विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेगी कांग्रेस, पार्टी नेतृत्व ने लिया फैसला

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Published On: Wednesday, August 14, 2024

Congress Party Meeting
Congress Party Meeting

लोकसभा चुनाव के बाद और चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेतृत्व ने एक बड़ी बैठक 13 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों, सेबी-अडानी मामलों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

Authored By: गुंजन शांडिल्य

Last Updated On: Wednesday, August 14, 2024

लोकसभा चुनाव के बाद और चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेतृत्व ने एक बड़ी बैठक 13 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में की। इस बैठक में पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे हैं। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (National President Mallikarjun Kharge) की अध्यक्षता में हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल हुए। लेकिन वहीं प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी इस बैठक से दूर रहीं। क्यों? इसका स्पष्टीकरण पार्टी की ओर से नहीं दिया गया है। बैठक में पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरने के लिए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई है। कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिए 22 अगस्त को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी। सभी प्रदेश अध्यक्षों को इसके लिए निर्देशित किया गया है।

गठबंधन में लड़ेगी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections)

इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। क्योंकि इन राज्य सरकारों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इनके साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव इन तीन राज्यों के साथ ही कराए जाने की पूरी संभावना है। वहां अब सिर्फ सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा रिपोर्ट आना है। संभावना यह भी है कि अगले सप्ताह चुनावों की तारीखों की घोषणा आयोग कर दे।

इस बीच कांग्रेस ने फैसला किया है कि वे विधानसभा चुनावों में गठबंधन के साथ उतरेंगे। महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस इंडी गठबंधन में है। लेकिन हरियाणा में पार्टी को अकेले चुनाव लड़ना पड़ेगा। क्योंकि इंडी गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुकी है। उसी प्रकार जम्मू-कश्मीर को लेकर भी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस वहां गठबंधन में लड़ेगी या अकेले। लेकिन महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस, इंडी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी, यह तय है।

मोदी सरकार (Modi Government) को घेरने की तैयारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक में विधानसभा चुनावों के अलावा पांच अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है। इन 5 प्रमुख मुद्दों पर के बहाने कांग्रेस पार्टी केंद्र की मोदी सरकार को घेरेगी। ये पांच मुद्दे हैं, सेबी और अडानी मामला की जांच जेपीसी (JPC) से कराने, जाति जनगणना, किसानों को एमएसपी (MSP) की गारंटी, रेल हादसों की जांच की मांग और गरीबों, वंचितों और बेरोजगारी। कांग्रेस इन पंचों मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए देशव्यापी प्रदर्शन के साथ सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी।

कांग्रेस करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल (National President Mallikarjun Kharge) ने बैठक के बाद बताया कि कांग्रेस पार्टी दो मांगों पर 22 अगस्त को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी। पहली मांग है, सेबी प्रमुख माधवी बुच का इस्तीफा हो। दूसरी मांग है, ‘अदाणी महाघोटाले’ की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) गठित हो। यदि मोदी सरकार ये मांगें नहीं मानती है तो पार्टी के कार्यकर्त्ता लगातार सड़कों पर आंदोलन करेंगे। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि सरकार को वायनाड में हुई भूस्खलन की घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए।

बैठक में ये नेता हुए शामिल

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, कुमारी शैलजा सहित एआईसीसी के सभी महासचिव, राज्य प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शामिल हुए थे। पार्टी ने बताया है कि इस बैठक में बैठक में 56 नेताओं ने भाग लिया। उनमें कइयों ने बहुमूल्य सुझाव भी दिये

गुंजन शांडिल्य समसामयिक मुद्दों पर गहरी समझ और पटकथा लेखन में दक्षता के साथ 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता की पारंपरिक और आधुनिक शैलियों के साथ कदम मिलाकर चलने में निपुण, गुंजन ने पाठकों और दर्शकों को जोड़ने और विषयों को सहजता से समझाने में उत्कृष्टता हासिल की है। वह समसामयिक मुद्दों पर न केवल स्पष्ट और गहराई से लिखते हैं, बल्कि पटकथा लेखन में भी उनकी दक्षता ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। उनकी लेखनी में विषय की गंभीरता और प्रस्तुति की रोचकता का अनूठा संगम दिखाई देता है।
Leave A Comment

अन्य खबरें