19वीं राष्ट्रीय स्पीड-फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप में 12 राज्यों के स्केटर्स का बर्फ पर दिखेगा जलवा

Authored By: अंशु सिंह

Published On: Tuesday, August 13, 2024

Updated On: Tuesday, August 13, 2024

speed figure skating championships

19 वीं राष्ट्रीय स्पीड और फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में स्थित आईस्केट बाय रोज़ेट में शुरू होने जा रही है। भारत की सबसे प्रतिष्ठित आइस स्केटिंग प्रतियोगिताओं में से एक यह चैंपियनशिप आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएसएआई) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के शीर्ष एथलीट शिरकत कर रहे हैं। वे बर्फ पर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Authored By: अंशु सिंह

Updated On: Tuesday, August 13, 2024

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्केटर अमी पारिख (Ami Parikh) होंगी शामिल

ami parekh

चैंपियनशिप में केरल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान, लद्दाख और जम्मू और कश्मीर सहित 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से स्केटर्स की भागीदारी होगी। इनमें प्रियम टेटेड, हर्षिता रावतानी, जतिन शेरावत और तारा प्रसाद के अलावा भारतीय-अमेरिकी फिगर स्केटिंग की दिग्गज अमी पारिख भी शिरकत करेंगी। 19 वीं राष्ट्रीय स्पीड और फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप में एक सुव्यवस्थित प्रारूप का पालन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों में स्पीड स्केटिंग और फिगर स्केटिंग श्रेणियां शामिल होंगी।

17 अगस्त को होगा फाइनल मुकाबला

चैंपियनशिप से पहले एक राष्ट्रीय स्पीड और फिगर स्केटिंग कैंप आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य एथलीटों के कौशल को निखारना और प्रतियोगिता के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्थिति में लाना था। चैंपियनशिप 14,16 और 17 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन इंटरनेशनल स्केटिंग यूनियन (आईएसयू) के छह न्यायाधीशों द्वारा किया जाएगा। फाइनल 17 अगस्त को निर्धारित है, जिसमें भारतीय फ्रीस्टाइल रेसलर और 2012 समर ओलंपिक्स कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इसके अलावा,भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान और दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हरमनप्रीत सिंह भी इस मौके पर उपस्थित होंगे।

18वां राष्ट्रीय स्पीड एवं फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप भी रहा था सफल

प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जबकि विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। आपको बता दें कि 18वीं राष्ट्रीय स्पीड और फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन देखने को मिले थे, जहां तमिलनाडु की तारा प्रसाद और तेलंगाना के वैष्णव नायर ने फिगर स्केटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जबकि महाराष्ट्र के सुमित तपकीर और स्वारली अश्वतोष देव ने शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में दबदबा बनाया था। हरियाणा ने कुल पुरस्कारों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद तेलंगाना का स्थान रहा।

इन श्रेणियों में होगी प्रतिस्पर्धा

  • फिगर स्केटिंग : 8 साल से कम, 11 साल से कम, 13 साल से कम, 15 साल से कम, 17 साल से कम, 19 साल से कम, 19 साल से ऊपर
  • स्पीड स्केटिंग : 6-8 वर्ष, 8-11 वर्ष, 11-13 वर्ष
About the Author: अंशु सिंह
अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण