स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दर्ज करवाया बयान, अब विभव का क्या होगा
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Published On: Friday, May 17, 2024
Updated On: Friday, May 17, 2024
मालीवाल ने दिल्ली पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया और वहां घटित हुई घटना के बारे में सबकुछ पुलिस को बताया। इसके बाद से एक बार फिर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विरोधियों के निशाने पर हैं।
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Updated On: Friday, May 17, 2024
आखिरकार तीन दिन बाद आम आदमी पार्टी की राजयसभा सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस के सामने आई। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में उनके साथ हुई मारपीट से संबंधित पोस्ट लिखा। मालीवाल ने दिल्ली पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया और वहां घटित हुई घटना के बारे में सबकुछ पुलिस को बताया। इसके बाद से एक बार फिर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विरोधियों के निशाने पर हैं।16 मई की रात दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम स्वाति मालीवाल के आवास पर गई। इस टीम का नेतृत्व एसीपी पीएस कुशवाहा कर रहे थे। पुलिस ने उनका बयान दर्ज करने के बाद इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस के सूत्र बताते हैं कि एफआईआर में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार का नाम है। दिल्ली पुलिस की टीम उनके आवास पर चार घंटे से ज्यादा समय तक रही। पुलिस सूत्र ने यह भी बताया कि मालीवाल के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने भी उनसे कई सवाल पूछे। मसलन, वे मुख्यमंत्री आवास में क्यों गई थी? वहां कौन-कौन था? आदि।
पुलिस में बयान दर्ज कराने के बाद सवाली मालीवाल से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में वह लिखती है, ‘मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने करैक्टर अस्सस्सिनेशन करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है। स्वाति मालीवाल जरूरी नहीं है। देश के मुद्दे ज़रूरी हैं। बीजेपी वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पर राजनीति न करें।
आज ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक महिला सांसद के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के मामले में विभव कुमार को समन भेजा है। समन के अनुसार विभव को कल ही राष्ट्रीय महिला आयोग में उपस्थित होने को कहा गया है। जबकि विभव कुमार आज लखनऊ में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ही साथ थे। लखनऊ में अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने पत्रकारों के सभी सवालों का जवाब दिया लेकिन जब स्वाति मालीवाल पर सवाल किया गया तो वे चुप्पी साध लिये।इस मसले पर दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर – पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि न्यायालय ने केजरीवाल के मामले में कहा था कि ये आदतन अपराधी नहीं हैं। जमानत पर जेल से बाहर आकर केजरीवाल ने उसी न्यायालय को झूठा साबित कर दिया। क्योंकि केजरीवाल की चुप्पी स्पष्ट करता है कि स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और बदसलूकी केजरीवाल ने करवाया है।
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।
[newsletter_form]














