नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की हो रही पूजा, आम के साथ गणमान्य लोग पहुंच रहे हैं मां की पूजा करने

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की हो रही पूजा, आम के साथ गणमान्य लोग पहुंच रहे हैं मां की पूजा करने

Authored By: सतीश झा

Published On: Thursday, October 3, 2024

Updated On: Monday, January 20, 2025

first day navratri crowd of devotees
first day navratri crowd of devotees

शरदीय नवरात्र का पर्व गुरुवार से शुरू हो गया है। नौ दिन चलने वाले इस महापर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई, जहां महिलाएं देवी मां के चरणों में जल अर्पित करने और पूजा करने के लिए पहुंचीं।

Authored By: सतीश झा

Updated On: Monday, January 20, 2025

नवरात्रि के पहले दिन से ही देवी पंडालों को सजाने का कार्य भी शुरू हो गया है। शाम होते ही भक्त देवी प्रतिमाओं को स्थापित करेंगे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली में सांसद बांसुरी स्वराज ने पूजा के बाद की ये कामना

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (BJP MP Bansuri Swaraj) ने नवरात्रि के पहले दिन झंडेवाला देवी मंदिर में जाकर दर्शन व पूजा-अर्चना की। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “मेरी एक ही कामना है कि सबके जीवन में स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि आए और हमारा राष्ट्र विकसित बने।“

दूसरे शहरों में भी भक्तों की भीड़

शारदीय नवरात्रि 2024 के पहले दिन माता वैष्णों देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के पहले दिन हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भक्त पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

crowd of devotees on navratri

शक्तिपीठ कामख्या मंदिर में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर (Maa Kamakhya Temple) में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने नवरात्रि के पहले दिन कामाख्या मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (Governor Laxman Prasad Acharya) ने कहा, “…यह देवी मां की कृपा है कि मुझे उनके दर्शन का अवसर मिला। मैंने देवी मां से प्रार्थना की है कि असम राज्य के लोग खुश और समृद्ध रहें तथा सभी का कल्याण होता रहे।“

सांसद अनुराग ठाकुर ने मनसा देवी में की पूजा

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर (BJP MP Anurag Thakur) ने नवरात्रि के पहले दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। देवी मां की कृपा हम सभी भारतीयों पर बनी रहे और विश्व में जो संकट है, आज जो युद्ध जैसे हालात हैं, उनमें शांति आए।“

बेहतरीन है पंडालों का सजावट

जालौन के प्रसिद्ध मंदिरों जैसे बड़ी माता, हुल्का माता, मोनी बाबा मंदिर और कोंच नगर के मां सिंहवाहिनी के प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं। इन सभी मंदिरों की मान्यता है कि यहां मत्था टेकने वाले भक्तों की मां हर मनोकामना पूरी करती हैं। इसके अलावा, उरई के मौनी बाबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जहां लोग मां संकटा देवी के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

(हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें