Education & Career News
Oracle Layoffs: Oracle की छंटनी का सच, ऑटोनोमस डेटाबेस और AI कैसे बदल रहे हैं नौकरियां और टेक इंडस्ट्री का भविष्य
Authored By: Nishant Singh
Published On: Thursday, April 2, 2026
Last Updated On: Thursday, April 2, 2026
Truth Behind Oracle's Layoffs: Oracle की छंटनी सिर्फ नौकरी कटौती नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी बदलाव का संकेत है. ऑटोनोमस डेटाबेस और AI के कारण कई पारंपरिक काम खत्म हो रहे हैं. कंपनियां अब कम लेकिन हाई-स्किल्ड कर्मचारियों पर फोकस कर रही हैं, जिससे IT सेक्टर में नए स्किल्स सीखना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है.
Authored By: Nishant Singh
Last Updated On: Thursday, April 2, 2026
Truth Behind Oracle’s Layoffs: इन दिनों अमेरिकी टेक कंपनी Oracle सुर्खियों में है, और वजह है बड़े स्तर पर हो रही छंटनी. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी करीब 30 हजार कर्मचारियों को बाहर कर रही है, जिनमें लगभग 12 हजार भारतीय शामिल हैं. एक ईमेल और हजारों लोगों की नौकरी खत्म यह सिर्फ एक कंपनी का फैसला नहीं, बल्कि पूरे टेक इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड की कहानी है. सवाल यह है कि क्या कर्मचारी अचानक अयोग्य हो गए या टेक्नोलॉजी ने खेल बदल दिया?
AI और क्लाउड की तरफ बड़ा बदलाव
असल में यह मामला सिर्फ खर्च कम करने का नहीं है. Oracle अब खुद को पारंपरिक सॉफ्टवेयर कंपनी से हटाकर AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी ताकत बनाना चाहती है. इसके लिए कंपनी दुनिया भर में बड़े डेटा सेंटर बना रही है, जहां AI मॉडल्स को ट्रेन और रन किया जा सके. इन प्रोजेक्ट्स में भारी निवेश हो रहा है महंगे GPU, बिजली, कूलिंग सिस्टम और जमीन पर अरबों रुपये खर्च हो रहे हैं. ऐसे में कंपनी अपने खर्च को संतुलित करने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटा रही है.
ऑटोमेशन: जहां मशीनें ले रही हैं जगह
आज टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ चुकी है कि कई काम अब इंसानों की जरूरत के बिना हो सकते हैं. पहले एक डेटाबेस को संभालने के लिए पूरी टीम लगती थी अपडेट, सिक्योरिटी, मॉनिटरिंग और बैकअप जैसे काम लोग करते थे. लेकिन अब ऑटोमेशन और AI इन कामों को खुद ही संभाल रहे हैं. यही कारण है कि जिन कामों के लिए पहले 10 लोग चाहिए होते थे, अब वही काम 2-3 लोग और एक स्मार्ट सिस्टम मिलकर कर रहे हैं.
क्या है ऑटोनोमस डेटाबेस?
Oracle Autonomous Database एक ऐसा स्मार्ट डेटाबेस है, जो खुद ही अपने सारे काम संभालता है. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से खुद अपडेट होता है, सिक्योरिटी का ध्यान रखता है और अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है. यानी इंसानी दखल बेहद कम हो जाता है.
अब इसमें AI Vector Database जैसी तकनीक भी जुड़ गई है, जो सिर्फ डेटा स्टोर नहीं करती, बल्कि उसे समझती भी है. यह टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जैसे अनस्ट्रक्चर्ड डेटा में पैटर्न पहचान सकती है और मीनिंग के आधार पर सर्च कर सकती है. आसान भाषा में कहें तो अब डेटाबेस सिर्फ “डेटा रखने की जगह” नहीं रहा, बल्कि “डेटा को समझने वाली मशीन” बन गया है.
कोडिंग और सपोर्ट जॉब्स पर असर
AI टूल्स अब कोड लिखने, बग ढूंढने और सिस्टम को मॉनिटर करने में काफी सक्षम हो गए हैं. क्लाउड सिस्टम खुद ही स्केल हो जाते हैं और कई बार खुद ही समस्याओं को ठीक भी कर लेते हैं. ऐसे में बड़ी टीम रखने की जरूरत कम हो रही है. सबसे ज्यादा असर उन नौकरियों पर पड़ रहा है जो बार-बार एक जैसे काम करती हैं जैसे डेटाबेस एडमिन, सपोर्ट इंजीनियर और बेसिक कोडिंग रोल्स.
कम लोग, ज्यादा काम का नया मॉडल
अब कंपनियां बड़ी टीम की बजाय छोटी लेकिन ज्यादा स्किल्ड टीम पर भरोसा कर रही हैं. एक इंजीनियर अब AI टूल्स की मदद से वही काम कर सकता है, जो पहले कई लोग मिलकर करते थे. यही कारण है कि एंट्री लेवल के साथ-साथ मिड और सीनियर लेवल की नौकरियां भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं रह गई हैं.
कमाई हो रही, फिर भी छंटनी क्यों?
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह छंटनी घाटे की वजह से नहीं हो रही. कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने ऑपरेशन को बदल रही हैं. यानी समस्या आर्थिक नहीं, तकनीकी बदलाव की है.
भविष्य का संकेत: बदलो या पीछे रह जाओ
यह बदलाव सिर्फ Oracle तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी टेक इंडस्ट्री इसी दिशा में बढ़ रही है. IT सेक्टर खत्म नहीं हो रहा, बल्कि एक नए रूप में ढल रहा है. जो लोग AI, क्लाउड और नई टेक्नोलॉजी सीखेंगे, उनके लिए मौके बढ़ेंगे. लेकिन जो पुराने तरीकों पर टिके रहेंगे, उनके लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है.














