पायल कपाड़िया को पीछे छोड़ ‘द ब्रूटलिस्ट’ के निर्देशक ब्रैडी कॉर्रेबट ने जीता वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स

पायल कपाड़िया को पीछे छोड़ ‘द ब्रूटलिस्ट’ के निर्देशक ब्रैडी कॉर्रेबट ने जीता वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स

Authored By: अंशु सिंह

Published On: Monday, January 6, 2025

Payal Kapadia ko pichhe chhod kar 'The Brutalist' ke director Brady Corbett ne jeeta 2025 ka Best Director Golden Globe Award.
Payal Kapadia ko pichhe chhod kar 'The Brutalist' ke director Brady Corbett ne jeeta 2025 ka Best Director Golden Globe Award.

मनोरंजन जगत के दूसरे सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स ( Golden globe awards) 2025 में भारतीय फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' (All we imagine as light) की निर्देशक पायल कपाड़िया (Payal Kapadia) को ब्रैडी कॉर्बेट (Brady Corbet) ने मात दे दी। ब्रैडी को फिल्म ‘द ब्रूटलिस्ट’ (The Brutalist) के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब मिला है।

Authored By: अंशु सिंह

Last Updated On: Monday, January 6, 2025

फिल्म द ब्रूटलिस्ट (The Brutalist) में एड्रियन ब्रॉडी, फेलिसी जोन्स, गाय पीयर्स एवं जो ऑल्विन ने मुख्य भूमिका निभायी है। इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्माण एवं निर्देशन ब्रैडी कॉर्बेट (Brady Corbett) ने किया है। उन्होंने मोना फास्टवोल्ड के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है। यह एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो अपना करियर बनाने एवं शादी करने के लिए अमेरिका आता है। खिताब मिलने के बाद ब्रैडी ने अपने भावुक भाषण में दिवंगत जेफ बेना (Jeff Baena) को श्रद्धांजलि दी। जेफ इंडिपेंडेंट सिनेमा के मुख्य आवाज थे। उन्होंने ‘लाइफ आफ्टर बेथ’, ‘जोशी’ एवं ‘द लिटिल आवर्स’ जैसी फिल्में बनाई थीं। महज 47 साल की उम्र में उन्होंने आत्महत्या कर ली। इसके अलावा, ब्रैडी ने अपने साथ नामांकित होने वाले अन्य निर्देशकों को भी शुभकामनाएं दी।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रूप में नामांकित होने वाली पहली महिला पायल

पायल कपाड़िया (Payal Kapadia) की फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रशंसा मिली। ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ का 2024 कान्स फिल्म फेस्टिवल में मुख्य प्रतियोगिता में प्रीमियर होना और इसे दर्शकों से 8 मिनट लंबा स्टैंडिंग ओवेशन मिलना, इस बात का प्रमाण है कि यह फिल्म कितनी प्रभावशाली और दिल को छू लेने वाली है। गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स के लिए नामांकन मिलना भी बड़ी उपलब्धि रही, जो वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा की बढ़ती साख को दर्शाता है। इस फिल्म को जिन दो श्रेणियों में नामांकन मिला था, वे भारतीय सिनेमा के लिए एक और मील का पत्थर साबित हुई। ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2025 में दो बड़े नामांकन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस बार पायल बेशक गैर-अंग्रेजी भाषा की श्रेणी में बेस्ट मोशन पिक्चर का खिताब पाने से चूक गईं। लेकिन इस श्रेणी में नामांकित होना भी गर्व की बात रही। पायल कपाड़िया का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में नामांकन पाना भी ऐतिहासिक रहा। वह इस श्रेणी में जगह बनाने वाली पहली भारतीय निर्देशक बन गई हैं। यह केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी एक नई दिशा का संकेत है।

‘एमिलिया पेरेज’ (Emilia Perez) ने जीता अवॉर्ड

‘एमिलिया पेरेज’ (Emilia Perez) जैसी फिल्म का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतना कोई आश्चर्य की बात नहीं है, खासकर जब इसमें जैक्स ऑडियार्ड जैसे प्रतिभाशाली निर्देशक और जो सल्डाना, कार्ला सोफिया, और सेलेना गोमेज जैसे कलाकार हों। इस म्यूजिकल क्राइम कॉमेडी को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने काफी पसंद किया। फिल्म को ऑस्कर 2025 में भी भेजा गया है। अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होने के कारण दर्शक आसानी से इस फिल्म का आनंद उठा सकते हैं।

क्यों विशेष हैं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स को मनोरंजन जगत में उत्कृष्टता का प्रतीक माना जाता है। यह पुरस्कार हर साल फिल्म और टेलीविज़न के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और लेखकों को दिया जाता है। ऑस्कर मुख्य रूप से सिनेमा पर केंद्रित होता है, जबकि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स फिल्म और टेलीविज़न को समान महत्व देता है। यह पुरस्कार ‘हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित किया जाता है।

(हिन्दुस्तान समाचार के इनपुट्स के साथ)

About the Author: अंशु सिंह
अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य मनोरंजन खबरें