About Author: अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Posts By: अंशु सिंह
Laapta Ladies wins 10 IIFA Awards : निर्देशक किरण राव (Kiran Rao) की फिल्म ‘लापता लेडीज’ (Laapta Ladies) बेशक ऑस्कर अवॉर्ड जीतने से चूक गई. लेकिन 'आईफा अवॉर्ड्स 2025' में इस फिल्म की धूम रही. इसने न सिर्फ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, बल्कि किरण राव को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का भी अवॉर्ड मिला. फिल्म ने कुल 10 अवॉर्ड जीत कर धमाल मचा दिया. नवोदित अभिनेत्री नितांशी गोयल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला.
Sikander earnings before release : ईद पर दर्शकों को अपने भाईजान का इंतजार है. सलमान खान उन्हें फिर से त्योहार का तोहफा देने जा रहे हैं. इस बार उनका साथ निभा रही हैं रश्मिका मंदाना. खबर ये है कि कुल 180 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 165 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है.
John Abraham has high hopes on ‘The Diplomat’ : अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को लेकर तैयार हैं. शिवम नायर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है. कई बार तारीखें बदली जाने के बाद अब ये रिलीज को तैयार है. हाल ही में फिल्म का नया गाना 'घर' रिलीज किया गया है, जो हर किसी को भावुक कर रहा है. इस गाने को वरुण जैन, रोमी और अनुराग सैकिया ने अपनी आवाज दी है, जबकि गीत लिखा है कौसर मुनीर ने.
Bollywood has become toxic, losing creativity : फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड की रचनात्मकता पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि उद्योग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ही केंद्रित होता जा रहा है, जिससे इंडस्ट्री का रचनात्मक वातावरण प्रभावित हो रहा है. क्रिएटिव फ्रीडम भी खत्म हो रहा है. अनुराग ने बॉलीवुड को ‘टॉक्सिक’ यानी जहरीला बताते हुए अपनी निराशा व्यक्त की है. उन्होंने मुंबई छोड़ दिया है और कहा है कि वह फिल्म बिरादरी से खुद को दूर करना चाहते हैं.
PM in Womens Day Program : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नवसारी जिले का दौरा करेंगे. उनकी अध्यक्षता में नवसारी स्थित वांसी बोरसी में लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री के हाथों 25 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जाएगी.
International Women’s Day : सेहत है, तो जीवन है. यही कारण है कि देश की महिला किसान भी अब प्राकृतिक खेती के साथ मोटे अनाज के उत्पादन से जुड़ गई हैं. हिमाचल प्रदेश के मंडी से लेकर धर्मशाला के कांगड़ा तक महिलाएं मोटे अनाज की खेती से स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं. स्वयं के साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने का राह दिखा रही हैं.
Bollywood Stars Break Up : दक्षिण भारतीय फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने आईं तमन्ना भाटिया का विजय वर्मा से आखिरकार ब्रेक अप हो गया. पिछले कुछ समय से इवेंट्स में दोनों अलग-अलग नजर आ रहे थे, तो ऐसे कयास लगने शुरू हो गए कि सब कुछ ठीक नहीं है. अब उस पर भी विराम लग गया है. दोनों की राहें अलग हो गई हैं.
Women’s Day Spl : महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की ‘नारी शक्ति’ को एक सुनहरा अवसर देने जा रहे हैं. महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 मार्च को कुछ चुनिंदा महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैंडल करेंगी. प्रधानमंत्री ने नमो एप फोरम (Namo App Forum) पर महिलाओं से अपने संघर्ष एवं सफलता की कहानियां साझा करने की अपील भी की है. इससे पहले साल 2020 में भी प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को उनका सोशल मीडिया हैंडल करने का मौका दिया था.
हिंदी सिनेमा में पुरुष निर्देशकों का वर्चस्व सालों से रहा है. उन्हीं के बीच से फातिमा बेगम, शोभना समर्थ एवं जद्दनबाई जैसी निर्देशक निकलीं, जिन्होंने उस दौर में डायरेक्शन की कमान संभाली जब स्त्रियों का फिल्मी दुनिया में कदम रखना भी अच्छा नहीं समझा जाता था. फिर 70-80 के दशक में सई परांजपे, अरुणा राजे, सिमी ग्रेवाल, मीरा नायर सरीखी गिनी-चुनी महिला निर्देशक हुईं. दशकों बाद आज बॉलीवुड में महिला निर्देशकों की एक अच्छी-खासी फौज दिखाई देती है, जो सार्थक एवं अर्थपूर्ण सिनेमा से पूरी दुनिया को रू-ब-रू करा रही हैं. देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उनकी अपनी पहचान बन रही है.
Deepti Sadhwani shines at Milan : मिलान फैशन वीक में चोना बकाओको की शोस्टॉपर बन छा गईं दीप्ति सधवानी
Deepti Sadhwani shines at Milan Fashion Week : छोटे पर्दे के मशहूर धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) से लोकप्रिय हुईं दीप्ति सधवानी ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाई है. हाल ही में उन्होंने मिलान फैशन वीक में डिजाइनर चोना बकाओको के लिए रैंप वॉक किया. इवेंट के एक दिन बाद दीप्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.



