Opinion Polls 2026: असम में BJP आगे, बंगाल में कड़ी टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलते सियासी समीकरण

Authored By: Nishant Singh

Published On: Tuesday, April 7, 2026

Updated On: Tuesday, April 7, 2026

Opinion Polls 2026 के अनुसार असम में BJP बढ़त बनाए हुए, पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर और तमिलनाडु-केरल में बदलते राजनीतिक रुझानों की झलक.

Opinion Polls 2026: 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले आए ओपिनियन पोल ने चौंकाने वाले संकेत दिए हैं. असम में बीजेपी मजबूत दिख रही है, केरल में कड़ी टक्कर है, पश्चिम बंगाल में BJP-TMC के बीच कांटे का मुकाबला है, जबकि तमिलनाडु में NDA को बढ़त मिलती नजर आ रही है.

Authored By: Nishant Singh

Updated On: Tuesday, April 7, 2026

Opinion Polls 2026: साल 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले देश की राजनीति पूरी तरह गरमा चुकी है. अलग-अलग राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान हो चुका है और अब जनता के बीच सबसे ज्यादा चर्चा ओपिनियन पोल को लेकर हो रही है. 9 अप्रैल को असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान होगा, जबकि 23 अप्रैल को तमिलनाडु और 23 व 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में वोट डाले जाएंगे. इन चुनावों से पहले आए ताजा ओपिनियन पोल ने कई राज्यों में चौंकाने वाले संकेत दिए हैं, जिससे राजनीतिक दलों की रणनीति भी बदलती नजर आ रही है.

असम में BJP की मजबूत वापसी के संकेत

असम में इस बार चुनाव एक ही चरण में होने जा रहा है और यहां मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को 83 से 90 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जो उसे एक बार फिर सत्ता में वापसी दिला सकती है. वहीं कांग्रेस को 30 से 36 सीटों तक सीमित रहने का अनुमान है. वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 45 से 48 प्रतिशत और कांग्रेस को 39 से 44 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. हालांकि आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला पूरी तरह एकतरफा नहीं है, लेकिन बीजेपी गठबंधन की स्थिति ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है.

केरल में कांटे की टक्कर, BJP अभी भी पीछे

केरल की राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है और इस बार भी तस्वीर कुछ अलग नहीं है. ओपिनियन पोल के अनुसार लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को 62 से 68 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को 67 से 73 सीटें मिलने का अनुमान है. यानी यहां मुकाबला बेहद करीबी है और किसी भी पक्ष की सरकार बन सकती है. बीजेपी को केवल 5 से 8 सीटों तक सीमित रहने का अनुमान है, जिससे साफ है कि पार्टी अभी भी केरल में मजबूत चुनौती पेश करने की स्थिति में नहीं है. 140 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 है, इसलिए छोटी बढ़त भी सरकार तय कर सकती है.

पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम, TMC vs BJP

पश्चिम बंगाल में इस बार का चुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में है. यहां बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी को 140 से 160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि TMC को 130 से 150 सीटों का अनुमान है. यानी मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. वोट शेयर में भी दोनों पार्टियों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है बीजेपी को 41 प्रतिशत और TMC को 43 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई है. हालांकि सर्वे में TMC को बढ़त दिखाई गई है, लेकिन बीजेपी भी बहुत पीछे नहीं है, जिससे नतीजे पूरी तरह अप्रत्याशित हो सकते हैं.

तमिलनाडु में NDA की बढ़त, DMK को झटका?

तमिलनाडु में इस बार चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. ओपिनियन पोल के अनुसार NDA गठबंधन को 107 से 120 सीटें मिल सकती हैं, जो उसे बहुमत के करीब या उससे ऊपर ले जा सकता है. वहीं DMK गठबंधन को 102 से 115 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा TVK को 5 से 12 और अन्य दलों को 1 से 6 सीटें मिल सकती हैं. 234 सीटों वाले इस राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होगा. आंकड़े बताते हैं कि यहां मुकाबला कड़ा है, लेकिन NDA को हल्की बढ़त मिलती दिखाई दे रही है.

निष्कर्ष: क्या बदल जाएगा सियासी नक्शा?

कुल मिलाकर 2026 के इन चुनावों में हर राज्य की अपनी अलग कहानी है. असम में बीजेपी मजबूत दिख रही है, केरल में मुकाबला बेहद करीबी है, पश्चिम बंगाल में जबरदस्त टक्कर है और तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि ओपिनियन पोल सिर्फ एक अनुमान होता है, असली तस्वीर तो नतीजों के दिन ही सामने आएगी. लेकिन इतना तय है कि इस बार का चुनाव भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है.

यह भी पढ़ें :- Assam Elections 2026: असम चुनाव 2026 में Narendra Modi का बड़ा दांव, महिला आरक्षण और विकास पर सियासी संग्राम

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण