Lifestyle News
Ashwin Month 2024 : शक्ति की उपासना का महीना आश्विन में नवरात्र के अलावा और भी हैं कई पर्व और त्योहार
Ashwin Month 2024 : शक्ति की उपासना का महीना आश्विन में नवरात्र के अलावा और भी हैं कई पर्व और त्योहार
Authored By: स्मिता
Published On: Thursday, September 19, 2024
Updated On: Thursday, September 19, 2024
आश्विन माह में कलश स्थापना और नवरात्र जैसे शुभ त्योहार मनाए जाएंगे। इनके अलावा इस महीने (Ashwin Month 2024) में और भी कई महत्वपूर्ण तिथियां हैं, जिनके बारे में हमें जानना जरूरी है। इस माह में 25 सितंबर को संतान की सुरक्षा पूजा के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत (jivitputrika vrat 2024) मनाया जाएगा।
Authored By: स्मिता
Updated On: Thursday, September 19, 2024
वर्ष के सभी बारह महीनों का अपना-अपना महत्व होता है। हर महीने में कई विशेष व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। भाद्रपद का महीना खत्म होने वाला है। अब आश्विन माह शुरू होने वाला है। आमतौर पर हम आश्विन माह को नवरात्र से जोड़कर देखते हैं। इस माह की शुरुआत पितृ पक्ष में होगी। इसके बाद कलश स्थापना और नवरात्र जैसे शुभ त्योहार मनाए जाएंगे। इनके अलावा इस महीने (Ashwin Month 2024) में और भी कई महत्वपूर्ण तिथियां हैं, जिनके बारे में हमें जानना जरूरी है।
19 सितंबर से 17 अक्टूबर तक रहेगा आश्विन माह (Ashwin Month 2024)
बनारस के ज्योतिषाचार्य डॉ. अनिल शास्त्री बताते हैं, ‘चंद्रमा जब वृषभ और मिथुन राशि के बीच आता है, तब आश्विन माह शुरू होता है। इसके अनुसार आश्विन का महीना 19 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। हिंदू कैलेंडर का सातवां महीना यानि आश्विन माह देवी और शक्ति की उपासना का महीना माना जाता है। देवी दुर्गा की पूजा के कारण यह पूरा महीना बहुत शुभ माना जाता (Ashwin Month Significance) है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। पितृ पक्ष इसी महीने में पड़ता है। पितृ पक्ष ख़त्म होते ही महालया मनाने के साथ देवी पक्ष शुरू हो जाएगा।
25 सितंबर को जीवित्पुत्रिका व्रत (jivitputrika vrat 2024)
21 सितंबर को संकष्टी चतुर्थी मनाई जायेगी। इसके बाद 25 सितंबर को संतान की सुरक्षा पूजा के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत (jivitputrika vrat 2024) मनाया जाएगा। 26 सितंबर को गुरु पुष्य योग है, वहीं 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी। 29 सितंबर के दिन रवि प्रदोष व्रत और 30 सितंबर को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। 2 अक्टूबर को अमावस्या तिथि है। नवरात्रि घटस्थापना 3 अक्टूबर को होगा। दुर्गा महा सप्तमी 9 अक्टूबर को होगा। 11 अक्टूबर को दुर्गा महाअष्टमी और 12 अक्टूबर को महानवमी होगी। 13 अक्टूबर को विजयादशमी (vijayadashami 2024) है। भौम प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर को होगा।
यह भी पढ़ें :- Things should not done in Pitru Paksha 2024 : पितृ पक्ष में किन कार्यों को करने से की जाती है मनाही