WhatsApp में आया चैट थीम और कलर, एंड्रॉयड बीटा यूजर के लिए फीचर जारी

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Saturday, October 12, 2024

Updated On: Saturday, October 12, 2024

WhatsApp starts rolling out chat themes

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने ऐप के बीटा वर्जन पर यूजर्स के लिए चैट थीम को जारी करना शुरू कर दिया है। यह Google Play Store पर Android 2.24.21.34 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा के साथ उपलब्ध है।

Authored By: संतोष आनंद

Updated On: Saturday, October 12, 2024

व्हाट्सएप (WhatsApp) ने इस सप्ताह की शुरुआत में iPhone यूजर्स के लिए चैट थीम शुरू की थी। कंपनी ने अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैट थीम (chat themes) जारी किया है, लेकिन अभी केवल ऐप के बीटा वर्जन के लिए है। जैसा कि नाम से पता चलता है, व्हाट्सएप यूजर ऐप पर विभिन्न चैट के लिए थीम सेट कर सकते हैं। इसमें यूजर को 22 से अधिक अलग व्हाट्सएप चैट थीम और 20 कलर विकल्प मिलते हैं। बीटा वर्जन पहले ही जारी होने के साथ उम्मीद है कि व्हाट्सएप जल्द ही इस अपडेट को सभी यूजर्स के लिए जारी करेगा।

WhatsApp starts rolling out chat themes

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए व्हाट्सएप चैट थीम

  • WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप ने ऐप के बीटा वर्जन पर यूजर्स के लिए चैट थीम को जारी करना शुरू कर दिया है। यह Google Play Store पर Android 2.24.21.34 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा के साथ उपलब्ध है।
  • एंड्रॉयड यूजर्स जो व्हाट्सएप बीटा ऐप का उपयोग कर रहे हैं, वे लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर सकते हैं और जांच सकते हैं कि क्या उन्हें यह फीचर प्राप्त हुई है।
  •  इस अपडेट में 22 से अधिक थीम और 20 चैट कलर हैं जिन्हें लेटेस्ट अपडेट के साथ व्हाट्सएप चैट पर लागू किया जा सकता है।
  • एक बार जब आप कोई थीम चुन लेते हैं, तो उससे मैच करते चैट के कलर भी बदल जाएंगे। हालांकि आप चैट के लिए एक अलग कलर भी चुन सकते हैं।
  • व्हाट्सएप आपको चैट, पर्सनल या ग्रुप के लिए अलग-अलग थीम सेट करने की सुविधा भी देता है।
  • नया फीचर सेटिंग्स > चैट > थीम में मिलेगा। यदि आपको अपडेट प्राप्त हुआ है, तो आपको यहां विभिन्न चैट थीम और कलर दिखाई देंगे।

व्हाट्सएप फिलहाल ऐप में बहुत कम या कोई कस्टमाइजेशन प्रदान नहीं करता है। आप अलग-अलग चैट के लिए वॉलपेपर सेट कर सकते हैं और ऐप थीम को डार्क या लाइट पर सेट कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट आपको व्हाट्सएप चैट को कस्टमाइज करने की सुविधा देता है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, यह फीचर केवल व्हाट्सएप के बीटा वर्जन के लिए जारी किया गया है।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण