States News
हरियाणा विधानसभा चुनाव पर भारतीय किसान युनियन (चढूनी) ने किया बड़ा खुलासा
हरियाणा विधानसभा चुनाव पर भारतीय किसान युनियन (चढूनी) ने किया बड़ा खुलासा
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Published On: Sunday, October 13, 2024
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
भारतीय किसान युनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर आज एक बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक किसान आंदोलन ने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया था। इसके बहाने उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर तीखा हमला भी किया।
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
हरियाणा चुनाव (Haryana Election) का नतीजा आये करीब एक सप्ताह होने वाला है। एक सप्ताह बाद भी चुनाव को लेकर नए-नए खुलासे या आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं। आज 13 अक्टूबर को भारतीय किसान युनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने नया खुलासा किया है। उन्होंने न्यूज़ एजेंसी ‘आईएएनएस’ से बातचीत में कबूल किया कि हरियाणा में कांग्रेस (Congress) के पक्ष में उन्होंने माहौल बनाया था। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी जोरदार तरीके से हमला बोला।
कांग्रेस के पक्ष में बनाया माहौल
भारतीय किसान युनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हमने और किसानों ने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया। किसानों ने भाजपा सरकार (BJP Government) के खिलाफ आंदोलन किया और कांग्रेस के पक्ष में जमीन तैयार की लेकिन कांग्रेस पार्टी इसका लाभ नहीं ले सकी। जबकि कांग्रेस को इसका लाभ लेना चाहिए था। चढूनी ने हरियाणा का चुनाव भी लड़ा लेकिन वे कुछ कमाल नहीं कर पाएं। चढूनी पिहोवा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे। यहां उनकी जमानत भी जब्त हो गई है। पिहोवा सीट कांग्रेस की झोली में गई है।
#हरियाणा– भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष #गुरनाम_सिंह_चढूनी ने दावा किया कि हमने कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल बनाया लेकिन #भूपेंद्र_सिंह_हुड्डा के अहंकार के कारण कांग्रेस इसे भुना नहीं सकी| हुड्डा ने अपने अहंकार के कारण हम में से किसी को टिकट नहीं दिया|#HaryanaElections… pic.twitter.com/ka8j7nrXZr
— Galgotias Times (@galgotiastimes) October 13, 2024
कांग्रेस से चाहते थे चुनावी समझौता
दरअसल, गुरनाम सिंह चढूनी चुनाव में कांग्रेस पार्टी से समझौता चाहते थे। वे चाहते थे कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उन्हें टिकट दे या फिर पिहोवा सीट पर उनका समर्थन करे। कांग्रेस ने इनमें से कुछ नहीं किया। चढूनी कहते हैं, ‘कांग्रेस को मुझे टिकट नहीं देना था तो नहीं देते लेकिन कुछ किसान नेताओं को चुनाव लड़ा सकते थे। पार्टी ने कुछ नहीं किया।
हुड्डा पर हमला
गुरनाम सिंह चढूनी ने पूर्व मुख्यमंत्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला किया। उन्होंने हुड्डा को अति मुर्ख व्यक्ति तक कह दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दीपेंद्र हुड्डा के अहंकार के कारण चुनाव हारी है। कांग्रेस आलाकमान ने यहां सब कुछ हुड्डा के भरोसे छोड़ दिया। वह अहंकार में था।
हुड्डा को न बनाएं विपक्ष का नेता
चढूनी ने कांग्रेस आलाकमान को सलाह दिया है कि वह दीपेंद्र सिंह हुड्डा को विपक्ष का नेता नहीं बनाए। क्योंकि पिछले दस साल तक उसने विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। हरियाणा में विपक्ष की भूमिका हमने निभाई है। यदि कांग्रेस उसे फिर से विपक्ष का नेता विधानसभा में बनाती है तो आगे पार्टी सत्ता में आने को भूल जाए।
यूपी चुनाव के दौरान भी हुए थे दावे
किसान आंदोलन को लेकर इसके नेतृत्वकर्ताओं ने पहले भी इस तरह के दावे किये हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी इसी तरह के दावे किये गए थे। तब चुनाव विश्लेषक, राजनीतिक नेता किसान आंदोलन का चेहरा रहे योगेंद्र यादव ने यह दावा किया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का नतीजा भाजपा के पक्ष में आने के बाद उन्होंने कहा था कि किसान आंदोलन के जरिये उत्तर प्रदेश में विपक्ष के लिए मैदान तैयार कर दी गई थी लेकिन इसका लाभ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस (विपक्ष) नहीं उठा पाई।