Weekly Rashifal 17 to 23 August 2025: पूरे सप्ताह किन-किन राशि के लोगों को होगा फायदा, किसे होगा नुकसान; जानने के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी
Authored By: JP Yadav
Published On: Saturday, August 16, 2025
Updated On: Saturday, August 16, 2025
Weekly Rashifal 17 to 23 August 2025: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का हाल जानने के लिए पढ़िये साप्ताहिक राशि फल.
Authored By: JP Yadav
Updated On: Saturday, August 16, 2025
Weekly Rashifal 17 to 23 August 2025: 17 से 23 अगस्त के दौरान ज्यादातर जातकों को करियर और बिजनेस के मामलों में तरक्की के मौके मिलेंगे. इस स्टोरी में जानिये 17 अगस्त से 23 अगस्त तक का मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखना होगा वरना आपको काफी परेशानी हो सकती है. सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी. आपके अधूरे कार्य सोमवार से बुधवार के बीच यानी समय पर पूरे करेंगे. किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेना का मौका मिल सकता है. इस राशि के युवा वर्ग के लोग वीकेंड पर अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बीताएंगे.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

जॉब करते हैं तो इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. दरअसल, लोगों को गुस्से पर काबू पाना होगा और इस सप्ताह व्यावहारिक होने की कोशिश करनी चाहिए. भावनात्मक रूप से सोचेंगे तो नुकसान में रहेंगे. बिजनेस में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव का दौर आएगा. इस दौरान आपके काम भी समय से पूरे नहीं हो पाएंगे.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

जॉब करते हैं तो विपरीत परिस्थितियां आपके सामने पैदा होंगी, लेकिन आप आखिर में विजय हासिल कर लेंगे यानी मुसीबत पर काबू पा लेंगे. फिलहाल आप परेशान चल रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि सप्ताह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आएगा. इसी के साथ आप राहत की सांस ले पाएंगे. कुल मिलाकर पूरे सप्ताह आपका मन प्रसन्न रहेगा. वीकेंड पर परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि से जुड़े लोग अगर रोजगार की तलाश कर रहे तो सफलता मिलने वाली है. नौकरी की इच्छा इस हफ्ते पूरी हो सकती है. आपको इस हफ्ते कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठजनों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. इस हफ्ते आप अपनी जिम्मेदारी और रिश्तों में अच्छा संतुलन बनाकर रखेंगे. बिजनेस में कामयाबी नहीं मिलेगी, इसका मतलब यह है कि समय अच्छा नहीं चल रहा है. जॉब में नया इंवेस्टमेंट करने से बचें.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

इस राशि के जातकों के भाग्य में जॉब की बजाय बिजनेस करना लिखा है. जॉब में तरक्की नहीं के बराबर है, जबकि बिजनेस करने के दौरान तरक्की की कोई सीमा नहीं है. इस हफ्ते आप जिस भी कामकाज की शुरुआत करेंगे उसमें आपको मनचाही सफलता मिल सकती है. इस सप्ताह आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. और सबसे जरूरी बात यह है कि अपनी योजनाओं को किसी के साथ इस हफ्ते साझा न करें और धोखा मिल सकता है.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

इस राशि के जातकों को इस सप्ताह लाभ की कई संभावनाएं बनेगी. जॉब करते हैं तो परेशानी बरकरार रहेगी, लेकिन समय के साथ रास्ते निकलेंगे. बिजनेस में कुछ खास प्रगति नहीं होगी. ऐसे में आप इस सप्ताह जोखिम लेने की कोशिश की जा सकती है. कम नुकसान होने की संभावना है.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

इस सप्ताह पूरे एनर्जी से भरपूर रहेंगे, वीकेंड तक स्वास्थ्य समस्या हो सकती है. कुछ कामों को लेकर आपको भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है. ऐसे में विशेष सावधानी बरतना होगा. निवेश में जल्दबाजी नहीं दिखाएं वरना नुकसान हो सकता है. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा. जॉब कर रहे हैं तो अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं. मन का भटकाव आपके करियर में बाधक बन सकता है.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

इस सप्ताह जॉब करने वाले लोगों को दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी. इससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे. विद्यार्थी वर्ग आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. धन के मामले में यह सप्ताह आपको अच्छे लाभ देगा. इस समय आपको डूबा हुआ धन भी मिल सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल पैदा होगा, लेकिन वीकेंड तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत स्वास्थ्य संबंधी समस्या से हो सकती है, इसलिए लापरवाही नहीं बरतें. धन लाभ का योग बन रहा है. इस राशि के जातक अपने खर्चों को बेतहाशा बढ़ाने से नुकसान हो सकता है. छात्रों का कंसंट्रेशन पूरे सप्ताह कमजोर रहेगा. आपको इस समय किसी विषय में बदलाव करने से भी नुकसान हो सकता है.
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं. इससे प्रमोशन की राह निकलेगी. आपको इस सप्ताह अपने बेफिजूल खर्चों पर रोक लगाना पड़ेगा. डूबा हुआ धन भी समय से मिल सकता है. इस सप्ताह युवाओं की कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

सेहत को लेकर यह सप्ताह ठीक नहीं है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, क्योंकि इस सप्ताह कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है. जॉब में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. बिजनेस करते हैं या फिर जॉब, निवेश करने से पहले किसी अनुभव व्यक्ति से सलाह अवश्य लें. बिजनेस कर रहे लोगों को सप्ताह में इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपने कामों पर फोकस लगाना होगा.
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

इस सप्ताह महंगी वस्तु, वाहन या संपत्ति खरीदने की प्लानिंग को अंजाम दे सकते हैं. सरकारी काम में कोई बाधा नहीं आएगी. मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के अंत में किसी तीर्थ स्थल के दर्शन के योग बन सकते हैं. यहां पहुंचकर आपके मन को शांति मिलेगी. इस राशि के लोगों को इस सप्ताह तरक्की और लाभ के साथ कई नए अवसर मिलेंगे. जॉब में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है जिसे आप पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे.
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस दैनिक राशिफल की सामग्री प्राचीन ज्योतिषीय सिद्धांतों, ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों और सामान्य वैदिक गणनाओं पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है. किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय (जैसे विवाह, करियर, निवेश, स्वास्थ्य संबंधी निर्णय आदि) लेने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से व्यक्तिगत परामर्श अवश्य लें.
गलगोटियाज टाइम्स इस राशिफल की पूर्णत: सत्यता या इसके किसी भी प्रकार के प्रभाव की गारंटी नहीं देता.
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।















