राज्यवार खबरें (States News)
Bihar News
Last Updated: April 30, 2025
चुनावी मौसम जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज होती जा रही है. इसी क्रम में प्रसिद्ध चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने राज्य की विकास यात्रा पर सवाल उठाते हुए एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, "बिहार में कोई असली बदलाव नहीं हुआ है, आज भी ज़मीनी हकीकत वही है जो दशकों पहले थी."
Bihar News
Last Updated: April 30, 2025
बिहार भाजपा (BJP) के लिए सम्राट चौधरी (Samart Choudhary) चुनावी राजनीति में बेहद अहम हैं, यह कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री का दायित्व संभाल रहे दिल्ली में कुछ वरिष्ठ नेताओं के बेहद खास पसंद माना जाता है इनको. सम्राट चौधरी (Samart )ने न केवल अपने पिता शकुनी चौधरी (Shakuni Choudhary) से मिली राजनीतिक विरासत को संभाला है, बल्कि उसे अपनी व्यक्तिगत क्षमता, संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क से नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है.
Bihar News
Last Updated: April 28, 2025
बिहार की सियासत में जातिगत राजनीति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है. हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पासी समाज को लेकर बयान दिया था. उन्होंने घोषणा की थी कि अगर राज्य में राजद (RJD) की सरकार बनती है, तो ताड़ी को शराबबंदी से मुक्त कर दिया जाएगा. तेजस्वी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.
Delhi News
Last Updated: April 28, 2025
दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएम वीवीवाई Ayushman Bharat Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana Card) की शुरुआत सोमवार को भव्य समारोह के साथ कर दी गई. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों को योजना के तहत कार्ड वितरित किए.
Bihar News
Last Updated: April 26, 2025
जातिगत समीकरणों के आधार पर चुनाव में टिकटों का बंटवारा होता है. जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी. ऐसे में जब निषाद वोटों की राजनीति करने वाले विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) यह कहें कि हम इस बार सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अगुवाई वाले NDA के साथ नहीं होंगे, तो इसका क्या असर पड़ेगा ? बिहार की कुल 243 विधानसभा की सीट में से 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान (Bihar Assembly Election 2026) में उतारने का ताल मुकेश सहनी ठोक रहे हैं.
Bihar News
Last Updated: April 25, 2025
बिहार सरकार द्वारा 25 अप्रैल को बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) नियमावली 2025 (Bihar Special Survey and Settlement (Amendment) Rules 2025) को मंजूरी दी गई है, जिसे राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने बड़े बदलावों के साथ पेश किया है. लेकिन इस फैसले के पीछे क्या सिर्फ प्रशासनिक सुधार की सोच है या फिर आगामी चुनावों (Bihar Assembly Election 2025) में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश? यह सवाल अब प्रदेश की राजनीति में गर्माता जा रहा है.
Bihar News
Last Updated: April 25, 2025
बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दशकों से जदयू (JDU) नेता ललन सिंह (Lallan Singh) का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी सहयोगी और पार्टी के महत्वपूर्ण चेहरे के रूप में उनकी भूमिका अहम बन चुकी है. इस बार भी ललन सिंह पर राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें टिकी रहेंगी, क्योंकि मुख्यमंत्री के बयान और उनके इशारे कई राज़ छिपाए हुए हैं. साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Election2025) से पहले बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने हाल ही में एक बयान में सभी को चौंका दिया, जब उन्होंने 2022 में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा भाजपा (BJP) से रिश्ते तोड़ने के संभावित कारणों और उस वक्त के कुछ प्रमुख नेताओं के बारे में बात की.
Bihar News
Last Updated: April 24, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बिहार की पावन धरती से देशवासियों को संबोधित किया और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. हालांकि यह कार्यक्रम केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Attack in Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिससे यह मंच कहीं अधिक भावनात्मक और सियासी मायने रखने वाला बन गया.
Bihar News
Last Updated: April 24, 2025
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और मौजूदा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) इन दिनों अपनी एक अलग ही राजनीतिक योजना को लेकर चर्चा में हैं. खबरें तेज हैं कि चिराग अब केंद्रीय मंत्री की कुर्सी छोड़कर बिहार विधानसभा चुनावों में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। सवाल उठता है—आखिर क्यों?
Jammu And Kashmir News
Last Updated: April 23, 2025
pahalgam terrorist attack inside story: अनंतनाग के पहलगाम हमले की साजिश के साथ-साथ समय और तरीका 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए Hamas हमले से काफी मिलता-जुलता है.












