हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी
हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी
Authored By: सतीश झा
Published On: Saturday, October 5, 2024
Updated On: Sunday, April 27, 2025
हरियाणा में दोपहर एक बजे तक 36.69 फीसदी वोटिंग हुई है। मेवात में सबसे अधिक 42.64 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं पंचकूला में सबसे कम 25.89 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
Authored By: सतीश झा
Updated On: Sunday, April 27, 2025
हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ। मेवात में सबसे अधिक 42.64% मतदान हुआ, उसके बाद यमुनानगर में 42.08% और जींद में 41.93% मतदान हुआ। पंचकूला में सबसे कम 25.89% मतदान हुआ।
सीएम सैनी (CM Saini) को पूरा है जीत का भरोसा
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा, “हमें लोगों का स्नेह, प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। पूरे प्रदेश और लाडवा में कमल खिल रहा है। हमने कांग्रेस की क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति को खत्म कर दिया है। हमारी सरकार में हमने सबका साथ सबका विकास किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में जितना काम किया है, उतना कांग्रेस की 10 पीढ़ियां भी नहीं कर पाएगी।”
अशोक तंवर कहीं बड़बोलेपन के शिकार तो नहीं
भाजपा (BJP) छोड़कर कांग्रेस (Congress) में शामिल होते ही अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 75 सीटें मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में परिवर्तन का माहौल है और कांग्रेस सभी वर्गों के साथ खड़ी है। तंवर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरने वालों के खिलाफ यह जनादेश है। उनका मानना है कि कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलेगी और लोग कह रहे हैं कि “हाथ बदलेगा हालात”।
ये भी पढ़े: Voting in Haryana 2024 : हरियाणा में जारी है मतदान, वोट डालने के बाद नेता कह रहे हैं ये बात
हरियाणा में 9 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आंकड़े
पंचकूला में – 5.3
अम्बाला – 8.7
यमुनानगर – 10.9
कुरुक्षेत्र – 9.6
कैथल – 10
करनाल – 6.2
पानीपत – 8.5
सोनीपत – 6.5
जींद – 10.2
फतेहाबाद – 8.9
सिरसा – 6.7
हिसार – 8.9
भिवानी – 8.4
चरखी दादरी – 8.8
रोहतक – 3
झज्जर – 6
महेन्दरगढ़ – 9.3
रेवाड़ी – 5.3
गुरुग्राम – 6.1
मेवात – 7.7
पलवल – 4
फरीदाबाद – 4.6
कुछेक जगह आई ईवीएम (EVM) में शिकायत
बालसमंद के बूथ 167 पर तकनीकी खामी के कारण मतदान 40 मिनट लेट शुरू हुआ। मतदान 7 बजे की बजाय 7:40 बजे शुरू हुआ, जिससे मतदाता लंबे समय तक लाइन में खड़े रहे। जिले के कई पोलिंग बूथों पर सुरक्षा कर्मियों ने मतदाताओं को मोबाइल फोन अंदर ले जाने से रोका। गांव सीसवाला के बूथ 21, 22, 23 और आर्य नगर के बूथ नंबर 133, 134, 135 पर मतदाताओं को मोबाइल बाहर रखने की हिदायत दी गई।
चुनाव में झगड़ा कोई आम बात नहीं है
नूंह के चंदेनी गांव में कांग्रेस और इनेलो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच बूथ के पास पथराव की घटना हुई, जिसके बाद पुलिस बल को तैनात किया गया। वहीं, मेवात के ख्वाजली कला गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद में कई लोग घायल हो गए। यह झगड़ा बूथ नंबर एक पर हुआ था।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।