About Author: अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Posts By: अंशु सिंह
Flow wins best Animated Film’s Oscar : गिंट्स जिलबालोडिस (Gints Zilbalodis) की लातवियाई फिल्म ‘फ्लो’ (Flow) को 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म का ऑस्कर मिला है. फिल्म की खासियत है कि इसमें कोई संवाद नहीं. फिर भी कुल 85 मिनट के रनटाइम में ये सबका ध्यान खींचने में कामयाब रही.
Tiger Shroff’s last hope with Baaghi Franchise : टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को एक अदद हिट का इंतजार है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर उन्हें सफलता का स्वाद चखे हुए काफी समय हो गया है. आखिरी बार वे फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो की भूमिका में दिखाई दिए थे. रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स में वे ‘एसीपी सत्या’ के किरदार में थे. लेकिन बागी फ्रेंचाइजी की फिल्मों में उनके कैरेक्टर ‘रॉनी’ का एक अलग फैन बेस रहा है. यही वजह है कि फैंस ‘बागी 4’ (Baaghi 4) में इस बहुचर्चित किरदार की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
OkCredit’s CEO Harsh’s strong Revelation: भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दिनों दिन विस्तार पा रहा है. युवा उद्यमी अपने नवीन आइडिया को बिजनेस वेंचर में तब्दील कर देश-दुनिया में पहचान बना रहे हैं. लेकिन किसी भी नए उद्यम को स्थापित करना आसान नहीं होता. पेमेंट स्टार्टअप ‘ओकेक्रेडिट’ (OkCredit) के सह-संस्थापक एवं सीईओ हर्ष पोखरना को भी अपनी कंपनी स्थापित करने और फिर उसे सफल बनाने में समय लगा. कंपनी में टाइगर ग्लोबल वेंचर कैपिटलिस्ट के निवेश के बावजूद बतौर उद्यमी उनकी यात्रा संघर्षों से भरी रही. हर्ष नए उद्यमियों को आगाह करते हैं कि उद्यमिता का रास्ता सीधा नहीं होता, लिहाजा पूरी तैयारी के साथ इस क्षेत्र में कदम रखें.
निर्देशक गिरीश कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सोहम शाह हैं, जो फिल्म ‘तुम्बाड़’ की जबर्दस्त सफलता के बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं.
Film Stars living Separately without Divorce : दशकों साथ रहने के बाद भी फिल्मी सितारों की राहें अलग हो जा रही हैं. रिश्ता यूं नाजुक मोड़ पर पहुंच जा रहा कि उसे संभालने तक की गुंजाइश नहीं बचती. बात सीधे तलाक तक पहुंच जाती है. हाल के दिनों में कई सेलिब्रिटीज ने लंबे अर्से तक साथ रहने के बाद डाइवोर्स दे दिया. वहीं, कुछ ऐसे भी जोड़े हैं जो वर्षों से अलग रह रहे हैं. लेकिन एक-दूसरे को डाइवोर्स नहीं दिया है.
फिल्म को सुपरहिट का तमगा तब मिलता है, जब वह अपनी लागत की कम से कम दो गुनी कमाई कर लेती है. क्योंकि तभी वितरकों और सिनेमाघर मालिकों को मुनाफा होता है. फिल्म इसके बाद ही सुपरहिट कहलाती है. विक्की कौशल की ‘छावा’ (Chhaava) 130 करोड़ रुपये के बजट से बनी थी और इसने आठवें दिन ही देश में 237.03 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई 310 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है.अब देखना है कि क्या विक्की कौशल की ‘छावा’पहले की ऐतिहासिक फिल्मों से कमाई के मामले में आगे निकल पाती है?
विक्की कौशल की ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. कुछ राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी कर दिया गया है. ऐसे में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband ki Biwi) इसे कितना टक्कर दे पाती है, ये देखना दिलचस्प होगा. वैसे, निर्माता फिल्म के प्रमोशन का नया तरीका आजमा रहे हैं, जिसके तहत एक टिकट पर, दूसरी टिकट मुफ्त में मिलेगी. इस बीच, खबर है कि फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. बोर्ड ने चार कट्स लगाए हैं.
दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सामंथा प्रभु खुद की सेहत एवं होलिस्टिक वेलनेस पर काफी ध्यान देती हैं. खुद के साथ वक्त बिताने के लिए अक्सर ही सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी से दूरी बना लेती हैं. सामंथा की तरह देश-विदेश के कई फिल्मी सितारों में इन दिनों डिजिटल डिटॉक्स (Digital Detox) और माइंडफुलनेस प्रैक्टिस का चलन बढ़ रहा है.
अंतरिक्ष में करीब आठ महीने बिताने के बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विलमोर (Butch Willmore) के धरती पर लौटने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. वे दोनों 19 मार्च को वापस आने वाले हैं. इस बीच, विलमोर और सुनीता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के आरोपों का खंडन किया है कि उन्हें अंतरिक्ष में छोड़ देने की योजना थी. विशेषज्ञों की मानें, तो दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के वापस लौटने पर उन्हें पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण (Gravity) से अभ्यस्त होने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है यानी ग्रैविटी से उन्हें कड़ी चुनौती मिल सकती है.
Salman’s Eid Gift : सलमान खान की फिल्मों का ईद से गहरा नाता रहा है. एक बार फिर सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikander) ईद पर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार होगी. फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला के जन्मदिन के मौके पर खुद सलमान खान ने फिल्म का पोस्टर ‘एक्स’ पर जारी किया. ए आर मुरुगादॉस (A. R. Murugadoss) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान एक बेहद इंटेंस एवं निर्भीक अवतार में नजर आ रहे हैं. ऐसा लगा रहा है मानो उनकी गहरी आंखें बहुत कुछ कहना चाह रही हैं.



