PM Modi’s Singapore Visit : सेमीकंडक्टर निर्माण में दोनों देश मिलकर करेंगे काम

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Friday, September 6, 2024

pm modi’s singapore trip
pm modi’s singapore trip

ब्रुनेई के बाद प्रधानमंत्री मोदी का सिंगापुर दौरा खास रहा। इस दौरे में भारत और सिंगापुर के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। सेमीकंडक्टर के निर्माण में दोनों देश साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताया है।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Last Updated On: Friday, September 6, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) तीन दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। दौरे के पहले चरण में वे ब्रुनेई गए तो अंतिम चरण में सिंगापुर पहुंचे। यहां दूसरे दिन वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग (Singapore’s PM Lawrence Wong) के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। प्रधानमंत्री के इस दौरे में भारत और सिंगापुर के बीच 4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। उनके साथ विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा लुक-ईस्ट नीति के दृष्टिगत बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी लुक-ईस्ट नीति के लिए दोनों देश (ब्रुनेई और सिंगापुर) बेहद खास है।

भारत में कई सिंगापुर बनाने की इच्छा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के पीएम के सामने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि हम भी भारत में कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं। दरअसल, सिंगापुर की गिनती बेशक विकसित देशों में न होती हो लेकिन वहां की तकनीक, अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा आदि सभी उन्नत एवं बेहतरीन है। शायद इसी लिए प्रधानमंत्री मोदी भारत के कई शहरों में सिंगापुर जैसी उन्नत एवं बेहतरीन व्यवस्था उपलब्ध करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी भारत के हर क्षेत्र को उन्नत और आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। सिंगापुर की तर्ज पर भारत के बड़े शहरों में वैश्विक स्तर की अवसंरचना और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे रोजगार, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

सिंगापुर का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात के दौरान उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं आपके गर्मजोशी भरे और जिरदार स्वागत से अविभूत हूं। इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। यहां के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह हमारी पहली मुलाकात है। मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है सिंगापुर 4G के नेतृत्व में और भी तेजी से प्रगति करेगा। सिंगापुर सिर्फ एक देश नहीं है। बल्कि सिंगापुर हर विकासशील देश के लिए प्रेरणा है। हम भारत में भी कई सिंगापुर बनाना चाहते हैं और मुझे खुशी है कि हम इस दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं।

सेमीकंडक्टर की अग्रणी कंपनी एईएम का दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में एक एईएम का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य सीरीज में एईएम की भूमिका, इसके संचालन और भारत के लिए योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

दोनों देशों के प्रधानमंत्री के साथ हुई वार्ता में भरात में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम (Semiconductor Manufacturing Ecosystem) विकसित करने के प्रयासों और इस क्षेत्र में सिंगापुर की ताकत को देखते हुए, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने का फैसला लिया है। दोनों देशों ने भारत-सिंगापुर सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम साझेदारी पर समझौता भी किया है।

मोदी का सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री (Semiconductor Industry) पर फोकस

मोदी भारत को सेमीकंडक्टर के निर्माण में अग्रणी बनाना चाहते हैं। इससे देश को पूरी दुनिया में एक नया पहचान मिलेगा। उनके मुताबिक सेमीकंडक्टर निर्माण का विस्तार भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और इसे तकनीकी विकास के नए युग में प्रवेश करने का मौका होगा। सरकार का लक्ष्य है कि भारत की सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षमता 2030 तक वैश्विक बाजार में मजबूत प्रतिस्पर्धा के रूप में स्थापित हो। इसलिए भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग का विकास ‘मेक इन इंडिया’ (Make in India) और ‘आत्मनिर्भर भारत’ (Atmanirbhar Bharat) योजनाओं का अहम हिस्सा है।

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें