बांग्लादेश संकट को लेकर सरकार में बैठकों का दौर, नेताओं की बयानें भी पहुंच रही है सभी तक

Authored By: सतीश झा

Published On: Tuesday, August 6, 2024

Indian government is alert on the crisis in Bangladesh
Indian government is alert on the crisis in Bangladesh

हमारा पड़ोसी देश राजनीतिक झंझावात से गुजर रहा है। बांग्लोदश की संकट को लेकर भारत सरकार में लगातार बैठकों का दौर जारी है। केंद्रीय गृह मंत्राल ने सीमा सुरक्षा बल को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है। वहीं, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों को उचित निर्देश दिए गए। सर्वदलीय बैठक के दौरान विपक्षी नेताओं को भी सरकार ने जानकारी साझा की है।

हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में राजनीतिक संकट कितने दिन तक रहेगा, कहना मुश्किल है। वहां की निर्वासित प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आ चुकी हैं। राजधानी दिल्ली के निकट इंडियन एयरफोर्स के हिंडन बेस पर अभी वे हैं। उच्चस्तरीय बैठक हुईं। भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम सभी राजनीतिक दलों से साझा किया गया है।

बांग्लादेश के मुद्दे पर संसद में सर्वदलीय बैठक जारी है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों को जानकारी दी। मंत्रियों ने कहा कि अगर पड़ोसी देश में स्थिति बिगड़ती है तो सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बांग्लादेश के हालात पर भारत की पैनी नजर है। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक में सरकार का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए।  एक्स पर पोस्ट में जयशंकर ने संसद भवन में हुई बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं। विदेश मंत्री ने लिखा कि आज संसद में एक सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जताए गए सर्वसम्मत समर्थन और तालमेल के लिए सभी दलों की सराहना करता हूं।

हिंडन एयरबेस की सुरक्षा कड़ी

गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर सुरक्षा कड़ी की गई।  बांग्लादेश में भारी विरोध के बीच शेख हसीना ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है और ढाका में अपना आवास छोड़ दिया है। शेख हसीना का हेलीकॉप्टर गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर लैंड हुआ था। बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारत पहुंचीं शेख हसीना का मिलिट्री प्लेन हिंडन एयरबेस से बांग्लादेश लौट गया है। विमान में हसीना मौजूद नहीं थीं।

राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारे नागरिकों की सुरक्षा का सवाल है, हम पूरी तरह से सरकार के साथ : कांग्रेस

बांग्लादेश में राजनीतिक संकट पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक अच्छा कदम है कि विदेश मंत्री सभी पार्टी नेताओं को जानकारी दे रहे हैं। हम इस कदम का स्वागत करते हैं। जहाँ तक राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारे नागरिकों की सुरक्षा का सवाल है, हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं। बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह बहुत चिंताजनक है। हम सिर्फ़ यह नहीं कह सकते कि यह सिर्फ़ एक अलोकप्रिय सरकार को गिराने की घटना है, ऐसा लगता है कि यह उससे कहीं ज़्यादा गंभीर है।”

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “बांग्लादेश की परिस्थिति बहुत संवेदनशील है… जिस तरह के हालात इस समय बांग्लादेश में बने हुए हैं वो पूर्व और दक्षिण एशिया के लिए चिंताजनक हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आज दोनों सदनों में इस पर विस्तृत बहस होगी… यह बहुत जरूरी है कि इस मुद्दे पर सदन में बहस हो।

हमारे देश में शरणार्थियों के आने का खतरा : शशि थरुर

बांग्लादेश में राजनीतिक संकट पर कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने कहा, “सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण संकेत जो हमें बांग्लादेश के लोगों को भेजना है, वह यह है कि हम उनके साथ खड़े हैं।  हम लोगों के साथ हैं, हम उनके अपने राजनीतिक भाग्य और अपने प्रतिनिधि का निर्धारण करने के अधिकार के लिए खड़े हैं। यह कहने के बाद, हमें स्पष्ट रूप से बहुत अधिक सतर्क रहना होगा। कुछ परेशान करने वाली रिपोर्टें  सामने आ रही हैं। उम्मीद है कि वहां माहौल शांत हो। वहां स्थिति आने वाले एक-दो दिन में स्थिर हो सकती है… अगर ऐसा नहीं होता है, तो निश्चित रूप से हमारे देश में शरणार्थियों के आने का खतरा है।”

राजद नेता मनोज झा ने कहा, हम केंद्र सरकार के साथ

बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति पर, RJD सांसद मनोज झा ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एस जयशंकर पिछले कुछ हफ्तों से चल रही घटनाओं पर नज़र रख रहे हैं और एक खाका भी होगा… यह एक बहुस्तरीय वास्तुकला है… लोकतंत्र की आकांक्षा को संबोधित नहीं किया गया… अगर हम इस पूरी वास्तुकला को समझते हैं, तो यह सब कुछ की परिणति है… शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा… हम इस बहुस्तरीय वास्तुकला को समझने के बाद हमारी सरकार जो भी निर्णय लेगी, हम उसके साथ खड़े होंगे…”

लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही : संजय राउत

बांग्लादेश में राजनीतिक संकट पर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राऊत ने कहा, “जिस देश को हमने बनाया है उस देश की हालत देखिए… वो इसलिए कि लोकतंत्र के नाम पर वहां तानाशाही चल रही थी। विरोधियों को जेल में डाला गया, झूठे मुकदमे चले। महंगाई हो गई बेरोजगारी बढ़ गई। सत्ताधारी घूमते रहे। लोकतांत्रिक देश में जनता एक हद कर सहती है बाद में सड़क पर उतरती है।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें