ये Adventure Bikes जल्द होगी इंडिया में लॉन्च (2025), यहां देखें अपकमिंग बाइक की डिटेल
ये Adventure Bikes जल्द होगी इंडिया में लॉन्च (2025), यहां देखें अपकमिंग बाइक की डिटेल
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Thursday, January 30, 2025
Updated On: Friday, January 31, 2025
2025 में नई एडवेंचर बाइक्स के आने से भारतीय दोपहिया बाजार में और भी ज्यादा रोमांच बढ़ने वाला है। जानें कौन-कौन सी बाइक लॉन्च होने वाली है
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Friday, January 31, 2025
भारत में Adventure Bikes की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई दोपहिया वाहन निर्माता नए मॉडल लाने की तैयारी में हैं। 2025 में टीवीएस एडवेंचर बाइक सेगमेंट में कदम रखने जा रही है और अपनी पहली एडवेंचर बाइक अपाचे RTX 300 लॉन्च करेगी। वर्तमान में रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450, KTM 390 एडवेंचर, KTM 250 एडवेंचर और हीरो Xpulse 200 जैसी बाइक्स इस सेगमेंट में प्रमुख हिस्सेदारी रखती हैं। आइए, भारत में आने वाली नई एडवेंचर बाइक्स पर एक नजर डालते हैं।
TVS Apache RTX 300 ADV
TVS ने 2025 ऑटो एक्सपो में अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX 300 पेश की थी, जो इस साल भारत में लॉन्च होगी। इसमें 299cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 35 bhp पावर और 28.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह बाइक स्लिप और असिस्ट क्लच से लैस होगी। RTX 300 में 5-इंच TFT डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, अलग-अलग राइडिंग मोड्स, USD फ्रंट फोर्क और 19/17-इंच के अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स होंगे।
2025 KTM 390 Adventure S
नई जनरेशन KTM 390 Adventure S भारतीय बाजार में 30 जनवरी को लॉन्च होगी। यह बाइक 390 ड्यूक के नए फ्रेम पर आधारित होगी और इसमें 399cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 45.3 bhp पावर और 39 Nm टॉर्क देगा। इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स मिलेंगे, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए ज्यादा आदर्श बनाएंगे।
2025 KTM 390 Enduro R
KTM 390 Adventure S के साथ ही 390 Enduro R भी भारत में 30 जनवरी को लॉन्च हो सकती है। यह पूरी तरह से ऑफ-रोड बाइक होगी, जिसमें 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील्स दिए जाएंगे। इसमें भी 399cc इंजन, 45.3 bhp पावर और 39 Nm टॉर्क मिलेगा। यह बाइक फुली एडजस्टेबल सस्पेंशन और छोटे TFT डिस्प्ले के साथ आएगी।
KTM 390 SMC R
2024 EICMA में पेश की गई KTM 390 SMC R भारत में 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। यह 390 ड्यूक के समान प्लेटफॉर्म पर बनी सुपरमोटो बाइक होगी, जो 11 किलोग्राम हल्की होगी। इसमें 9-लीटर फ्यूल टैंक, 17-इंच व्हील्स, रियर स्विचेबल ABS, 4.2-इंच TFT डिस्प्ले और तीन राइडिंग मोड्स दिए जाएंगे।
Triumph Scrambler T4
Triumph जल्द ही Scrambler 400 X का लोअर-स्पेक वर्जन, Scrambler T4 लॉन्च करेगी। इसमें 398cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन होगा, जो 30.6 bhp पावर और 36 Nm टॉर्क देगा। यह बाइक शहर के ट्रैफिक में बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए 2,500 rpm पर 80% टॉर्क उत्पन्न कर सकती है। यह Scrambler 400 X से ₹15,000-₹20,000 सस्ती होगी और जल्द ही बाजार में आएगी। 2025 में इन नई एडवेंचर बाइक्स के आने से भारतीय दोपहिया बाजार में और भी ज्यादा रोमांच बढ़ने वाला है।
यह भी पढ़ें : जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं ये 10 नई कारें, यहां देखें लिस्ट
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।