दिल्ली का मौसम 26 अक्टूबर 2025: हल्की धूप, बढ़ता वायु प्रदूषण, AQI के ‘बहुत खराब’ स्तर ने बुजुर्ग और बच्चों की चिंता बढ़ाई

Authored By: Nishant Singh

Published On: Saturday, October 25, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Saturday, October 25, 2025

Delhi Mai Aaj Ka Mausam 26 October 2025
Delhi Mai Aaj Ka Mausam 26 October 2025

Delhi Weather 26 October 2025: 26 अक्टूबर को दिल्ली का मौसम आम तौर पर साफ रहेगा, सुबह हल्की धुंध और शाम को आंशिक बादलों का संगम देखने को मिलेगा. अधिकतम तापमान 30-32°C और न्यूनतम 16-18°C के बीच रहेगा. हालांकि, वायु प्रदूषण चिंता बढ़ा रहा है- AQI में उतार-चढ़ाव और कुछ क्षेत्रों में ‘बहुत खराब’ दर्ज होने के कारण बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Categories: Weather

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Saturday, October 25, 2025

Delhi Weather 25 October 2025:   दिल्लीवासियों के लिए रविवार का दिन मौसम के लिहाज से सामान्य रहेगा. सुबह के समय राजधानी के आसमान में हल्की धुंध या कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता थोड़ी कम हो सकती है. दिनभर मौसम सुखद और लगभग साफ रहने का अनुमान है, हालांकि शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक गिरने की संभावना है. सुबह की हल्की दक्षिण-पूर्व हवाएं लगभग 10 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, दोपहर में हवा उत्तर-पूर्व की ओर मूव करेगी और शाम को धीमी पड़ जाएगी.

दिल्ली मौसम और वायु गुणवत्ता आंकड़े: 26 अक्टूबर 2025

मापदंड विवरण
अधिकतम तापमान 30-32°C
न्यूनतम तापमान 16-19°C
हवा की गति 10 किमी/घंटा
वर्षा संभावना बेहद कम
बादल आंशिक बादल
आर्द्रता (Humidity) सुबह 78%, शाम तक 64%
AQI स्तर 105, 400  (खराब  श्रेणी)
प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम2.5, पीएम10, ओज़ोन, NO₂

अगले दो दिन: मौसम रहेगा सामान्य, हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार, दिल्ली में अगले चार दिन तक मौसम सामान्य और सुहावना रहने वाला है. 27 और 28 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी या फुहारों की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है. अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. राजधानीवासियों को सलाह दी जा रही है कि हल्की बारिश के लिए तैयार रहें, खासकर सुबह और शाम के समय. कुल मिलाकर मौसम एकदम आरामदेह और सामान्य रहेगा.

loader-image
New Delhi
3:33 pm, Feb 17, 2026
weather icon 29°C
L: 20° H: 28°
haze
Wind 9 Km/h E
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today broken clouds
weather icon
20°28°°C 0 mm 0% 7 Km/h 30 % 760 mmhg 0 mm/h
Tomorrow light rain
weather icon
20°27°°C 0.28 mm 28% 10 Km/h 48 % 762 mmhg 0 mm/h
Thursday clear sky
weather icon
19°29°°C 0 mm 0% 9 Km/h 48 % 763 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
19°30°°C 0 mm 0% 10 Km/h 38 % 764 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
19°31°°C 0 mm 0% 16 Km/h 30 % 761 mmhg 0 mm/h

पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज

तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
October 25, 2025 18°C 30°C
October 24, 2025 18°C 33°C
October 23, 2025 19°C 31°C
October 22, 2025 19°C 33°C
October 21, 2025 18°C 30°C
October 20, 2025 19°C 31°C
October 19, 2025 19-20°C 33°C
October 18, 2025 19-20°C 33°C
October 17, 2025 19°C 28°C
October 16, 2025 23°C 29°C

दिल्ली का AQI और वायु प्रदूषण की गंभीरता

Delhi AQI 26 OCT 2025: दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वर्तमान में 105 दर्ज किया गया है, जो PM2.5 कणों पर आधारित है और ‘समान्य से थोड़ी अधिक सतर्कता’ की स्थिति बताता है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि AQI कई कारकों पर निर्भर करता है और अलग-अलग स्रोतों से अलग-अलग आंकड़े सामने आते हैं. हाल ही में आनंद विहार में AQI 400 के पार पहुंच गया था, जो बेहद खराब वायु गुणवत्ता को दर्शाता है. PM10 का AQI 20, O3 का 2 और NO2 का 3 दर्ज किया गया है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, इसलिए सुरक्षा और सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है.

AQI श्रेणियां और उनके प्रभाव

AQI रेंज श्रेणी स्वास्थ्य प्रभाव
0 – 50 अच्छा स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं
51 – 100 संतोषजनक सामान्य लोग प्रभावित नहीं होते
101 – 200 मध्यम संवेदनशील समूहों को असर हो सकता है
201 – 300 खराब श्वसन रोगियों को समस्या
301 – 400 बहुत खराब गंभीर स्वास्थ्य समस्या
401 – 500 गंभीर सभी के लिए खतरनाक

दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में वायु प्रदूषण ने अचानक तेज़ी पकड़ ली है. राजधानी के अस्पतालों में सांस की बीमारियों और प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कतों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है. बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं. OPD और इमरजेंसी वार्ड में अचानक मरीजों की भीड़ बढ़ गई है. पल्मोनोलॉजिस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञों ने कहा कि यह वृद्धि साफ नजर आ रही है. इस दौरान दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें और अनावश्यक बाहरी गतिविधियों से बचें.

यह भी पढ़ें : –

FAQ

दिल्ली में 26 अक्टूबर को दिनभर मौसम सामान्य और साफ रहेगा. सुबह हल्की धुंध या कोहरा रह सकता है, जबकि शाम को कुछ बादल छाए रहेंगे.

अधिकतम तापमान 30-32°C और न्यूनतम 16-18°C के बीच रहेगा, यानी मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा और आरामदायक रहेगा.

सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से लगभग 10 किमी/घंटा की हल्की हवा चलेगी. दोपहर में हवा उत्तर-पूर्व की ओर बदल जाएगी और शाम को धीमी पड़ जाएगी.

AQI 105 दर्ज किया गया है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक सतर्कता वाला स्तर है. कुछ क्षेत्रों में हाल ही में AQI 400 से ऊपर भी जा चुका है.

बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं प्रदूषण के कारण सबसे अधिक प्रभावित हो सकती हैं.

मास्क पहनें, अनावश्यक बाहरी गतिविधियों से बचें, और बच्चों और बुजुर्गों को धुंध-भरी जगहों पर कम समय बिताने दें.

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

खास आकर्षण