राज्यवार खबरें (States News)
States News
Last Updated: September 7, 2025
हजरतबल दरगाह शिलान्यास स्थल पर राष्ट्रीय प्रतीक को क्षतिग्रस्त करने का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस घटना को लेकर देशभर में विरोध दर्ज हो रहा है. अब यह मामला बिहार की राजनीति में भी गरमा गया है और एनडीए (NDA) व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. विपक्ष ने इसे धार्मिक आस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों से छेड़छाड़ करार देते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है.
States News
Last Updated: September 6, 2025
पंजाब में भयानक बाढ़ से जूझ रहे लोगों के लिए भारतीय सेना उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है. हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों की मदद और जरूरी सामान पहुंचाने का काम सेना युद्धस्तर पर कर रही है. इस बीच, कांग्रेस नेताओं ने भी बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री भेजी है.
West Bengal News
Last Updated: September 6, 2025
विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal Files) रिलीज होते ही राजनीतिक बवाल में घिर गई है. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं का कहना है कि यह फिल्म तथ्यों पर आधारित नहीं, बल्कि “चुनावी प्रचार” का हिस्सा है. वहीं, BJP इस फिल्म को “सच्चाई दिखाने वाला साहसिक प्रयास” बता रही है. पार्टी का कहना है कि ‘द बंगाल फाइल्स’ उन दर्दनाक घटनाओं को सामने लाती है, जिन्हें लंबे समय से दबाने की कोशिश की गई.
Delhi News
Last Updated: September 5, 2025
दिल्ली और एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 सितंबर तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर जारी रहेगा. लगातार हो रही बारिश से यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.
Uttarakhand News
Last Updated: September 1, 2025
उत्तराखंड की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिला है. भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व वाली सरकार पर खुलकर सवाल खड़े किए हैं. राजनीतिक हलकों में रावत के इस बयान को भाजपा के भीतर असंतोष और धामी सरकार के खिलाफ अंदरूनी नाराज़गी का संकेत माना जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति में नया सियासी संग्राम देखने को मिल सकता है.
States News
Last Updated: September 1, 2025
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अहमदाबाद में डायल 112 जनरक्षक परियोजनाओं का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) की नीति को रेखांकित किया. अमित शाह (Amit Shash) ने कहा कि डायल 112 (Dial 112) प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की दूरदर्शी पहल है, जो आंतरिक सुरक्षा, नागरिक अधिकारों की रक्षा, कानून-व्यवस्था और त्वरित सेवाओं के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाएगी. उन्होंने बताया कि पहले अनेक टोल-फ्री नंबरों से लोग भ्रमित रहते थे, लेकिन अब केवल 112 डायल करने पर हर सुरक्षा सेवा तुरंत उपलब्ध होगी.
Delhi News
Last Updated: August 27, 2025
दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा जारी नई अधिसूचना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के बाद अब दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी इसका विरोध करते हुए इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर प्रहार बताया है और तत्काल वापसी की मांग की है.
Last Updated: August 25, 2025
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने देश के पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और पहले निर्वाचित केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष विट्ठलभाई पटेल (Vitthalbhai Patel) के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विधायी कार्यों की संवेदनशीलता और उसकी गंभीरता को पूरे समाज के सामने रखा था. अमित शाह ने कहा कि विट्ठलभाई पटेल ने भारतीय लोकतंत्र (Democracy in India) को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. उनके कार्यकाल में विधायिका की गरिमा और प्रक्रियाओं को जिस तरीके से स्थापित किया गया, वह आज भी सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है.
States News
Last Updated: August 24, 2025
Punjab State Dear 50 BEAST MONDAY Weekly Lottery Scheme एक साप्ताहिक सरकारी लॉटरी योजना है, जिसमें पहला इनाम ₹25,00,000 रखा गया है. यह योजना पंजाब राज्य लॉटरी निदेशालय द्वारा संचालित है और इसके टिकट पंजाब राज्य और अन्य लॉटरी संचालित राज्यों में बेचे जाएंगे. Weekly Lottery Scheme का ड्रा सप्ताह में एक बार आयोजित किया जाएगा. Dear 50 BEAST MONDAY Weekly Lottery Scheme Punjab के अंतर्गत कुल 5,00,000 टिकट जारी किए जाएंगे, जिनकी कीमत ₹50 (MRP सहित) है. ड्रॉ हर सोमवार शाम 6 बजे लुधियाना में होगा. अगर आप भी इस हफ्ते अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो यह मौका न गंवाएं.
Delhi News
Last Updated: August 23, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शनिवार को भाजपा के 14 जिलाध्यक्षों ने उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ जिला स्तर पर कार्य रणनीति और दिल्ली के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. मुलाकात में हाल ही में हुए हमले की निंदा और सुरक्षा व्यवस्था पर भी बात की गई.












