यमुना और गंगा: दिल्ली की सियासत में नदियों का राजनीतिक असर

यमुना और गंगा: दिल्ली की सियासत में नदियों का राजनीतिक असर

rajneeti mein ganga yamuna ka prabhav
rajneeti mein ganga yamuna ka prabhav

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) में अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंचने लगा है। पुराने वादे और नए नारों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के बीच मैली यमुना और पतित पावनी गंगा (Yamuna and Ganga) को लेकर बहस छिड़ गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के यमुना को लेकर किए गए वादों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हमला बोला है। साथ ही केजरीवाल को दिल्ली किनारे यमुना में नहाने की चुनौती तक दे डाली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adithanth)  ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद और विधायक इस साजिश में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आप (AAP) के संयोजक और पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  (Arvind Kejriwal) ने यमुना (Yamuna) को ‘गंदे नाले’ में बदलने का अपराध किया है। किरारी में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adithanth) ने कहा, “कल मैंने अपने सभी मंत्रियों के साथ प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र स्नान किया। मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वह अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली की यमुना में स्नान कर सकते हैं? अगर उनमें नैतिक साहस है, तो उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।”

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adithanth) ने ऐसे किए केजरीवाल पर हमले

जनकपुरी में विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adithanth) ने कहा कि दिल्ली की 3 करोड़ जनता का पिछले 10 वर्षों से अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी ने सिर्फ इमोशनल ब्लैकमेल कर शोषण किया और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है। जनकपुरी विधान सभा क्षेत्र की जागरूक जनता-जनार्दन का उत्साह बता रहा है कि वह भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है।

सीएम योगी की बातों से ऐसे सहमत हुए पूर्व सीएम केजरीवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सुझाव दिया कि वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मार्गदर्शन दें।

केजरीवाल ने कहा, “कल योगी जी ने बहुत अच्छी बात कही, और पूरी दिल्ली इसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था खराब हो गई है, और मैं उनसे 100% सहमत हूं। दिल्ली के लोग भी पूरी तरह सहमत हैं। यहां गैंगस्टर खुलेआम घूम रहे हैं। 11 गैंगस्टर ग्रुप हैं जिन्होंने दिल्ली को 11 हिस्सों में बांट रखा है। पूरी दिल्ली डर और दहशत में जी रही है।”

उन्होंने योगी आदित्यनाथ के इस बयान का जिक्र करते हुए कहा, “योगी जी ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था दुरुस्त की और सभी गैंगस्टरों का सफाया कर दिया। अगर यह सही है, तो मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वे अमित शाह से मिलें। दिल्ली की कानून-व्यवस्था सीधे अमित शाह के अधीन है।”

केजरीवाल ने आगे कहा, “मैं योगी जी से आग्रह करता हूं कि वे अमित शाह के साथ बैठें, उन्हें समझाएं और मार्गदर्शन करें कि कानून-व्यवस्था को कैसे सुधारें। अमित शाह के पास समय नहीं है, क्योंकि वे विधायकों को तोड़ने, पार्टियों को तोड़ने और सरकारें गिराने में व्यस्त हैं। दिल्ली को गैंगस्टरों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। योगी जी को अमित शाह से कहना होगा कि वे दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें।” अरविंद केजरीवाल गुरुवार को दिल्ली में कानून-व्यवस्था और बांग्लादेशी प्रवासियों पर योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। यूपी के मुख्यमंत्री दिल्ली में रैली को संबोधित करने आए थे।

बहरहाल, यह बयान चुनावी माहौल में दोनों दलों के बीच तनाव को और बढ़ा रहा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए कई योजनाओं का जिक्र किया था, जबकि भाजपा ने इन वादों को सिर्फ चुनावी दिखावा करार दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी प्रचार में यमुना और गंगा की इस बहस का मतदाताओं पर क्या असर पड़ता है।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें