Lifestyle News
14 March 2025 Aaj Ka Love Rashifal : होली के दिन सूर्य की बदली चाल से क्या प्रभावित होगी 12 राशियों की लव लाइफ?
14 March 2025 Aaj Ka Love Rashifal : होली के दिन सूर्य की बदली चाल से क्या प्रभावित होगी 12 राशियों की लव लाइफ?
Authored By: JP Yadav
Published On: Thursday, March 13, 2025
Updated On: Thursday, March 13, 2025
14 March 2025 Love Rashifal : होली के दिन (14 मार्च, 2025) कई शुभ योग का निर्माण होने के साथ-साथ ग्रहों के राजा सूर्य की चाल में भी बदलाव हो रहा है. लव लाइफ पर सूर्य गोचर का कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें लव राशिफल.
Authored By: JP Yadav
Updated On: Thursday, March 13, 2025
14 March 2025 Love Rashifal : वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है. शुक्रवार को शूल योग और गंड योग भी बन रहा है. वैदिक पंचांग के मुताबिक, शुक्रवार को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे, इसके चलते कुछ राशियों को सूर्य गोचर से लाभ होगा तो कुछ लोग परेशान भी रहेंगे? कौन होगा परेशान और किसको मिलेगी खुशी? जानने के लिए पढ़ें 14 मार्च, 2025 का दैनिक लव राशिफल.
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

लव रिलेशनशिप में रह रहे जातकों का रिश्ता यानी शादी तय होने वाली है. अच्छी बात यह है कि यह रिश्ता घरों वालों की सहमति और आशीर्वाद से ही तय होगा. इससे दोनों परिवारों में भी खुशी का माहौल होगा. हाल ही में जिनकी शादी हुई है उनका लाइफ पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
4 | हरा |
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

लव लाइफ शुक्रवार को ठीकठाक रहेगी. होली का त्योहार लव पार्टनर के साथ मनाएंगे. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के साथ रोमांटिक समय भी बिताएंगे. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
8 | भूरा |
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है. लव रिलेशनशिप में हैं तो होली के दिन आपका ब्रेकअप हो सकता है. सिंगल्स के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा. उनके जीवन में खुशियों के पर्व के दिन सच्चे प्यार का आगमन होगा. यानी आपके लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
5 | काला |
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

सिंगल्स के शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा. सिंगल्स की मुलाकात उस खास इंसान से हो सकती है, जो भविष्य का लव पार्टनर हो सकता है. हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है वह लाइफ पार्टनर के साछ रोमांटिक समय बिताएंगे.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
7 | बैंगनी |
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

होली का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. होली के दिन आप जीवनसाथी संग घर पर अच्छा समय बिताएंगे. लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है. बातचीत करने का अच्छा समय मिलेगा जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
3 | गुलाबी |
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि के जिन जातकों की शादी की बात चल रही है. वह होली की दिन फलीभूत हो सकती है. शादीशुदा कपल के लिए ये दिन अच्छा नहीं रहेगा. किसी बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन हो सकती है.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
1 | गुलाबी |
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

सिंगल जातकों के लिए अच्छी खबर है. होली के दिन सिंगल लोगों को अपना सच्चा प्यार मिल सकता है. शादीशुदा कपल के लिए भी यह दिन बढ़िया रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा और रोमांटिक समय बिताएंगे.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
8 | स्लेटी |
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

वृश्चिक राशि के सिंगल जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा. सिंगल्स की लाइफ में होली के शुभ दिन सच्चे प्यार का आगमन होगा. जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं वो सोलमेट संग रोमांटिक समय बिताएंगे जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
5 | सुनहरा |
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि के सिंगल जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा. भावी लव पार्टनर का इंतजार अभी और रहेगा. शादीशुदा कपल के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा. होली के दिन लाइफ पार्टनर के साथ पूरा दिन घर पर रहेंगे और संग रोमांटिक समय बिताएंगे.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
2 | पीला |
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

सिंगल्स के जीवन में प्यार की एंट्री नहीं होगी. शादीशुदा कपल के लिए होली का दिन बढ़िया रहेगा. सुबह लाइफ पार्टनर के साथ होली खेलेंगे. इसके बाद शाम के समय उनके साथ कहीं घूमने के लिए बाहर भी जा सकते हैं.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
6 | संतरी |
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)

होली का पर्व शादीशुदा लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा. दिनभर लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताएंगे. इससे रिश्ता मजबूत होगा. घर-परिवार में खुशियां आएंगी.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
9 | नारंगी |
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

होली के दिन लव लाइफ अच्छी रहेगी. शुक्रवार को सोलमेट से मुलाकात होगी और आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे. होली पर लाइफ पार्टनर के साथ झगड़ा होने की संभावना नहीं है. घर पर उनके साथ रोमांटिक समय बिताएंगे जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
2 | पीला |
डिस्क्लेमर
यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई है. इन पर विश्वास करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह-मशविरा करना बेहतर रहेगा.