Special Coverage
Gold Rate in Delhi 26 April 2025: सोने के भाव में आई गिरावट, निवेशकों के लिए हो सकता है सुनहरा मौका!
Authored By: Khursheed
Published On: Saturday, April 26, 2025
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
नई दिल्ली में 26 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन यह गिरावट भी बाजार में दिलचस्प हलचल पैदा कर रही है. शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 98,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, इसमें 30 रुपये की गिरावट आई है. बीते दिन यानी शुक्रवार को यही दाम 98,340 रुपये प्रति 10 ग्राम थे. हालांकि यह गिरावट छोटी सी लग सकती है, लेकिन सोने के बाजार में यह बदलाव हमेशा निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि सोने की कीमतें अक्सर भविष्य के रुझानों को संकेत देती हैं.
Authored By: Khursheed
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
26 अप्रैल को नई दिल्ली में सोने के भावों में हल्की गिरावट देखने को मिली. शनिवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 9,017 रुपये प्रति 1 ग्राम और 90,170 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन की तुलना में 1 ग्राम सोना 3 रुपये सस्ता हुआ है जबकि 10 ग्राम पर 30 की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 9,831 रुपये प्रति 1 ग्राम और 10 ग्राम का भाव 98,310 रुपये है. इसमें भी कल के मुकाबले 3 और 10 ग्राम सोने पर 30 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी और घरेलू मांग में थोड़ी नरमी के चलते सोने के दामों में यह हल्का उतार देखने को मिला है. वहीं बात करें 18 कैरेट सोने के भाव में भी शनिवार को मामूली गिरावट दर्ज हुई है. नई दिल्ली में 18 कैरेट सोने का 7,378 रुपये प्रति 1 ग्राम है जो 7,380 रुपये प्रति 1 ग्राम था. 18 कैरेट सोने का भाव शनिवार को 73,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो शुक्रवार को 73,800 रुपये था. कुल मिलाकर, शनिवार को सभी कैरेट के सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जिससे ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा अवसर बन सकता है.
सोने पर टैरिफ का असर
टैरिफ आमतौर पर आर्थिक अनिश्चितता और बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ाता है, जिससे निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश में सोने की ओर रुख करते हैं. जिससे सोने की कीमतें अक्सर बढ़ जाती हैं. हालांकि टैरिफ की वजह से यह भी साफ नहीं रहता कि किसको आर्थिक फायदा होगा और किसको नुकसान, जिससे असमानता और अनिश्चितता पैदा होती है. इस वजह से सोना एक नीतिगत सुरक्षा (policy hedge) के रूप में और भी उपयोगी हो जाता है और इसकी मांग बढ़ जाती है.
26 अप्रैल को वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में करीब 8 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को स्पॉट गोल्ड (हाजिर मूल्य) 2,79,340.24 रुपये प्रति आउन्स (28.35 ग्राम) पर कारोबार कर रहा है. बता दें कि बीते मंगलवार को सोने का भाव वैश्विक बाजार में अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचा था.
वजह: उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण कमजोर डॉलर, टैरिफ, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव, और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की ओर रुख किया. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी में वृद्धि से मांग में इजाफा हुआ है, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा है.
प्रिडिक्शन: विश्लेषकों का अनुमान है कि यदि वर्तमान परिस्थितियां बनी रहती हैं, तो वर्ष के अंत तक सोने की कीमत 3,08,384 रुपये प्रति आउन्स (28.35 ग्राम) तक पहुंच सकती है.
आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम (₹)
नई दिल्ली, 26 अप्रैल को राजधानी में 22 कैरेट सोने की कीमत 9,017 रुपये प्रति 1 ग्राम है. इसमें 3 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को 22 कैरेट सोने का दाम 9,020 रुपये प्रति 1 ग्राम था.
नई दिल्ली में 26 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का रेट (₹):
| वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
|---|---|---|---|
| 1 | ₹9,017 | ₹9,020 | -₹3 |
| 10 | ₹90,170 | ₹90,200 | -₹30 |
आज नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम (₹)
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: देश की राजधानी में शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में बहुत थोड़ी गिरावट आई है. 24 कैरेट सोने का भाव 9,831 रुपये प्रति 1 ग्राम है.
नई दिल्ली में 26 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का रेट:
| वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
|---|---|---|---|
| 1 | ₹9,831 | ₹9,834 | -₹3 |
| 10 | ₹98,310 | ₹98,340 | -₹30 |
आज नई दिल्ली में 18 कैरेट सोने के दाम
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है. शनिवार को 18 कैरेट सोने का भाव 7,378 रुपये प्रति 1 ग्राम है.
नई दिल्ली में 26 अप्रैल को 18 कैरेट सोने के दाम:
| वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
|---|---|---|---|
| 1 | ₹7,378 | ₹7,380 | -₹2 |
| 10 | ₹73,780 | ₹73,800 | -₹20 |
पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में 1 ग्राम सोने के दाम (₹):
| दिनांक | 22 कैरट का भाव | 24 कैरट का भाव |
|---|---|---|
| Apr 25, 2025 | ₹9,020 (-10) | ₹9,831 (-3) |
| Apr 24, 2025 | ₹9,020 (-10) | ₹9,834 (-16) |
| Apr 23, 2025 | ₹9,030 (-275) | ₹9,850 (-300) |
| Apr 22, 2025 | ₹9,305 (+275) | ₹10,150 (+300) |
| Apr 21, 2025 | ₹9,030 (+70) | ₹9,850 (+77) |
| Apr 20, 2025 | ₹8,960 (+0) | ₹9,773 (+0) |
| Apr 19, 2025 | ₹8,960 (+0) | ₹9,773 (+0) |
| Apr 18, 2025 | ₹8,960 (+25) | ₹9,773 (+27) |
| Apr 17, 2025 | ₹8,935 (+105) | ₹9,746 (+114) |
| Apr 16, 2025 | ₹8,830 (+95) | ₹9,632 (+99) |
सोने में क्यों जारी है उतार-चढ़ाव?
भारत समेत दुनिया भर में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव इसलिए जारी है क्योंकि अमेरिका ने भारत पर नया टैरिफ लगाया है. साथ ही इसकी वजह से ट्रेड वार बढ़ा है. पिछले दिनों सोने की गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई निवेशक दूसरी जगह अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने को बेच रहे थे.
सोने में निवेश करने के फायदे
- सुरक्षित निवेश
जब शेयर बाजार या अर्थव्यवस्था अस्थिर होती है, तब सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में उभरता है
राजनीतिक संकट, युद्ध, मंदी या वैश्विक महामारी के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है
- महंगाई से सुरक्षा
जब महंगाई बढ़ती है और मुद्रा की क्रय शक्ति घटती है, तब सोना अपनी कीमत बनाए रखता है या बढ़ता है
इसलिए यह महंगाई से बचाव का एक बेहतरीन तरीका है।
- लिक्विड एसेट
फिजिकल गोल्ड या डिजिटल गोल्ड को आसानी से कैश में बदला जा सकता है
- पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन
सोने में निवेश आपके निवेश पोर्टफोलियो को संतुलन प्रदान करता है
जब शेयर और रियल एस्टेट जैसे एसेट्स अस्थिर हों, तो सोना स्थिर रिटर्न दे सकता है
- वैश्विक मांग
सोने की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में है — इसलिए इसकी कीमतों में दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहती है
- सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व
भारत में शादी, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है
इससे यह न केवल निवेश बल्कि संपत्ति का रूप भी बनता है.
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
सोने की कीमतों को तय करने के कई कारण हैं. देश में किस शहर में कितने रुपये तौला सोना मिलेगा, यह इस पर निर्भर करता है कि ज्वेलर्स किस भाव पर सोना खरीद हैं, इसे स्पॉट रेट यानी हाजिर भाव कहते हैं और मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर सोना किस भाव पर ट्रेड कर रहा है उसी आधार पर स्पॉट प्राइज तय किया जाता है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम सोना किस रेट पर मिल रहा है इस बात पर डिपेंड करता है कि सोने की कीमत कितनी होगी. इसके अलावा सरकार द्वारा उन पर लागाया जाने वाला ट्रैक् और रुपये की कीमतों की वजहों से भी सोने की कीमतों को तय किया जाता है.
क्या है निवेश का अगला कदम?
निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित और फायदे के लिए सोने से बढ़िया कोई रास्ता नहीं हो सकता है. सोने को निवेश के तौर पर शुरू से ही अपनाया जाता है. हालांकि, सोने में अल्पकालिक तौर पर बढ़ोतरी और गिरावट जारी है. इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.
सोना खरा है या नहीं? कैसे चेक करें प्योरिटी?
सोने की पहचान ISO (Indian Standard Organization) हॉल से होती है अगर किसी सोने पर आईएसओ हॉल मार्क नहीं है तो वो निकली सोना हो सकता है.
- 24 कैरट के सोने में 99.9 प्रतिशत शुद्धता होती है जबकि 22 कैरट के सोने में 91 प्रतिशत शुद्धता होती है.
- 22 कैरट के सोने मं 9 प्रतिशत तांबा, चांदी, जिंक जैसे धातु को पाए जाते हैं.
- 24 के सोने पर 999, 23 कैरट पर 958, 22 कैरट 916 और 18 कैरट पर 750 लिखा होता है.
- सोने को चेक करने के लिए चुंबक का इस्तेमाल किया जा सकता है अगर सोना चुंबक से नहीं चिपकता है तो वह असली सोना है.
पानी डालकर भी सोने को परखा जा सकता है. अगर सोना पानी में डूब जाता है तो उसमें कोई मिलावट नहीं है, वहीं अगर सोना पानी में तैरने लगे तो समझ लेना कि उसमें मिलावट है क्योंकि मिलावटी सोना हल्का होता है और पानी के ऊपर तैरने लगता है.















