तुषार गोयल कोकीन संगलिङ्ग मामले का हरियाणा चुनाव पर क्या होगा असर
तुषार गोयल कोकीन संगलिङ्ग मामले का हरियाणा चुनाव पर क्या होगा असर
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Published On: Saturday, October 5, 2024
Updated On: Thursday, May 1, 2025
दो अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने कोकीन की एक बड़ी खेप महिपालपुर में पकड़ी थी। इसकी जांच और खोजबीन करने पर पता चला है कि इस कोकीन स्मगलिङ्ग में कांग्रेस का एक नेता शामिल है। वह कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो में भी नजर आ रहा है।
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Updated On: Thursday, May 1, 2025
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान से ऐन पहले कांग्रेस (Congress) को जबरदस्त झटका लगा है। हालांकि इसका चुनावी नफा-नुकसान कांग्रेस को कितना होगा, यह 8 अक्टूबर को नतीजा आने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन इतना जरूर है कि इससे कांग्रेस पार्टी हरियाणा में बैक फुट पर चली गई है।
दो अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने कोकीन की एक बड़ी खेप महिपालपुर में पकड़ी थी। इसकी जांच और खोजबीन करने पर पता चला है कि इस कोकीन स्मगलिङ्ग में कांग्रेस का एक नेता शामिल है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कोकीन संगलिङ्ग में शामिल या कहें आरोपी कांग्रेस नेता तुषार गोयल सहित चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
भाजपा (BJP) ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया
हरियाणा विधानसभा चुनाव से ऐन पहले इस तरह के मुद्दे कांग्रेस के लिए कहीं से अच्छा नहीं कहा जाएगा। हरियाणा में भाजपा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इस मुद्दे को खूब भुनाया। यहां तक कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी तीन रैलियों में कांग्रेस नेता के कोकीन संगलिङ्ग में शामिल होने को उठाया।
चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी भाजपा ने घर-घर जाकर लोगों को समझने का भरसक प्रयास किया है। चुनाव प्रचार में पिछड़ रही भाजपा को प्रचार के अंतिम दिन एक तरह से यह मुद्दा संजीवनी के समान है। अब देखना यह है कि यह संजीवनी भाजपा को कितना काम आता है। हरियाणा के साथ-साथ भाजपा ने इस मुद्दे पर दिल्ली में एक प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी पर हमला भी किया। यानि पार्टी इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनने की सोच रहा है।
हुड्डा के साथ तुषार का फोटो
हरियाणा में कोकीन संगलिङ्ग के आरोपी तुषार गोयल (Tushar Goyal) इसलिए बड़ा मुद्दा बन गया क्योंकि तुषार मेहता का कई फोटो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (Former CM Bhupenda Singh Hooda) के पुत्र एवं कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा (MP Deependra Singh Hooda) के साथ सामने आया। सिर्फ दीपेन्द्र हुड्डा के साथ ही नहीं बल्कि हरियाणा में कांग्रेस प्रमुख उदय भान के साथ भी तुषार गोयल के कई फोटो सामने आए हैं। इसका सीधा अर्थ है कि दोनों नेता तुषार गोयल को जानते थे।
दिल्ली आरटीआई सेल का प्रमुख
आरोपी तुषार गोयल को दिल्ली कांग्रेस के आरटीआई सेल का मुखिया बताया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक तुषार ने खुद स्पेशल सेल की पूछताछ में इस बात को कबूला है। उस कबूलनामे के मुताबिक वह 2022 में दिल्ली कांग्रेस के आरटीआई सेल को हेड करता था। वर्ष 2002 में वह यूथ कांग्रेस का सदस्य बना था।
सांसद सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर हमला
भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने तुषार गोयल के मामले में 3 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि मोहब्बत की दुकान में नफरत के सामान तो मिलते ही थे, अब नशे का सामान भी मिलने लगा है।
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे यह भी कहा कि यूथ कांग्रेस के चेयरमैन पद के लिए तुषार गोयल का नियुक्ति पत्र हमारे पास है। इस नियुक्ति पत्र में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का भी जिक्र है।
5600 करोड़ का कोकीन हुआ है जब्त
बाहरी दिल्ली के महिपालपुर के एक गोदाम में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापेमारी कर 550 किलोग्राम कोकीन बरामद किया था। इस छापेमारी के बाद जांच के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तुषार गोयल, भरत कुमार जैन, औरंगजेब सिद्दीकी और हिमांशु कुमार शामिल है।
तुषार ने पूछताछ में ही कबूल किया कि वह कांग्रेस नेता है। इस कोकीन को दुबई से मुंबई के रास्ते दिल्ली लाया गया था।
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।