ये क्या हो गया ! विनेश को क्यों हटाया गया फाइनल मुकाबले से

Authored By: सतीश झा

Published On: Wednesday, August 7, 2024

Last Updated On: Thursday, July 31, 2025

Vinesh Phogat Women Wrestler
Vinesh Phogat Women Wrestler

पेरिस ओलंपिक में जब कुश्ती में भारत की बेटी विनेश फोगाट ने सेमिफाइनल जीता, पूरा देश झूम उठा। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। कुछ घंटे बाद खबर आई कि विनेश का वजन करीब 100 ग्राम अधिक है, इसके लिए फाइनल मुकाबले में वह शिरकत नहीं कर पाएगी। उसके बाद पूरे देश में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Thursday, July 31, 2025

महज सौ ग्राम वजन बढ़ने के कारण भारत की बेटी विनेश फोगाट को फाइनल से बाहर कर दिया गया। तयशुदा नियमों के तहत अयोग्य घेषित किया गया है। इसको लेकर स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।

भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से कहा गया है किभारतीय पहलवान विनेश फोगट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

29 वर्षीया विनेश फोगाट को दूसरे दिन प्रतिस्पर्धा के लिए अयोग्य पाया गया क्योंकि फाइनल के दिन वजन के दौरान उनका वजन 150 ग्राम अधिक पाया गया। यह खबर भारत के लिए बड़ा झटका है। इन सब के बीच सूत्रों ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे पर भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मांगी।

चुनौतियों का सामना करना विनेश की विशेषता : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा: “विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुखद है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापसी करो! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

साजिश से भी नहीं किया जा सकता है इंकार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेरिस में विनेश फोगाट के साथ साजिश होने का बयान दिया है। मीडिया में जारी खबरों के अनुसार, विनेश 53 किलो भार वर्ग में खेलती थीं लेकिन ब्रजभूषण के विरुद्ध आंदोलन में लगे रहने की वजह से इस वर्ग में अंतिम पंघाल ने क्वालीफाई कर लिया। आंदोलन कर रहे पहलवानों के कहने पर बनाई गई कमेटी ने विनेश को 50 किलोग्राम भर वर्ग के लिए क्वालीफाई करने का मौका दिया। उन्होंने ये क्वालीफाई भी कर लिया लेकिन अपने मूल भारवर्ग से कम में खेलने की वजह से उन्हें पहले की अपेक्षा ज्यादा वजन कम करना पड़ा जो एक चुनौती होता है। पहलवान जिस वजन वर्ग में खेलते हैं उसमें भी एक दिन पहले भी काफी वजन कम करते हैं। विनेश तो मूल वजन से कम में खेल रही थीं इसलिए उन्हें ज्यादा दिक्कत हुई।

अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश बेहोश हुई,  पेरिस के अस्पताल में भर्ती कराया गया

मीडिया रिपोट्स के अनुसार अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगाट बेहोश हो गई है उन्हें पेरिस के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विनेश की डीहाईड्रेशन के चलते तबीयत खराब हुई है।  प्राकृतिक रूप से विनेश का भार 53 किग्रा वर्ग के लिए उचित है, पर इसमें अंतिम पंघाल क्वालीफाई कर गई थीं।इसलिए 50 किग्रा में प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रतिदिन विनेश को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

मेरे साथ पूरे देश को दुख है : महावीर फोगाट

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग में अयोग्य घोषित किए जाने पर उनके ताऊ महावीर फोगाट ने कहा, “पूरे देश को पदक की उम्मीद थी। मेरे साथ पूरे देश को दुख है। मुझे पता चला है कि 150 ग्राम वजन ज्यादा था जिसके चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया। नियमों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।”

महावीर फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व मुखिया बृजभूषण शरण सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “बेटी विनेश ने बृजभूषण के मुंह पर तमाचा लगाने का काम किया है, जो हमारी बेटी ने किया है। वह बृजभूषण सिंह कभी नहीं कर सकते। उन्होंने विनेश का काफी नुकसान किया है, लेकिन जनता विनेश के साथ है। बेटी ने मेरे सपने पूरे किए। मेरा आशीर्वाद है कि विनेश को भगवान और भी आगे बढ़ाए। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले से पहले महावीर फोगाट ने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि वह गोल्ड लेकर आएगी।

भारत सरकार स्थिति स्पष्ट करे : कांग्रेस

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग में अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “हमें विनेश पर गर्व है। हम मांग करते हैं कि सरकार की तरफ से इसपर स्टेटमेंट दी जाए कि वहां क्या हुआ है।”

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “हम उनके स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार कर रहे थे। इस खबर से पूरा देश स्तब्ध है…विनेश देश की नजर में चैंपियन थी, हैं और रहेंगी। उन्होंने कड़ी मेहनत की और फाइनल में पहुंचीं थी…कल तीनों मुकाबलों में उसका वजन सही था, इसलिए कम से कम रजत पदक के लिए उसके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। भारतीय ओलंपिक संघ को ये बात ओलंपिक संघ के समक्ष रखनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक में अयोग्य करार दिए जाने पर कहा, “हमारी ओलंपिक की मैनेजमेंट को जवाब देना पड़ेगा कि क्या कारण रहा, एकदम वजन कैसे बढ़ गया। इसपर भारत सरकार और ओलंपिक मैनेजमेंट को जवाब देना पड़ेगा।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

पेरिस ओलंपिक 2024 पदक तालिका

Rank Country Total
1 USA 27 35 32 94
2 CHN 25 23 17 65
3 AUS 18 13 11 42
4 FRA 13 17 21 51
5 GBR 12 17 20 49
6 KOR 12 8 7 27
7 JPN 12 7 13 32
8 NED 10 5 6 21
9 ITA 9 10 9 28
10 GER 8 5 5 18
33 IND 0 0 3 3

अन्य खेल खबरें