Daily Horoscope News
Aaj Ka Love Rashifal 20 April 2025: सभी 12 राशियों की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए पढ़िये आज का Love Horoscope
Aaj Ka Love Rashifal 20 April 2025: सभी 12 राशियों की लव लाइफ के बारे में जानने के लिए पढ़िये आज का Love Horoscope
Authored By: JP Yadav
Published On: Saturday, April 19, 2025
Updated On: Saturday, April 19, 2025
Aaj Ka Love Rashifal 20 April 2025: शुक्र ग्रह 26 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. इसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा, किसी पर सकारात्मक तो किसी पर नकारात्मक.
Authored By: JP Yadav
Updated On: Saturday, April 19, 2025
Aaj Ka Love Rashifal 20 April 2025: वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, रविवार (20 अप्रैल, 2025) को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पड़ रही है. 26 अप्रैल 2025 को सुबह 12 बजकर 2 मिनट पर शुक्र का गोचर होगा, जिसका प्रभाव 20 अप्रैल से ही 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा. साथ ही सिद्ध योग और साध्य योग का निर्माण भी हो रहा है. ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी लव लाइफ रविवार को कैसी रहेगी? तो पढ़िये यह स्टोरी.
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि के सिंगल जातकों की सोशल मीडिया के जरिए किसी खास इंसान से बातचीत हो सकती है. यह जीवनसाथी भी बन सकता है. रविवार का दिन प्यार के मामले में विवाहित जातकों के लिए बढ़िया रहेगा. पति-पत्नी साथ में खूब सारा समय बिताएंगे.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
12 | नीला |
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

वृष राशि से जुड़े लोग काम के चक्कर में बिजी रहेंगे, जिसके कारण शाम के समय थकान भी महसूस होगी. माता-पिता रिश्ता तलाश कर रहे हैं तो उन्हें जल्द गुड न्यूज मिलेगी. वह रविवार को भी हो सकता है. शुक्र देव की विशेष कृपा इस समय आपके ऊपर बनी हुई है. इसलिए सिंगल जातकों जल्द फेरे ले सकते हैं.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
25 | पीला |
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि के लव पार्टनर्स के लिए रविवार परेशानी भरा होगा. पूरा दिन बिजी रहेंगे. इससे मुलाकात करने का भी समय नहीं मिलेगा.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
11 | ब्लू |
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि के सिंगल जातकों की जिंदगी में प्यार की एंट्री नहीं होगी. पति-पत्नी में विवाद है तो पुरानी बातों को भूलकर साथी संग समय बिताने का प्रयास करेंगे. लव पार्टनर आज पूरा दिन साथ में बिताएंगे.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
26 | पर्पल |
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी. विवाहित कपल का दिन रोमांस के मामले में बढ़िया रहेगा। घरवालों के साथ भी रिश्ते सुधरेंगे. सिंगल जातक क्रश से अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे. जवाब सकारात्मक आएगा.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
02 | ग्रीन |
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि के जातक दिनभर खुश रहेंगे, लेकिन कुंडली में शुक्र की खराब स्थिति के कारण सिंगल लोगों का विवाह होने में बाधाएं आएंगी. शादीशुदा लोगों को रविवार को साथी से उपहार मिल सकता है.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
29 | संतरी |
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि के सिंगल जातकों का दिन मिला जुला रहेगा. विवाहित जातक रविवार को आप अपने साथी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे. सिंगल को फिलहाल प्यार नहीं मिलेगा.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
05 | नारंगी |
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

वृश्चिक राशि के सिंगल जातकों के लिए रविवार को कोई खुशखबरी नहीं आएगी. जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उन्हें सच्चे प्यार का लंबा इंतजार करना होगा. लव के लिहाज से ये दिन कपल के लिए सकारात्मक और स्थिर रहने वाला है. पति-पत्नी शाम को अच्छा समय बिताएंगे. डिनर पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
13 | बैंगनी |
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि के सिंगल जातक रविवार को अपने क्रश के साथ समय बिताएंगे, जिससे बेहद खुशी होगी. लव पार्टनर भी दिनभर खुश रहेंगे, जबकि शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी. इस समय लव लाइफ में खुशियां ही खुशियां हैं.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
24 | गुलाबी |
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि से जुड़े लोगों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा. शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में हैं तो कपल का दिन शुक्र देव के आशीर्वाद से प्यार के मामले में अच्छा रहेगा. सिंगल हैं तो रविवार शाम तक शादी का रिश्ता आ सकता है. यह रिश्ता माता-पिता की सहमति से होगा.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
19 | पिंक |
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि के शादीशुदा लोगों की जिंदगी बहुत ही सामान्य रहेगी. ज्यादातर समय घर पर ही गुजारेंगे. रविवार को सिंगल जातकों पर शुक्र देव मेहरबान हैं, इसके चलते उनकी शादी उनके बचपन के क्रश से तय हो सकती है. विवाहित और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए ये दिन खुशियां लेकर आया है. लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
06 | सुनहरा |
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि के सिंगल जातकों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहेगा. फिलहाल प्यार में सफलता मिलने की संभावना नहीं है. रविवार को सिंगल लोग आधे से ज्यादा समय घरवालों के साथ बिताएंगे. वहीं, शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा नहीं रहेगा. विवाहित कपल के रिश्तों में दरार आएगी. समय रहते ध्यान नहीं दिया तो रिश्ता टूट भी सकता है.
शुभ अंक | शुभ रंग |
---|---|
20 | स्लेटी |
डिस्क्लेमर
यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई है. इन पर विश्वास करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह-मशविरा करना बेहतर रहेगा.