डेली करेंट अफेयर्स Sunday, 24 August 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Saturday, August 23, 2025

Updated On: Saturday, August 23, 2025

daily current affairs quiz aaj ke sawal 24 august 2025

Daily Current Affairs 24 August 2025 in Hindi: देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 रविवार, 24 अगस्त 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. केंद्र सरकार ने 22 अगस्त, 2025 को 20 वर्ष पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण को लेकर बड़ा बदलाव कर दिया है. इस बारे में निम्न में से क्या सही नहीं है?

(A) नए प्रावधान के अनुसार, 20 साल पुराने वाहनों का नवीनीकरण कराने के लिए वाहनों मालिकों को दोगुनी फीस देनी होगी.
(B) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना 22 अगस्त को जारी कर दी.
(C) 15 वर्ष पुराने वाहनों के नवीनीकरण शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
(D) उपरोक्त सभी सही हैं.

(D)
दिल्ली-एनसीआर को नए नियम के दायरे से बाहर रखा गया है. दरअसल, यहां पहले से ही 10 वर्ष (डीजल वाहनों के लिए) और 15 वर्ष (पेट्रोल वाहनों के लिए) से अधिक पुराने वाहनों पर पाबंदी लगाई गई है.

Q2. लंदन में रहने वाले किस प्रमुख प्रवासी भारतीय उद्योगपति का 94 वर्ष की उम्र में 22 अगस्त, 2025 को निधन हो गया?

(A) लॉर्ड स्वराज पाल
(B) विक्रम चंद्रा
(C) गोपीचंद हिंदुजा
(D) इनमें से कोई नहीं

(A)
पद्मभूषण से सम्मानित लॉर्ड स्वराज पाल ब्रिटेन में मुख्यालय वाले दो अरब पाउंड के कापारो उद्योग समूह के संस्थापक थे. उनका जन्म 18 फरवरी, 1931 को पंजाब के जालंधर में हुआ था.

Q3. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने दुनिया के किस क्षेत्र को 22 अगस्त, 2025 को ‘आपातग्रस्त’ घोषित कर दिया?

(A) यूक्रेन
(B) इजराइल
(C) गाजा सिटी
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
संयुक्त राष्ट्र ने 22 अगस्त को आधिकारिक रूप से गाजा सिटी को अकालग्रस्त घोषित कर दिया. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इसे मानवजनित आपदा करार दिया, जहां लोग भूख से मर रहे हैं.

Q4. 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 तक शंघाई शिखर संगठन (एससीओ) का शिखर सम्मेलन कहां आयोजित होने जा रहा है, जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी सहित दुनिया के कई बड़े नेता शामिल होंगे?

(A) सिंगापुर
(B) हांगकांग
(C) बीजिंग
(D) तियानजिन

(D)
तियानजिन भी चीन का एक शहर है. चीन पांचवीं बार इस 10 सदस्यीय समूह की मेजबानी करने वाला है.

Q5. किस देश ने विदेशी कमर्शियल ट्रक चालकों को श्रमिक वीजा जारी करने पर 22 अगस्त को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया?

(A) कनाडा
(B) अमेरिका
(C) रूस
(D) चीन

(B)
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इस फैसले की घोषणा की. इसका असर ट्रक चालक के रूप में काम करने के लिए बड़ी संख्या में अमेरिका जाने वाले भारतीयों पर भी पड़ेगा. विदेशी ट्रक चालक आमतौर पर एच-2बी वीजा पर काम करते हैं.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Saturday, August 23, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण