राज्यवार खबरें (States News)
Bihar News
Last Updated: May 26, 2025
बिहार की राजनीति एक बार फिर परिवारिक विवाद के कारण चर्चा में है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव(Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अब खुलकर लालू परिवार (Lalu Family) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में भावनात्मक रूप से तीखे सवाल उठाए और खुद के साथ हुए व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए.
Maharashtra News
Last Updated: May 26, 2025
महाराष्ट्र में मानसून (Mansoon) ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए अगले पांच दिनों तक पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और गढ़चिरौली समेत कई जिलों में "बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (Heavy Rain) " की संभावना जताई है. लगातार हो रही भारी बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. कुर्ला, सायन, दादर और परेल सहित कई निचले इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जहां सुबह-सुबह बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली. सड़कों पर जमा पानी में वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ.
Bihar News
Last Updated: May 25, 2025
Tej Pratap Yadav Expelled : अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को राजद (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. परिवार में इसको लेकर घमासान मचा है. पारिवारिक मर्यादा और राजनीतिक नफा-नुकसान को तौला जा रहा है. इस मुद्दे पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के फैसले का समर्थन किया है, वहीं रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने इस घटनाक्रम को मर्यादा की सीमा लांघना बताया है.
Rajasthan News
Last Updated: May 23, 2025
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) ने कोटा (Kota in Rajasthan) में छात्रों की बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. शैक्षणिक दबाव और मानसिक तनाव के कारण कोटा में लगातार हो रही छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं पर कोर्ट ने फिर गहरी चिंता जताई है. न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने राजस्थान सरकार से कड़े सवाल पूछे. पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस साल अब तक कोटा से 14 आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं.
Bihar News
Last Updated: May 22, 2025
प्रशांत किशोर की 'बिहार बदलाव यात्रा' ने राज्य की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा की है, लेकिन इसकी असरकारिता पर सवाल उठ रहे हैं. 120 दिनों में 243 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा में ठहराव नहीं होगा, तो जनता से गहराई से संवाद कैसे संभव होगा? बिहार की राजनीति जातीय समीकरणों, संगठन की ताकत और संसाधनों पर निर्भर करती है, जहां तीसरा विकल्प बन पाना कठिन है. हालांकि पीके का अनुभव और जनसंपर्क मजबूत है, पर राजनीति में स्थायी जनाधार बनाना बड़ी चुनौती है. पुष्पम प्रिया की तरह यह यात्रा भी सीमित प्रभाव वाली बनकर रह जाएगी या असल बदलाव का वाहक बनेगी — इसका फैसला जनता और 2025 के चुनाव नतीजे तय करेंगे.
Bihar News
Last Updated: May 21, 2025
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना में कांग्रेस (Congress) ने नया पॉलिटिकल दांव खेला है. कांग्रेस नेता अलका लांबा (Alka Lamba) और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम (Rajesh Ram) ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार बनने पर “माई बहिन मान” (Mai Bahin Maan) योजना बिहार में लागू की जाएगी. योजना के तहत हर जरूरतमंद महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये दिए जाएंगे.
Bihar News
Last Updated: May 20, 2025
बिहार की राजनीति में इन दिनों जनसुराज (JanSuraj) और उसके भीतर मचे घमासान को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. ताजा घटनाक्रम में पूर्व नौकरशाह आनंद मिश्रा (Anand Mihsra, IPS) ने जनसुराज से नाता तोड़ लिया है. मिश्रा के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या जनसुराज में आरसीपी सिंह (RCP Singh) की बढ़ती भूमिका इसके पीछे की वजह है?
Maharashtra News
Last Updated: May 20, 2025
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से दिग्गज नेता छगन भुजबल (Chhagan Bhujwal) की वापसी हुई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता भुजबल को फडणवीस (Devendra Fadanvis) सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण के साथ ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या उन्हें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदाय का मजबूत चेहरा होने का लाभ मिला है?
Delhi News
Last Updated: May 20, 2025
Delhi Metro: उबर ऐप पर मेट्रो टिकटिंग की सुविधा शुरू हो गई है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने इसका एलान किया है.
Madhya Pradesh News
Last Updated: May 20, 2025
मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत ने उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं. अब यह SIT पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और सच्चाई सामने लाएगी.












