेंज अलॉय से लेकर 21-इंच परफॉर्मेंस व्हील्स हैं। टॉप मॉडल में Michelin Primacy 5 और Pilot Sport टायर्स मिलते हैं, जो क्रमश: 750 किमी और 670 किमी की रेंज देते हैं। फ्लोटिंग Xiaomi लोगो सेंटर कैप्स और रेड/येलो कलर के Brembo ब्रेक कॉलिपर्स इसकी प्रीमियम लुक को और निखारते हैं।

Xiaomi YU7: इंटीरियर और फीचर्स

अंदर से यह SUV बेहद लग्जरीयस है। इसमें ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री जैसे Pine Grey, Coral Orange और Iris Purple का विकल्प मिलता है। फ्रंट सीट्स में 10-पॉइंट मसाज, जीरो ग्रैविटी रिक्लाइन फंक्शन है, जबकि रियर सीट्स 135 डिग्री तक झुकाई जा सकती हैं।

इसमें 16.1-इंच का टचस्क्रीन, स्मार्ट-डिमिंग पैनोरमिक सनरूफ, हाइपरविजन मिनी LED डिस्प्ले और माइक-लेस कराओके सिस्टम जैसे हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं। XiaoAI वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ 27W पावर आउटलेट और 25-स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम भी मौजूद है।

इस SUV में 4K जिंबल कैमरा, AI स्पैटियल सेंसर, Xiaomi Pad 7S Pro के लिए माउंटिंग सपोर्ट, रूफ रेल पर 100W पावर आउटपुट, डुअल USB-C पोर्ट्स और प्रोजेक्टर कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसमें 4.6 लीटर का मिनी फ्रिज भी इंटीग्रेटेड है।

iPhone यूजर्स को खास फीचर मिलता है, जिसमें iPhone का Action Button लॉक/अनलॉक और Control Centre से शॉर्टकट जोड़ने की सुविधा देता है।

Xiaomi YU7: टेक्नोलॉजी और कंफर्ट

Xiaomi YU7 में स्मार्ट चेसिस सिस्टम है, जो डबल विशबोन फ्रंट और फाइव-लिंक रियर सस्पेंशन के साथ आता है। इसमें ड्यूल-चैंबर एयर स्प्रिंग्स, एडाप्टिव डैम्पर्स और Brembo ब्रेक्स जैसी प्रीमियम राइड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

सबसे खास फीचर है Motion Sickness Relief Mode, जिसे बीजिंग टोंग्रेन और हुआशान अस्पताल के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह सिस्टम कार की गति, झुकाव और सस्पेंशन को रीयल-टाइम में एडजस्ट करता है, जिससे मोशन सिकनेस 51% तक कम हो जाती है।

Xiaomi YU7 न सिर्फ डिजाइन और परफॉर्मेंस में जबरदस्त है, बल्कि इसमें इतने एडवांस टेक्नोलॉजी और कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं कि यह Tesla Model Y और अन्य EVs को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय बाजार में इसकी एंट्री को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर आती है, तो EV सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें