अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव हुए गिरफ्तार
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Published On: Saturday, May 18, 2024
Updated On: Saturday, May 18, 2024
कल यानी 17 मई को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थीं। दिल्ली पुलिस तब से विभव को ढूंढ़ रही थी। विभव मुख्यमंत्री आवास में छुपकर बैठे थे।
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Updated On: Saturday, May 18, 2024
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को आखिरकार दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विभव को पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से हिरासत में लिया है। राज्यसभा सासंद स्वाति मालीवाल द्वारा कल यानी 17 मई को एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही दिल्ली पुलिस उन्हें ढूंढ़ रही थी। पुलिस कल उसके आवास पर वारंट लेकर पहुंची थी लेकिन वे घर पर नहीं मिले।
तब से ही पुलिस उन्हें ढूंढ़ने के प्रयास तेज कर दी थी। दिल्ली पुलिस के सूत्र बताते हैं कि इसके लिए कई टीम बनाई गई थी। विभव के मोबाइल को भी ट्रेस किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कल उसके मोबाइल का लोकेशन पंजाब दिखा रहा था। एक टीम वहां भेजने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन आज एक टिप से पता चला कि विभव कुमार दिल्ली में ही हैं।
दरअसल, विभव ने दिल्ली पुलिस को स्वाति मालीवाल के खिलाफ एक शिकायती मेल किया था। पुलिस इसी मेल आईडी को ट्रेस करते हुए विभव के पास पहुंची। पुलिस को यह भी पता चला कि वे कहीं और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही हैं। जानकारी कन्फर्म होने के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास पहुंची। वहां विभव को पहले हिरासत में लिया फिर गिरफ्तार कर लिया गया।
इन घटनाओं के बीच विभव कुमार के वकील ने तीस हजारी कोर्ट में आज अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल किया है। इस पर अभी सुनवाई नहीं हुई है। उम्मीदतः आज ही इस पर सुनवाई होगी।
इसके पहले कल सासंद स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया। फिर मजिस्ट्रेट के सामने स्वाति का बयान लिया गया। स्वाति मालीवाल को पुलिस मुख्यमंत्री आवास भी लेकर गई और वहां मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना को फिर से रिक्रिएट किया गया। पुलिस कई घंटों तक मुख्यमंत्री आवास में जांच करती रही। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी थी। बताया जाता है कि पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास में लगे कई सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लेकर गई है।
ज्ञात हो कि 13 मई की सुबह राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास में मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना सामने आई थी। उन्होंने स्वयं 112 पर फोन कर इस घटना के बारे में बताई थीं। बाद में वह सिविल लाइन थाना भी पहुंची थीं लेकिन बिना शिकायत दर्ज कराए वापस आ गईं थीं। घटना के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के सासंद संजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस घटना को कबूला और यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संज्ञान में यह घटना आ गई है। वे इस पर अवश्य करवाई करेंगे।
15 मई को संजय सिंह स्वाति मालीवाल से मिलने उनके आवास पहुंचे। करीब एक घंटे तक वे उनके साथ रहे। दोनों के बीच क्या बात हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई। 16 मई को विभव कुमार अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह एक साथ लखनऊ में दिखे। इसके बाद ही स्वाति मालीवाल ने पुलिस को बयान दी। बयान देने के अगले दिन मालीवाल ने विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।
एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी की ओर से केजरीवाल कैबिनेट की मंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरी घटना को भाजपा की साजिश बता दी।
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।
[newsletter_form]














