TikTok की वापसी पर फैली अफवाह, वेबसाइट खुली लेकिन बैन अब भी जारी

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Sunday, August 24, 2025

Updated On: Sunday, August 24, 2025

No TikTok comeback ban still stands

TikTok की पैरेंट कंपनी Bytedance ने कई बार भारत सरकार से बातचीत की है। लेकिन अब तक कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है। यही वजह है कि TikTok की भारत में वापसी अभी भी अनिश्चित है।



Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Sunday, August 24, 2025

22 अगस्त को कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि TikTok भारत में वापसी कर चुका है। वजह यह थी कि अचानक TikTok की वेबसाइट भारतीय यूजर्स के लिए बिना VPN के एक्सेसिबल हो गई। इस वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा फैल गई कि सरकार ने TikTok को अनब्लॉक कर दिया है। TikTok ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि भारत में उनकी सर्विस बहाल नहीं हुई है। कंपनी का कहना है कि वे अब भी भारत सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT Ministry) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी पुष्टि की कि Section 69A के तहत लगा बैन अब तक लागू है और TikTok को अनब्लॉक करने जैसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।

वेबसाइट क्यों खुली?

विशेषज्ञों का मानना है कि TikTok की वेबसाइट का खुलना किसी नेटवर्क-लेवल मिसकन्फिगरेशन यानी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा हो सकता है। ऐसा ही एक मामला सितंबर 2022 में भी सामने आया था जब कुछ इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने तकनीकी पैच लागू करते समय गलती से TikTok और अन्य बैन ऐप्स को अस्थायी रूप से एक्सेसिबल बना दिया था।

TikTok बैन का इतिहास

भारत सरकार ने जून 2020 में TikTok सहित 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। सरकार ने साफ कहा था कि ये ऐप्स देश की सुरक्षा और यूजर्स की प्राइवेसी के लिए खतरा हैं। उस समय भारत-चीन सीमा विवाद भी बड़ी वजह था। इसके बाद 2022 में एक और बैन वेव आई, जिसमें PUBG और Free Fire जैसे लोकप्रिय गेम्स भी हटाए गए। हालांकि PUBG बाद में BGMI (BattleGrounds Mobile India) के नाम से वापसी करने में कामयाब रहा।

कौन से ऐप्स ने वापसी की?

2025 तक कुछ बैन हुए ऐप्स भारत में नए नाम और रणनीति के साथ वापसी कर चुके हैं।

  • Shein नए नाम SHEIN India Fast Fashion से फिर से भारतीय मार्केट में उतरा।
  • Xender और TanTan भी री-ब्रांड होकर दोबारा उपलब्ध हो चुके हैं।

TikTok अब तक क्यों नहीं लौटा?

TikTok की पैरेंट कंपनी Bytedance ने कई बार भारत सरकार से बातचीत की है। लेकिन अब तक कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है। यही वजह है कि TikTok की भारत में वापसी अभी भी अनिश्चित है।



तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment



यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण