अंतरिक्ष में गई सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर कब होगी घर वापसी

अंतरिक्ष में गई सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर कब होगी घर वापसी

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Thursday, August 8, 2024

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

Astronaut Sunita Williams
Astronaut Sunita Williams

सुनीता विलियम्स और उनके साथी को एक सप्ताह अंतरिक्ष में रहकर वापस आना था। लेकिन इनके यान में खराबी आने के कारण अभी तक दोनों वापस नहीं आ पाएं हैं। अब कहा जा रहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री अगले साल फ़रवरी तक वापस धरती पर आ सकते हैं।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर करीब दो महीने से अंतरिक्ष में हैं। दोनों ने 5 जून को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरा था। एक सप्ताह अंतरिक्ष में रहकर दोनों को वापस आना था। लेकिन इनके यान में खराबी आने के कारण अभी तक दोनों वापस नहीं आ पाएं हैं। नासा इनकी वापसी की तारीख कई बार बढ़ा चुका है। अब कहा जा रहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री अगले साल फ़रवरी तक वापसी कर सकते हैं। हालांकि इस तारीख को लेकर भी नासा निश्चिंत है। नासा ने यह जरुर कहा है कि एक मात्र लक्ष्य दोनों को वापस लाना है।

वापसी के लिए कई विकल्पों पर काम

आज नासा ने मीडिया से अपनी बात साझा किया है। नासा का कहना है कि अंतरिक्ष यात्रियों (सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर) को वापस लाने की योजना पर लगातार कार्य हो रहा है। स्टारलाइनर के अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के जो भी योजना बन रही है, उसमें सभी विकल्पों पर विचार हो रहा है। नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव स्टिच के मुताबिक हमारा मुख्य उद्देश्य सुनीता और बुच को स्टारलाइनर यान से वापस लाने का है। हमलोग यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि एक विकल्प में कोई दिक्कत आने में कई अन्य विकल्प भी हमारे पास रहें। अभी जिस एक विकल्प पर कार्य हो रहा है, उसमें दोनों अंतरिक्ष यात्री को 2025 में धरती पर वापस लाया जा सकता है।

नासा (NASA) और मस्क का स्पेसएक्स (Space X) साथ-साथ

प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने यह भी जानकारी दिया है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री को वापस धरती पर लाने के लिए नासा और एलन मस्क की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ एक साथ काम कर रहा है। हम स्पेसएक्स के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अंतरिक्ष यात्री क्रू 9 पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहें। ताकि यदि जरूरत हो तो सुनीता और बुच दोनों को क्रू 9 पर वापस भेजेंगे। नासा ने स्पेसएक्स क्रू 9 मिशन में देरी की भी घोषणा की है। अब इसके प्रक्षेपण को 25 सितम्बर तक टाल दिया गया। क्रू 9 पहले अगस्ते में उड़ान भरने वाला था। यह चार क्रू मेंबर को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाएगा।

जून से अंतरिक्ष में सुनीता

बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर 5 जून को उड़ान भरा था। ये लोग बोइंग स्टारलाइनर की टेस्टिंग के लिए उड़ान भरे थे। इन्हें एक सप्ताह तक अंतरिक्ष में रहकर कार्य करना था। उसके बाद जून के मध्य में स्टारलाइनर को दोनों अंतरिक्ष यात्री को लेकर वापस धरती पर आना था। लेकिन थ्रस्टर और हीलियम लीक के कारण स्टारलाइनर वापस नहीं आ पाया। अंतरिक्ष यान में हुए इस गड़बड़ी को इंजीनियर ठीक करने में जुटे हैं। अभी तक गड़बड़ी को ठीक नहीं किया जा सका है। इस कारण तब से दोनों (सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर) इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में हैं।

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें