Special Coverage
बढ़ गई ITR भरने की लास्ट डेट, जानें अब कब तक भर सकते हैं रिटर्न
Authored By: Suman
Published On: Tuesday, September 16, 2025
Last Updated On: Tuesday, September 16, 2025
पहले लास्ट डेट कल यानी सोमवार 15 सितंबर को थी, लेकिन उस दिन विभाग की वेबसाइट ठप पड़ जाने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
Authored By: Suman
Last Updated On: Tuesday, September 16, 2025
Income Tax Return: आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने की लास्ट डेट (ITR last date) बढ़ा दी है. इसके पहले लास्ट डेट कल यानी सोमवार 15 सितंबर को थी, लेकिन उस दिन विभाग की वेबसाइट ठप पड़ जाने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. अंतिम दौर में सक्रिय होने वाले बहुत से लोग इस वजह से रिटर्न फाइल नहीं कर पाए.
सोशल मीडिया पर इसकी भारी शिकायत और टिप्पणियों को देखते हुए आखिरकार आयकर विभाग भी दबाव में आ गया और लास्ट डेट एक दिन के लिए बढ़ा दी. अब आकलन वर्ष 2025-26 का रिटर्न आप आज यानी मंगलवार 16 सितंबर तक भर सकते हैं.
CBDT का सर्कुलर
- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोमवार रात को आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक बढ़ा दी. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने देर रात इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया.
- एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 15 सितंबर तक करीब 7.3 करोड़ लोग इनकम टैक्स फाइल कर चुके हैं. यह पिछले साल की तुलना में दो लाख ज्यादा हैं. वर्ष 2024-25 में 7.28 करोड़ लोगों ने ITR फाइल किया था.
- ITR के लिए 16 सितंबर की डेडलाइन उन टैक्सपेयर्स पर लागू होती है जो टैक्स ऑडिट के तहत नहीं आते. यह डेडलाइन इंडिविजुअल, हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) और आईटीआर फॉर्म 1 से 4 का उपयोग करने वाली एंटिटीज पर लागू होती है. अगर आपने आज आईटीआर फाइल नहीं किया तो जुर्माने के साथ-साथ कई और भी नुकसान हो सकते हैं.
रिटर्न से चूक गए तो नुकसान
अगर कोई लास्ट डेट तक रिटर्न दाखिल नहीं करता है तो सेक्शन 234 एफ के तहत उसे लेट फाइलिंग फीस देनी होगी. अगर पांच लाख रुपये से ऊपर के सालाना इनकम वाले व्यक्ति 31 दिसंबर तक रिटर्न फाइल करते हैं तो उन्हें पांच हजार रुपये तक जुर्माना देना होगा.
वैसे तो हर साल इनकम टैक्स रिटर्न की लास्ट डेट 31 जुलाई होती है, लेकिन इस साल इसे बढ़ाकर 15 सितंबर तक कर दिया गया था. पहले भी कई बार ऐसा होता था कि लास्ट डेट के आसपास ई-फाइलिंग की वेबसाइट पर भारी लोड या तकनीकी खामी की वजह से डेट कुछ दिन बढ़ानी पड़ती थी. लेकिन इस बार सचेत रहते हुए आयकर विभाग ने पहले से ही डेट बढ़ा दिया.
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) विभिन्न स्रोतों से ग्रॉस टैक्सबल इनकम रिपोर्ट करने, टैक्स डिडक्शन क्लेम और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को शुद्ध कर देनदारी घोषित करने का तरीका है. आईटीआर नौकरीपेशा/गैर-नौकरीपेशा, हिन्दू अनडिवाइडेड फैमली (HUF) और कंपनी या फर्म द्वारा फाइल किया जाता है. करदाता आयकर विभाग के ई-पोर्टल पर ऑनलाइन आईटीआर फाइल कर सकते हैं. ऑनलाइन आईटीआर फाइल करने की प्रक्रिया को ई-फाइलिंग कहा जाता है.
ये भी पढ़ें:- आज है इनकम टैक्स रिटर्न की लास्ट डेट, चूक गए तो होगा ये नुकसान













