ताजा खबरें
Last Updated: February 21, 2026|
Weather
Delhi Weather 22 February 2026 in Hindi: 22 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. दिन में तेज धूप के कारण गर्माहट महसूस होगी, जबकि रात में तापमान गिरने से हल्की ठंड रहेगी. न्यूनतम तापमान 12.5°C और अधिकतम 28°C के आसपास रह सकता है. बारिश की संभावना नहीं है. AQI करीब 200 बना हुआ है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.
Last Updated: February 21, 2026|
National news
Aaj Ka Mausam mausam 22 February 2026 in Hindi: 22 फरवरी 2026 को मौसम पूरे देश में अस्थिर और बदलते हालात दिखा रहा है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक 10 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. आसमान में बादलों के डेरा, गरज-चमक, ओलावृष्टि और पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ने वाला है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह-सवेरे घना कोहरा भी परेशान कर सकता है.
Last Updated: February 20, 2026|
Weather
Delhi Weather 21 February 2026 in Hindi: दिल्ली में 21 फरवरी 2026 को मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. सुबह तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 13°C के आसपास रहेगा. तेज हवाओं के कारण AQI में सुधार देखने को मिल सकता है, हालांकि कुछ इलाकों में प्रदूषण अब भी ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है.
आज का मौसम 21 फरवरी 2026: 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 45 की रफ्तार से हवाएं, पहाड़ों पर बढ़ेगी ठंड
Last Updated: February 20, 2026|
National news
Aaj Ka Mausam mausam 21 February 2026 in Hindi: 21 फरवरी 2026 को देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अगले 16 घंटे में 9 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ेगी, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा और दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी.
Last Updated: February 19, 2026|
Weather
Delhi Weather 20 February 2026 in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है. सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ी है, जबकि आने वाले दिनों में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है, हालांकि धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है.
Last Updated: February 19, 2026|
National news
Aaj Ka Mausam mausam 20 February 2026 in Hindi: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल, बारिश और ओलावृष्टि से ठंड का असर बढ़ गया है, जबकि दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
Last Updated: February 18, 2026|
Weather
Delhi Weather 19 February 2026 in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में 19 फरवरी को मौसम का मिज़ाज बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों के लिए बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 23°C और न्यूनतम 12°C रहने का अनुमान है. बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषण में कमी आ सकती है और AQI 220 से नीचे जाने की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Last Updated: February 18, 2026|
National news
Aaj Ka Mausam mausam 19 February 2026 in Hindi: 19 फरवरी 2026 को देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहेंगे और कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ेगी, जबकि दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है.
Last Updated: February 17, 2026|
Weather
Delhi Weather 18 February 2026 in Hindi: दिल्ली में 18 फरवरी को दिन भर मौसम गर्म और धूप वाला रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना है. अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है. राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है, AQI 200+ के आसपास दर्ज किया गया है, मुख्य प्रदूषक PM2.5 है. लोगों को सुबह-शाम और दोपहर के बाद मौसम में बदलाव के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Last Updated: February 17, 2026|
National news
Aaj Ka Mausam mausam 18 February 2026 in Hindi: बुधवार को मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते 10 राज्यों में तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है. मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. लोगों, किसानों और यात्रियों को मौसम अलर्ट का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है.





















