राज्यवार खबरें (States News)
Bihar News
Last Updated: May 7, 2025
बीते कुछ महीनों से बिहार के लेगों को अपनी जमीनों की कागजात, बंदोबस्त आदि को लेकर कई प्रकार की समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा था. चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की ओर से इसको लेकर नई पहल की गई है. अब बिहार के लोगों को जमीन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. बिहार सरकार (Bihar Govt.) जून 2025 से एक नई कॉल सेंटर (Call Centre) सुविधा शुरू करने जा रही है, जिसके तहत लोग दाखिल-खारिज, लगान भुगतान और अन्य राजस्व से जुड़ी शिकायतें सीधे टोल-फ्री नंबर पर दर्ज करा सकेंगे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 18003456215 जारी किया है, जो जून 2025 के पहले सप्ताह से सक्रिय होगा.
Uttar Pradesh News
Last Updated: May 6, 2025
seema haider: उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले अशफाक सैफी ने इस बात को नकारा है कि सीमा हैदर उनके फॉर्म हाउस पर रहती हैं. उन्होंने यूपी पुलिस को भी शिकायत दी है.
Delhi News
Last Updated: May 6, 2025
दिल्ली में 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत उन वाहन चालकों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जिनके ऊपर ट्रैफिक चालान पेंडिंग हैं. इस लोक अदालत में केवल वही चालान निपटाए जाएंगे जो 31 जनवरी 2025 तक दर्ज किए गए कंपाउंडेबल मामलों से संबंधित हैं. यदि आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
Bihar News
Last Updated: May 5, 2025
राजनीति में रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अपने नए जनसुराज अभियान (Jansuraj campaign) की शुरुआत बगहा से करने का ऐलान किया है. एक ऐसा इलाका जिसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का 'गांव' कहा जाता है. PK का यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि वे सीधे नीतीश कुमार को उनकी "राजनीतिक जमीन" पर चुनौती देने को तैयार हैं.
Bihar News
Last Updated: May 4, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 (Bihar Assembly Election 2025 )को लेकर हर दिन नए-नए समीकरणों की आहट सुनाई दे रही है. भाजपा (BJP) और जेडीयू (JDU) इस पर सहमत हो चुके हैं कि चुनाव में मुख्यमंत्री (CM of Bihar) का चेहरा नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही होंगे. लेकिन, विपक्षी खेमे में ? महागठबंधन में इसको लेकर एकमत नहीं हुआ जा रहा है. कांग्रेस (Congress) और राजद (RJD) के बीच इस पर सहमति नहीं बनी है. वीआईपी (VIP) जैसी पार्टी के नेता मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के बयानों से सबकुछ ठीक नहीं है, का आभास अभी से ही हो रहा है.
Delhi News
Last Updated: May 4, 2025
दिल्ली सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा फैसला लेते हुए राजधानी के सभी निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर नियंत्रण के लिए स्कूल फीस एक्ट को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने इस फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि अब दिल्ली के 1677 निजी स्कूलों की फीस को पारदर्शी तरीके से नियंत्रित किया जाएगा.
Bihar News
Last Updated: May 3, 2025
बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा से निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं. इन्हीं में एक प्रभावशाली समुदाय है कुर्मी, जो राज्य की सत्ता की चाभी बनता जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) खुद इसी वर्ग से आते हैं और उन्होंने वर्षों से कुर्मी वोटबैंक को सधे हुए तरीके से अपने पक्ष में बनाए रखा है. अब एक बार फिर नीतीश कुमार का फोकस इस वर्ग पर बढ़ता हुआ दिख रहा है,
Last Updated: May 2, 2025
Punjab state baisakhi bumper lottery 2025 Vegetable Seller Tarsem Lal : कक्कों गांव के निवासी तरसेम लाल के मुताबिक, उन्होंने बैसाखी बंपर लॉटरी खरीदा था. उन्हें 6 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है.
States News
Last Updated: May 1, 2025
उत्तर भारत की चिलचिलाती गर्मी के बीच जल संकट पर सियासत अपने चरम पर पहुंच गई है. दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर चल रही खींचतान ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. इस सियासी संग्राम में आरोप-प्रत्यारोपों का दौर तेज होता जा रहा है.
Bihar News
Last Updated: May 1, 2025
बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है, क्योंकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने राज्य में आगामी विधानसभा (Bihar Assembly Election 2025) पूरे दमखम के साथ लड़ने का मन बना लिया है. बिहार में मुस्लिम आबादी लगभग 18% है. ओवैसी इस वोट बैंक को साधने की रणनीति में जुटे हैं.












