Weather Forecast
यूपी-बिहार में बाढ़ का कहर, कई गांव बने टापू, हालात गंभीर
Authored By: Galgotias Times Bureau
Published On: Saturday, October 3, 2026
Last Updated On: Saturday, October 3, 2026
यूपी-बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. कई गांव पानी से घिरकर टापू बन गए हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
Authored By: Galgotias Times Bureau
Last Updated On: Saturday, October 3, 2026
UP Bihar Flood: देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ (Flood)ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. उत्तर प्रदेश और बिहार में नदियों का पानी गांवों, स्कूलों और मंदिरों तक में घुस गया है. इन दोनों राज्य में हालात बेहद दयनीय हैं. खासकर बिहार में स्थिति ज्यादा नाजुक है. भारी बारिश और नेपाल की तरफ से पानी छोड़े जाने की वजह से जान-माल और मवेशी दाने-दाने को मोहताज हैं. क्या है बाढ़ की विभीषिका, देखते हैं इस रिपोर्ट में…
उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के 14 शहरों में हालात खराब हैं, जहां गोंडा जिले में घाघरा नदी का पानी बढ़ने से 30 गांव टापू बन गए हैं और करीब 25 हजार लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं. वहां की गलियों में गाड़ियों की जगह नावें चल रही हैं और पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है.
वहीं लखनऊ के निचले इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया है और उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है. बाराबंकी के स्कूलों और मंदिरों में भी पानी भर चुका है.
बिहार में जनता त्राहिमाम
दूसरी तरफ बिहार(Bihar Flood) में नेपाल से आए पानी और तटबंध टूटने(UP Bihar Flood) से 6 जिलों की स्थिति गंभीर हो गई है, जहां 253 गांवों के करीब 3.65 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, 44 हजार लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं.
एमपी-राजस्थान में तूफानी बारिश का खतरा
मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और गुना में तूफानी बारिश का अलर्ट है, तो राजस्थान के बीकानेर और उदयपुर में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है. पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तूफानी बारिश का खतरा बना हुआ है. हालांकि, दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और कल तेज ठंडी हवाएं चलेंगी.
तेज हवाएं चलने का जताया गया अनुमान
- मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में मौसम फिर बिगड़ सकता है और शनिवार को देश के 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी-तूफान आ सकता है.
- इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, मथुरा और बरेली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
यह भी पढ़ें :- Weather Update Today: 8 सितंबर को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों से मैदान तक बदलेगा मौसम














