About Author: अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Posts By: अंशु सिंह
Pankaj Tripathi’s daughter debut in Music Video : दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी की 18 वर्षीय बेटी आशी त्रिपाठी ने हाल ही में म्यूजिक वीडियो 'रंग दारो' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा है. यह गाना होली के दिन रिलीज हुआ था. गाने को मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने मिलकर गाया है, जबकि गीत लिखा है अभिनव एवं कौशिक ने. इस गाने में आशी के साथ प्रभाकर स्वामी भी नजर आ रहे हैं. बेटी को पहली बार स्क्रीन पर देखने के बाद पिता पंकज त्रिपाठी काफी भावुक हो गए.
Tourism in Kanger Valley National Park : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की छवि हिंसा ग्रस्त क्षेत्र के रूप में रही है, जहां नक्सलवाद को लेकर एक भय का माहौल था. लेकिन पिछले कुछ समय में यहां के झील, झरनों ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है. प्रति वर्ष लगभग 10 लाख से ज्यादा देशी-विदेशी पर्यटक बस्तर आ रहे हैं. इस बीच, यूनेस्को द्वारा कांगेर वैली नेशनल पार्क (Kanger Valley National Park) को विश्व धरोहर की अस्थाई सूची में शामिल करने से यहां के पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की संभावना है. कांगेर वैली सिर्फ एक जंगल नहीं, बल्कि एक जादुई दुनिया है.
Rise of Female Producers in Bollywood : पहले अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता. फिर खुद ही फिल्म निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाल ली. बॉलीवुड में ऐसी अभिनेत्रियों की संख्या बढ़ रही है, जो अभिनय के अलावा फिल्मों का निर्माण भी कर रही हैं. इस सूची में प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट जैसी अदाकाराओं के अलावा अब अभिनेत्री सामंथा प्रभु का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने साल 2024 में ‘त्रालाला मूविंग पिक्चर्स’ नाम से अपने प्रोडक्शन हाउस के शुरू होने की घोषणा की थी, जिसके बैनर तले ही ‘शुभम’ फिल्म का ऐलान किया गया है. दिलचस्प ये है कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए नए टैलेंट को प्रोत्साहित करना चाहती हैं, जिनका बॉलीवुड में कोई गॉड फादर नहीं है.
Varun-Jahnvi ready to entertain again : फिल्म ‘बवाल’ में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को पसंद किया गया था. एक बार फिर ये दोनों बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. फैंस इस रोमांटिक-कॉमेडी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होनी थी. लेकिन अब निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. ये 12 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.
Bollywood Kid Debut : इब्राहिम अली खान, राशा थडानी और खुशी कपूर के बाद अब एक और स्टार किड बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने जा रही है. वो कोई और नहीं, संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) हैं. शनाया फिल्म ‘तू या मैं’ (Tu Yaa Main) में आदर्श गौरव (Adarsh Gaurav) के साथ नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है, जो ‘शैतान’, ‘वजीर’, ‘तैश’ जैसी फिल्में कर चुके हैं. फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी.
Deepika ready to come back : ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस बार पेरिस फैशन वीक में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं. अपने फैशन स्टेटमेंट से दुनिया में भारतीय खूबसूरती का परचम लहराने वाली दीपिका फैशन ब्रांड लुई विटॉन (Louis Vuitton) की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं. ऐसा करके उन्होंने एक प्रकार से इतिहास रच दिया है. वैसे, तो डिलिवरी के बाद से दीपिका सिर्फ अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रही थीं. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्दी ही बड़े पर्दे पर लौट सकती हैं.
Bollywood in Crisis : क्या बॉलीवुड में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा? अनुराग कश्यप द्वारा इंडस्ट्री में लुप्त होती क्रिएटिविटी पर सवाल उठाए जाने के पश्चात् अब फिल्म निर्माता हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने भी सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिये बॉलीवुड में गहराते संकट पर चोट की है. उन्होंने कहा है कि इंडस्ट्री को रीसेट करने की जरूरत है. वहीं, पटकथा लेखक एवं गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का भी कहना है कि हिंदी सिनेमा ने दर्शकों के साथ जुड़ाव खो दिया है.
Youtube revolution Tulsi Village : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 45 किलोमीटर दूर तुलसी (Tulsi) गांव देश के बाकी गांवों से कुछ अलग है. यहां डिजिटल क्रांति की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिल रही है. करीब 1000 ग्रामीण यूट्यूब के लिए वीडियोज एवं कंटेंट क्रिएट कर रहे हैं. इसलिए इसे ‘यूट्यूबर्स का गांव’ (Youtubers Village) भी कहा जा रहा है. दिलचस्प ये है कि हर आयु वर्ग के लोग यूट्यूब के लिए कंटेंट तैयार कर रहे हैं. इनमें बच्चों से लेकर महिलाएं शामिल हैं.
Randeep ready to conquer screen as Villain : गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जाट’ सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी एक्शन मूवी मानी जा रही है. फिल्म में सनी का सामना एक या दो नहीं, बल्कि पूरे छह खलनायकों से होने वाला है. खास बात यह है कि इनमें से एक खूंखार विलेन के रूप में रणदीप हुड्डा नजर आएंगे. मेकर्स ने फिल्म 'जाट' से रणदीप हुड्डा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. फिल्म वैशाखी के मौके पर रिलीज हो रही है.
Jailer 2 First Poster Release : रजनीकांत की 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. दुनियाभर में फिल्म ने 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और साल 2023 की सबसे बड़ी तमिल हिट फिल्मों में शामिल हो गई थी. अब 'जेलर-2' (Jailer 2) से भी कुछ वैसी ही अपेक्षा है. फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) का भी पहला लुक सामने आया है. पोस्टर में वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं.



